Explainer: राम और श्याम तुलसी में कैसे करें पहचान? जानें दोनों पौधों में अंतर, धार्मिक महत्व और फायदे

Rama-Shyama Tulsi: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को अत्यंत पूजनीय माना जाता है. हिंदू घरो में छोटा सा मंदिर और आंगन में छोटा सा तुलसी का पौधा जरूर मिलेगा. तुलसी के पौधे में प्रतिदिन जल अर्पित किया जाता है. शाम के समय रोज उसके सामने दीया जलाया जाता है. तुलसी पौधे का धार्मिक महत्व, वास्तु शास्त्र में महत्व और स्वास्थ्य से जुड़ा महत्व भी देखा जाता है. कहते हैं कि तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है. सनातन धर्म में तुलसी के पत्ते का पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों में इस्तेमाल किया जाता है. तुलसी के पौधे की कई किस्में होती हैं जिनमे राम और श्याम तुलसी को सबसे प्रमुख माना जाता है. आइए जानते हैं इन दोनों तुलसी के पौधों में अंतर को समझते हैं.

अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि घर में शाम और श्याम कौन सी तुलसी का पौधा लगाना चाहिए. देखा जाए तो तुलसी के दोनों ही पौधों का खास महत्व होता है. इन दोनों का अपना-अपना धार्मिक महत्व होता है. एक तुलसी को शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और दूसरी तुलसी को शक्ति और ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार भी दोनों तुलसी का खास महत्व होता है. आप इन दोनों को ही घर में स्थापित कर सकते हैं. मगर दोनों के पौधे के बीच अंतर भी स्पष्ट रूप से जान लेना चाहिए. 

तुलसी पौधे का पौराणिक महत्व

हिंदू धर्म में तुलसी पौधे को देवी वृंदा का स्वरूप माना जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, तुलसी पौधे का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि भगवान विष्णु की पूजा तुलसी दल के बिना अधूरी मानी जाती है. कार्तिक के महीने में तुलसी विवाह भी होता है. यह तुलसी पौधे से संबंधित खास पर्व माना जाता है. इसमें उनका विवाह शालिग्राम शिला से होता है. शालीग्राम भगवान विष्णु का ही स्वरूप होता है. तुलसी को घर में स्थापित करने से विष्णु जी का आशीर्वाद मिलता है और घर में सकारात्मकता आती है.

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Kab Hai 2026 Date: कब है रक्षाबंधन 2026? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय 

राम और श्याम तुलसी में अंतर

राम और श्याम तुलसी की बात करें तो राम तुलसी के पत्ते का रंग हल्का हरा होता है और उनमें हल्की-हल्की खुशबू होती है. श्याम तुलसी के पत्ते गहरे हरे, बैंगनी और काले रंग की होते हैं. इसकी सुगंध बहुत तेज होती है. धार्मिक दृष्टिकोण से दोनों ही तुलसी पवित्र होती है.

किस देव को समर्पित है तुलसी का पौधा?

राम तुलसी को भगवान राम और लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है. वहीं, श्याम तुलसी को कृष्ण भगवान से जुड़ा हुआ माना जाता है. इसे ऊर्जा, शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है.

वास्तु के अनुसार कौन सी तुलसी शुभ होती है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का कोई भी पौधा हो, वह शुभ माना जाता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि दोनों ही तुलसी पौधे का संबंध जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी से होता है. घर में चाहे राम या श्याम, कोई भी तुलसी को स्थापित कर सकते हैं. ये घर की ऊर्जा को सकारात्मक बनाता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, राम तुलसी को पूर्वी या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए. इस दिशा में राम तुलसी को रखने से शांति और सुकून आता है. वहीं, श्याम तुलसी को घर के आंगन या बालकनी में लगाना शुभ माना जाता है. इस तुलसी को घर में लगाने से परिवार में आत्मविश्वास और एकजुटता आती है.

तुलसी पौधे से जुड़ी ये बातें जरूर जानें

  • तुलसी के पौधे को साफ-सुथरी जगह पर स्थापित करें. 
  • तुलसी पौधे के आस-पास भी सफाई बनाएं रखें.
  • तुलसी के पौधे को रोज पानी देना चाहिए लेकिन कम मात्रा में. ज्यादा पानी से पौधा खराब हो सकता है.
  • शाम को तुलसी पौधे पर दीया जरूर जलाएं. पौधे की परिक्रमा जरूर करें.
  • रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए और गंदे हाथ नहीं लगाने चाहिए.
  • सुखी तुलसी के पत्तों को फेंकने की जगह उन्हें पौधे में डाल दें.

राम तुलसी और श्याम तुलसी पौधे के औषधीय गुण

राम तुलसी के पत्त हरे और स्वाद में हल्के मीठे होते हैं. हालांकि, दोनों ही तुलसी में औषधीय गुण भरपूर है. सेहत की दृष्टि से दोनों को ही खास और शक्तिशाली माना जाता है. राम तुलसी को रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाला और फेफड़ो के लिए खास माना जाता है. राम तुलसी को रामा तुलसी भी कहते हैं. इसे कफ और वात दोष शांत करने के लिए खास माना जाता है. बच्चों के लिए इस तुलसी के पत्ते खास माने जाते हैं. 

वहीं, श्याम तुलसी के पत्ते बैंगनी, गहरे हरे या काले होते हैं. इस तुलसी का स्वाद थोड़ा तीखा होता है. श्याम तुलसी के पत्ते गले से जुड़े संक्रमणों और सूजन को कम कर सकता है. श्याम या श्यामा तुलसी को पेट की गैस, पेट के संक्रमण, बुखार और मलेरिया में दिया जाता है. 

कुल-मिलाकर स्वास्थ्य के लिहाज से दोनों ही तुलसी के अपने-अपने महत्व होते हैं. 

शालिग्राम कौन सी तुलसी में रखें?

शालिग्राम को किसी भी प्रकार की तुलसी यानी रामा और श्यामा तुलसी में रख सकते हैं. उन्हें गमले में तुलसी पौधे के पूर्व दिशी में रख सकते हैं. घर में तुलसी और शालिग्राम को साथ रखने से लक्ष्मी-नारायण की कृपा मिलती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, संसार में तुलसी और शालिग्राम का विवाह अटूट है. इसलिए, दोनों को साथ में रखने से घर में खुशियां और सुख-समृद्धि आती है.

और कितने प्रकार की होती हैं तुलसी?

रामा और श्यामा तुलसी के अलावा, भारत और दुनिया में तुलसी की कई प्रजातियां मिलती हैं. आमतौर पर इनमें कपूर तुलसी, वन तुलसी और नींबू तुलसी भी शामिल है. इसिलए, अक्सर इन्हें मिलाकर पंच तुलसी कहा जाता है.

क्या राम और श्याम तुलसी को एकसाथ लगाया जा सकता है?

हां, बिल्कुल राम और श्याम तुलसी के पौधे एकसाथ लगाया जा सकते हैं. वास्तु और धार्मिक दृष्टि से भी ऐसा करना शुभ माना जाता है.

तुलसी लगाने के लिए कौन सा दिन सही होता है?

तुलसी का पौधा आप गुरुवार और शुक्रवार के दिन लगा सकते हैं. देवउठनी एकादशी, कार्तिक मास और अक्षय तृतीया पर भी तुलसी का पौधा लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Ashadh Amavasya 2026: 13 या 14 जुलाई... किस दिन मनाई जाएगी आषाढ़ अमावस्या, जानें स्नान-दान का मुहूर्त

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)