Exclusive:'वो बहुत परेशान थीं'- शगुन के समर्थन में उतरीं Farrhana Bhatt, गौरव संग विवाद पर कही बड़ी बात

टीवी मसाला

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 2, 2026, 09:24 AM IST

Farrhana Bhatt on Shagun Sharma And Gaurav Khanna Controversy: फरहाना भट्ट ने शगुन शर्मा और गौरव खन्ना के बीच के विवाद पर रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं फरहाना भट्ट ने इंटरव्यू के दौरान क्या कहा।

Image

फरहाना भट्ट ने किया ये खुलासा (Image Source: AI)

Farrhana Bhatt on Shagun Sharma And Gaurav Khanna Controversy: टीवी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) इन दिनों सिर्फ स्टंट्स की वजह से नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट्स के बयानों को लेकर भी चर्चा में है। हाल ही में शगुन शर्मा (Shagun Sharma) ने दावा किया था कि शो के दौरान उन्हें गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की वजह से काफी परेशानी हुई। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन देखने को मिले। अब इसी मामले पर शो की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) ने भी अपनी राय रखी है। उनका बयान सामने आने के बाद ये मुद्दा एक बार फिर से चर्चा में आ गया है।

फरहाना ने क्या कहा?

फरहाना ने Telly Talk India से बात करते हुए बताया कि 'उनके बीच नोक-झोंक होती रहती थी। मैं उसमें सीधे शामिल नहीं थी। जब आप सब साथ होते हो तो समझ आता है कि कोई किसी पर बेवजह कमेंट कर रहा है या मजाक उड़ा रहा है। शगुन ऐसी नहीं हैं जो किसी बात को मजाक में ले लें। कभी-कभी लोग कुछ अपमान वाली बातें बोल देते हैं और उसे मजाक समझ लेते हैं। सामने वाले को समझ आ जाता है। अगर उन्होंने ये बात कही है तो हवा में नहीं कही होगी। कुछ अनुभव किया होगा। मेरे से भी शगुन की बात हुई थी और वो बहुत परेशान थीं कि उन पर कुछ कमेंट किए जा रहे थे, जो अच्छे नहीं थे। सामने वाले ने उस इरादे से नहीं बोला होगा, लेकिन शब्दों का ख्याल रखना चाहिए। आप हमेशा एक ही इंसान को टारगेट नहीं कर सकते। अगर आप किसी एक पर बार-बार चार्ज करते रहोगे तो उसे बुरा लगेगा ही ना। जो भी उन्होंने कहा, उन्होंने वैसा ही महसूस किया होगा।'

शो में गौरव खन्ना के साथ अपने रिश्ते पर बात की

बिग बॉस 19 के फिनाले में टॉप 2 के रूप में एक साथ स्टेज शेयर करने के बाद गौरव के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बात करते हुए फरहाना ने कहा कि गौरव जी और मेरा रिश्ता बहुत नॉर्मल रहा। कभी-कभी वो मेरे परफॉर्मेंस से खुश होते थे। जब मैं स्टंट कर रही होती थी तो वो मुझे एनकरेज करते थे। मैं भी वैसा ही करती थी। उन्होंने भी अच्छे स्टंट किए, न्यूट्रल था। जैसा मेरा दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ था, वैसा ही था। रूबीना दिलैक, ऑरी और करण वाही के साथ मेरा गौरव जी से ज्यादा बॉन्ड बना।'

ऋत्विक धनजानी ने शो के लेकर दिया ये रिएक्शन

जब ऋत्विक धनजानी से पूछा गया कि क्या वो चौथी बार खतरों के खिलाड़ी में भाग लेंगे, तो एक्टर ने कहा कि उन्हें नहीं पता भविष्य में क्या होगा। मजाक में उन्होंने कहा कि करण वाही तीन बार के बाद शो से हो चुके हैं, लेकिन उनकी खुद की एनथुसियाज्म और जुनून कभी कम नहीं होगा। ऋत्विक धनजानी ने अविनाश मिश्रा और गौरव खन्ना के बीच कथित अनबन पर भी बात की। एक्टर ने इस दावे से इनकार किया। इसके अलावा गौरव और शगुन शर्मा के कथित बुली वाले मामले पर भी वो न्यूट्रल रहे। अविनाश ने भी साफ किया कि गौरव से कोई अनबन नहीं थी। टेली टॉक इंडिया से बात करते हुए बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट ने कहा, 'पूरा झूठ ही है, ऐसा कुछ भी नहीं है। ये स्टंट्स का शो है तो स्टंट्स देखो। सबके साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। मैं बस स्टंट्स परफॉर्म करने गया था और आपको बस वही चीज देखने को मिलेगी।'

Abhay

अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Television

End of Article