Explainer: रामायण के बाद अब बड़े पर्दे पर छाएंगी ये पौराणिक फिल्में, कई मेगा प्रोजेक्ट्स पर चल रहा काम

Upcoming Mythological Movies: 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होते ही ये साफ हो गया कि भारतीय सिनेमा में पौराणिक कहानियों का दौर एक बार फिर लौट आया है. भव्य विजुअल्स, बड़े सितारे, हॉलीवुड लेवन का वीएफएक्स और भारतीय संस्कृति से जुड़ी कहानियों ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है. यही वजह है कि अब सिर्फ 'रामायण' ही नहीं, बल्कि आने वाले सालों में सिनेमाघरों में कई और पौराणिक प्रोजेक्ट्स आने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं  'रामायण' के बाद किन-किन पौराणिक फिल्मों पर काम चल रहा है. 

'रामायण' ने बढ़ाई उम्मीदें

भारतीय सिनेमा में पिछले कुछ सालों में पौराणिक मुद्दों पर बनी फिल्में दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई हैं. ऐसे में 'रामायण' के ट्रेलर ने लोगों की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ा दी है. इसकी सिनेमैटोग्राफी, कॉस्ट्यूम, वीएफएक्स और किरदारों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है. वहीं, अब रामायण के ट्रेलर को देख दर्शकों की नजर उन दूसरे प्रोजेक्ट्स पर भी है, जो भारतीय इतिहास और पौराणिक कथाओं पर आधारित हैं.

महावतार यूनिवर्स बनेगा नया आकर्षण

हाल के समय में सबसे ज्यादा चर्चा 'महावतार' फ्रेंचाइजी की हो रही है. इस यूनिवर्स की शुरुआत भगवान विष्णु के अवतारों की कहानियों से की जा रही है. साल2024 में आई 'महावतार नरसिम्हा' (Mahavatar Narsimha) को काफी पसंद किया गया था और इस फिल्म ने सिनेमाघरों में काफी कलेक्शन भी किया. वहीं, अब आगे भगवान परशुराम, श्रीराम और श्रीकृष्ण जैसे अवतारों पर भी फिल्म बनाई जा रही है, जो आने वाले समय में देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Ramayana Trailer: रामायण का भव्य ट्रेलर हुआ रिलीज, हर फ्रेम ने बढ़ाया फिल्म का क्रेज

'रामायण पार्ट 2' का इंतजार

बता दें, 'रामायण' की कहानी दो भागों में बनाई जा रही है. हाल ही में इसके पहला पार्ट का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो दिवाली 2026 में आने वाला है. इसमें भगवान राम के वनवास से लेकर सीता हरण तक की घटनाएं दिखाई जाएंगी. वहीं, अब आगे मेकर्स इसके दूसरे पार्ट पर काम करेंगे, जिसमें हनुमान का लंका जाना, राम सेतु का निर्माण और रावण के साथ महायुद्ध जैसे सबसे बड़े प्रसंग देखने को मिलेंगे. ये फिल्म अगले साल दिवाली 2027 में रिलीज होगी.

'कल्कि' 2 पर भी हो रहा काम

साल 2024 में आई प्रभास की फिल्म 'कल्कि' (Kalki  2898 AD) पूरी तरह पौराणिक फिल्म नहीं है, लेकिन इसकी कहानी महाभारत, भगवान कृष्ण और भगवान विष्णु के अंतिम अवतार कल्कि से प्रेरित है. फिल्म के पहले पार्ट में कई पौराणिक संदर्भ देखने को मिले थे. ऐसे में इसके अगले पार्ट में कल्कि का जन्म दिखाया जाएगा. फिलहाल इस पर काम चल रहा है.

महाभारत बनाने जा रहे आमिर खान

बता दें, रामायण के साथ-साथ महाभारत भी फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बनी हुई है. वहीं, एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की महाभारत (Mahabharat)लंबे समय से चर्चा में है. एक्टर भी कई बार कह चुके हैं कि ये फिल्म उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है. हालांकि ये अलग-अलग पार्ट्स में आएगी. वहीं, महाभारत पर अलग-अलग फिल्मों और सीरीज को लेकर समय-समय पर खबरें सामने आती रही हैं. हालांकि इनमें से कई प्रोजेक्ट्स अभी आधिकारिक रूप से फ्लोर पर नहीं पहुंचे हैं.

