'मुझे डायरेक्टर के साथ सोने...', Eva Grover ने आमिर खान के सौतेले भाई Hyder पर लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड

  • Authored by: ललित कुमार
  • Updated Jul 24, 2026, 10:28 AM IST

Eva Grover on Hyder Ali Khan: ईवा ग्रोवर ने अपने एक्स-हस्बैंड हैदर अली खान के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वो एक्ट्रेस को दूसरे डायरेक्टर्स के साथ सोने के लिए कहते थे।

Image

ईवा ग्रोवर ने हैदर को लेकर खोले चौंकाने वाले राज

Eva Grover on Hyder Ali Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर (Eva Grover) इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। ईवा ग्रोवर ने हाल ही में अपने पूर्व पति और आमिर खान के सौतले भाई हैदर अली खान के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिन्हें जानकर हर कोई हैरान रह गया है। ईवा ग्रोवर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि हैदर उन पर डायरेक्टर्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता थे। ईवा ग्रोवर 'करिश्मा का करिश्मा' और 'रेडी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। ईवा ग्रोवर द्वारा किए गए खुलाने ने अब इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे संग झगड़े में Shivangi Joshi ने खोया आपा, लोग बोले- ये हीरोईन तो वैंप निकली...)

हैदर को लेकर ईवा ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक चैट में ईवा ग्रोवर से जब पूछा गया कि क्या हैदर चाहते थे कि वह दूसरों के साथ 'फिजिकल संबंध' बनाए। ईवा ने इस बारे में खुलकर बात करते हुए कहा, 'उन्होंने ऐसी बात रखी थी, बहुत प्रेशर डाला था मुझ पर।' जब उनसे पूछा गया कि क्या हैदर ने उन्हें डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के साथ सोने के लिए मजबूर किया ताकि उन्हें काम मिल सके, तो ईवा ने कहा, 'काम तो मेरे पास हमेशा था। लेकिन जिस फेज में मैंने काम छोड़ दिया था, मेरे सारे फिक्स्ड डिपॉजिट ब्रेक कर दिए थे मैंने, गाड़ियां बेच दी थीं उस फैमिली के लिए, सब कर लिया था जब मैंने सेकंड टाइम इनको संभाला था। तो उनकी तरफ से ये प्रपोजिशन आई थी।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'उन्होंने हार मान ली थी'- Udit Narayan के वायरल किस विवाद पर Abhijeet Bhattacharya ने तोड़ी चुप्पी)

उन्होंने आगे कहा, 'क्या फर्क पड़ता है? क्योंकि हमको प्रपोजिशन्स आती थी, एक्ट्रेसेस को तो आती ही हैं। बड़ी-बड़ी प्रपोजिशन्स आती हैं, प्रपोजल्स आते हैं। मेरे अपने एक्स-हसबैंड ने कहा था कि क्या फर्क पड़ता है? करो। करना पड़ेगा। आपको घर चलाना है, हमारा इलेक्ट्रिक बिल इतना हो गया है… बच्चे के लिए पैसा चाहिए। यह सब चीजों का अंत था। उसके बाद मैंने कभी मुड़ के नहीं देखा।'

ईवा ग्रोवर ने यह भी खुलासा किया कि हैदर को स्किजोफ्रेनिया है लेकिन शादी के समय उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी क्योंकि वे उसे ज्यादा जानती भी नहीं थीं। शादी में जल्द ही परेशानियां आने लगी थीं। उनके परिवार वाले उनके शरीर पर नीले-धब्बे देखकर चिंतित रहते थे। एक्ट्रेस ने बताया कि आज हैदर अच्छी जिंदगी नहीं जी रहे हैं।

Lalit Kumar

ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article