Explainer: सोशल मीडिया पर पहचान बनाना अब खतरे से खाली नहीं रहा? मनजीत कौर से अंकित बालियान तक..., 2026 में इन चेहरों की गई जान

Social Media Influencer: जनवरी से अगस्त 2026 के बीच मनजीत कौर, अंकित बालियान और मुस्कान जैसे सोशल मीडिया चेहरों की मौत ने कई सवाल खड़े किए हैं. जानिए इन मामलों में क्या हुआ और इन  इन्फ्लुएंसर की मौत की वजह क्या थी.

Published byAmit Kasana

Social Media Influencer: जनवरी से अगस्त 2026 के बीच मनजीत कौर, अंकित बालियान और मुस्कान जैसे सोशल मीडिया चेहरों की मौत ने कई सवाल खड़े किए हैं. जानिए इन मामलों में क्या हुआ और इन  इन्फ्लुएंसर की मौत की वजह क्या थी.

author-image

Amit Kasana

29 Aug 2026

15:23 IST

एडिट

29 Aug 2026

15:23 IST

New Update

Social Media Influencer, Influencer Murder, Influencer Death, Manjeet Kaur, Ankit Baliyan, Muskan Murder, Social Media Stars, Crime News, India Crime News, Influencer News, Viral News, 2026 Crime,Influencer Murder 2026,Influencer Death 2026,Social Media Influencer Murder,Social Media Stars Death,सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर,सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हत्या,सोशल मीडिया स्टार हत्या,सोशल मीडिया पर मौत

Social Media Influencer

Social Media Influencer: पंजाब की मशहूर इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की दर्दनाक मौत और उससे ठीक पहले यूपी में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सोशल मीडिया पर पहचान बनाना अब खतरे से खाली नहीं रहा? जानकारी के मुताबिक बीते कुछ महीनों में देशभर से ऐसी कई खबरें सामने आई हैं जहां लोकप्रिय चेहरों को अपनी जान गंवानी पड़ी. आइए एक-एक करके समझते हैं कि जनवरी से अगस्त 2026 के बीच किन-किन इन्फ्लुएंसर्स और सोशल मीडिया हस्तियों के साथ क्या हुआ और क्यों?

पंजाब की मनजीत कौर की मौत कैसे हुई?

चंडीगढ़ की रहने वाली पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर के साथ जो हुआ वह बेहद दर्दनाक है. आरोप है कि करीब दो महीने पहले दो युवकों ने मिलने के बहाने बुलाकर उन्हें जबरन कार में बिठाया और मोरिंडा की तरफ ले गए. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक रास्ते में युवकों ने उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद उन्हें एक पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई. एक रिपोर्ट के मुताबिक मनजीत के शरीर का करीब 90 फीसदी हिस्सा झुलस गया था, जिसके बाद 26 अगस्त को इलाज के दौरान उनकी मौत हुई. पुलिस मनजीत की मां की शिकायत मिलने के बाद अब मामले की जांच कर रही है. 

🚨 HEARTBREAKING
PUNJABI INFLUENCER MANJEET KAUR LOSES HER 54-DAY BATTLE FOR LIFE 💔

28-year-old social media influencer Manjeet Kaur has tragically passed away at PGIMER Chandigarh after reportedly fighting for her life for 54 agonising days.

What allegedly happened on July 3… pic.twitter.com/9LTA2IR1Q7

— Krishnan Gaur (@Mercedes5494) August 29, 2026

अंकित बालियान की हत्या का पूरा किस्सा क्या है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी के शामली जिले के रहने वाले हरियाणवी सिंगर, एक्टर और यूट्यूबर अंकित बालियान की पहचान उनके गाने “भरी कोर्ट में गोली मारेंगे” से हुई थी. बीते 26 अगस्त की शाम जिम से बाहर निकलते ही 4 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उन्हें कुल 9 गोलियां लगीं थी. बताया जाता है कि हरियाणा के रोहतक-सोनीपत इलाके में सक्रिय रहे अंकित के यूट्यूब चैनल पर साढ़े तीन लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर थे और वे जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे. 

🎤🚨 Was This Song Behind Ankit Baliyan’s Murder?

Shamli: The murder of Haryanvi singer Ankit Baliyan, from Banti Kheda village, has raised several serious questions.

A song he reportedly performed is now being cited as a possible reason behind his killing. Ankit was allegedly… pic.twitter.com/Tfa5bbj9Hh

— Indian Observer (@ag_Journalist) August 29, 2026

दिल्ली में इन्फ्लुएंसर मुस्कान की हत्या क्यों हुई?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगस्त के आखिरी हफ्ते में दिल्ली के तिलक नगर इलाके से भी एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था. यहां 21 साल की छात्रा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुस्कान की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी. अभी तक की जांच के बाद शक की सुई उसके करीब डेढ़ साल पुराने दोस्त, जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान की तरफ गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुस्कान ने खुद दरवाजा खोला था और किसी और से नजदीकी बढ़ने के शक में आकिब ने उसकी जान ले ली. वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने अगले ही दिन एक मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर पकड़ लिया गया था.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर मौत का साया क्यों?

पुलिस साइबर क्राइम अधिकारियों के मुताबिक सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर मौत का साया या हत्या का डर नहीं है. बीते दिनों हुई कुछ घटनाओं की जांच में पता चला है कि कई मामलों में हत्या या मौत की वजह निजी रंजिश, प्रेम-संबंध या पुरानी दुश्मनी थी. सीधे तौर पर सोशल मीडिया पर पहचान का कोई कारण नहीं है. पुलिस अधिकारियों के मुता​बिक मनजीत कौर के मामले में लिव-इन रिलेशनशिप और निजी विवाद की बात सामने आई है तो मुस्कान के मामले में जान-पहचान बिगड़ने का शक जताया जा रहा है. अंकित बालियान की हत्या में गैंगवार से जुड़े एंगल की जांच हो रही है. यानी सोशल मीडिया पर मशहूर होना इन घटनाओं की सीधी वजह भले न है लेकिन पहचान और पब्लिक लाइफ की वजह से ये मामले ज्यादा सुर्खियां जरूर बटोर रहे हैं.

A shocking incident has come to light from the Tilak Nagar area of #Delhi, where 21-year-old student and model Muskan was stabbed to death with knives after intruders broke into her own home. The main accused in this incident is gym trainer Imran Khan, who has been on the run… pic.twitter.com/hw1oqd5jN8

— Siraj Noorani (@sirajnoorani) August 27, 2026

Explainer: पहले पहाड़ टूटा, फिर नदी रुकी और बना ‘कुदरती डैम’… नेपाल में कैसे आई मौत की सुनामी?

पुलिस और प्रशासन की तरफ से क्या कार्रवाई हुई?

मनजीत कौर के मामले में परिवार का आरोप है कि घटना के दो महीने बाद तक हत्या के प्रयास का केस तक दर्ज नहीं हुआ जिस पर पंजाब पुलिस की कथित लापरवाही सवालों में है. वहीं दिल्ली पुलिस ने मुस्कान हत्याकांड में महज एक दिन के भीतर आरोपी को मुठभेड़ में दबोच लिया था. अंकित बालियान मामले में भी पुलिस आरोपियों की तलाश और गैंग के पुराने रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है. अंकित की पत्नी व पिता ने पुलिस को आरोपियों को जल्द अरेस्ट करने को लेकर अल्टीमेटम दिया है.

Explainer: पानी-पानी हुआ पाकिस्तान! भारत के आगे नहीं चली कोई चाल, अब दुनिया से मांग रहा मदद…