ये भी पढ़ें- Ramayana में सिर्फ राम नहीं, परशुराम बनकर भी छाए Ranbir Kapoor, एक्टर का डबल रोल देख फैंस हुए एक्साइटेड

हनुमान और अन्य पौराणिक किरदारों पर भी नजर

पिछले कुछ सालों में भगवान हनुमान पर आधारित फिल्मों और एनिमेशन प्रोजेक्ट्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अब कई प्रोडक्शन हाउस ऐसे मुद्दों पर नए अंदाज में काम कर रहे हैं. इनमें सबसे बड़ा प्रोजेक्ट ऋषभ शेट्टी की पौराणिक फिल्म जय हनुमान (Jai Hanuma) है, जिसमें एक्टर भगवान हनुमान के रोल में नजर आएंगें. इसका निर्देशन प्रशांत वर्मा कर रहे हैं. इसके अलावा हनुमान, शिव, गणेश और अन्य देवताओं पर भी फिल्म देखने को मिल सकती है.

क्यों बढ़ रहा है मिथोलॉजी फिल्मों का ट्रेंड?

भारतीय दर्शकों का अपनी संस्कृति और पौराणिक कथाओं से हमेशा गहरा जुड़ाव रहा है. पहले जहां तकनीकी सीमाओं की वजह से इन कहानियों को बड़े पैमाने पर दिखाना मुश्किल होता था. वहीं, अब वीएफएक्स, मोशन कैप्चर और आधुनिक फिल्म निर्माण तकनीकों की मदद से इन्हें बनाया जा रहा है. वहीं, 'बाहुबली', 'कांतारा', 'हनुमैन', 'कल्कि 2898 एडी' जैसी फिल्मों की सफलता ने भी ये साबित कर दिया है भारतीय दर्शक अपनी जड़ों से जुड़ी कहानियों को बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं. इतना ही नहीं, कुछ फिल्ममेकर्स मॉर्डन टच के साथ भी दर्शकों तक कहानी को पहुंचा रहे हैं. 

बॉलीवुड बन रहा Mythology सिनेमैटिक यूनिवर्स?

हॉलीवुड में मार्वल और डीसी यूनिवर्स की सफलता के बाद अब भारत में भी सिनेमेटिक यूनिवर्स बनाने की चर्चा तेज हो गई है. एक तरफ 'महावतार' यूनिवर्स की योजना है, दूसरी तरफ 'रामायण' जैसी भव्य फिल्में और 'कल्कि' जैसी फ्रेंचाइजी ये मैसेज देती हैं कि आने वाले सालों में भारतीय मिथोलॉजी पर आधारित कई बड़े प्रोजेक्ट्स एक साथ देखने को मिल सकते हैं. हालांकि अभी ये कहना जल्दबाजी होगी कि सभी फिल्में किसी एक यूनिवर्स का हिस्सा बनेंगी, लेकिन भारतीय सिनेमा में मिथोलॉजी अब सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बड़ी सिनेमाई रणनीति बनती नजर आ रही है.

FAQ

1. रामायण के बाद कौन-कौन सी बड़ी पौराणिक फिल्में आने वाली हैं?
-'रामायण पार्ट 2', 'महावतार' फ्रेंचाइजी, 'कल्कि 2' और 'जय हनुमान' जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है.

2. क्या 'कल्कि 2' पूरी तरह पौराणिक फिल्म होगी?
'कल्कि 2' साइंस-फिक्शन और भारतीय पौराणिक कथाओं का मिश्रण होगी, जिसमें महाभारत और कल्कि अवतार से जुड़े संदर्भ होंगे.

3. 'महावतार' यूनिवर्स में आगे किन अवतारों की कहानी दिखाई जाएगी?
-मेकर्स भगवान परशुराम, श्रीराम और श्रीकृष्ण जैसे विष्णु अवतारों पर आधारित फिल्में लाने की योजना बना रहे हैं.

4. आमिर खान की 'महाभारत' कब रिलीज होगी?
-फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है. ये अभी डेवलपमेंट स्टेज में मानी जा रही है.

5-भारतीय सिनेमा में मिथोलॉजी फिल्मों का ट्रेंड क्यों बढ़ रहा है?
- इसकी वजह बेहतर VFX, आधुनिक तकनीक और भारतीय संस्कृति से जुड़ी कहानियों में दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी है.

ये भी पढ़ें- कौन है रामायण के ट्रेलर में दिखा सफेद पंखों वाला हाथी? जिनका रावण के साथ हुआ युद्ध, इंद्रदेव से जुड़ा है कनेक्शन