Explainer: साइकोपैथ अक्षय कुमार की होगी 'अंधे' सैफ अली खान से टक्कर, जानें 'Haiwaan' की कहानी से लेकर सबकुछ
Haiwaan: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म में अक्षय कुमार पहली बार पूरी तरह नेगेटिव और साइकोपैथ किरदार में नजर आने वाले हैं, तो दूसरी तरफ सैफ अली खान एक ऐसे नेत्रहीन मार्शल आर्टिस्ट का रोल प्ले करते दिखेंगे, जो अपनी आंखों की रोशनी के बिना भी खतरनाक दुश्मन से मुकाबला करता है. फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और ये 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में जानते हैं, इसकी कहानी, स्टारकास्ट, बजट से लेकर सबकुछ.
क्या है 'हैवान' की कहानी?
'हैवान' एक सस्पेंस, थ्रिलर और माइंड गेम से भरी साइकोलॉजिकल फिल्म है. इसकी कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो देख नहीं सकता, लेकिन मार्शल आर्ट में माहिर है. उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसे एक छोटी बच्ची की रक्षा करनी पड़ती है. इस बच्ची के पीछे एक खतरनाक साइकोपैथ किलर पड़ा होता है, जो उसे हर हाल में नुकसान पहुंचाना चाहता है. एक तरफ अंधा हीरो है, जो अपनी तेज सुनने और महसूस करने की क्षमता के दम पर मुश्किलों का सामना करता है, तो दूसरी तरफ बेहद चालाक और बेरहम अपराधी है.
यहीं से दोनों के बीच दिमाग और ताकत की जबरदस्त लड़ाई शुरू होती है. किलर का रोल प्ले कर रहे अक्षय कुमार अपनी चालाकी से बच्ची तक पहुंचने की कोशिश करता है, जबकि सैफ अली खान का किरदार अपनी समझ, हिम्मत और फाइटिंग स्किल्स के सहारे उसे रोकने की कोशिश करता है.
अक्षय कुमार बने साइकोपैथ विलेन
‘हैवान’ में अक्षय कुमार एक खतरनाक साइकोपैथ विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं. खुद अक्षय ने बताया है कि अब वो सिर्फ हीरो वाले रोल तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि अलग और चैलेंजिग किरदार निभाना चाहते हैं. एक्टर ने ये भी बताया कि उनका रोल फिल्म में पूरी तरह से नेगेटिव होने वाला है. वहीं, इस रोल को प्ले करना उनके लिए आसान नहीं था, इसके लिए उन्होंने ने पुलिस अधिकारियों से बात की थी और ये समझने की कोशिश की कि साइकोपैथ अपराधी कैसे सोचते हैं और उनका बिहेवियर कैसा होता है.
ये भी पढ़ें- कॉपी निकली अक्षय कुमार की 'Haiwaan', 10 साल पहले आई इस साइको थ्रिलर फिल्म की है रीमेक
इस फिल्म की कॉपी निकली हैवान
फेमस निर्देशक प्रियदर्शन (Priya Darshan) की फिल्म हैवान साउथ फिल्म की कॉपी है. बताया जा रहा है कि ये मोहनलाल (Mohanlal) की मलयालम साइको-थ्रिलर ओप्पम (Oppam) की हिंदी रीमेक होने वाली है. खास बात ये है कि ओप्पम का डायेक्शन भी प्रियदर्शन ने ही किया था. 10 साल पहले 2016 में रिलीज हुई ओप्पम में मोहनलाल के अलावा विलने के रोल में समुथिरकानी नजर आए थे. फिल्म की कहानी बदले की भावना पर आधारित थी.
क्या थी ओप्पम की कहानी?
फिल्म की कहानी जयरामन (मोहनलाल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंधा होता है. वो अपनी तेज सुनने, सूंघने और महसूस करने की क्षमता के वजह से बेहद आत्मनिर्भरहोता है और एक अपार्टमेंट में लिफ्ट ऑपरेटर के रूप में काम करता है. जयरामन एक रिटायर्ड जज की बेटी की देखभाल भी करता है. जब एक सीरियल किलर उस जज की हत्या कर देता है, तो हालात ऐसे बनते हैं कि शक की सुई जयरामन पर आ जाती है. इसके बाद वो खुद को बेगुनाह साबित करने और असली कातिल को पकड़ने की कोशिश करता है. फिल्म में सस्पेंस, इमोशन और थ्रिल देखने को मिलता है.
फिल्म की स्टारकास्ट में कौन-कौन
फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा बोमन ईरानी (Boman Irani), सैयामी खेर (Saiyami Kher), श्रिया पिलगांवकर (Shriya Pilgaonkar), राजपाल यादव (Rajpal Yadav), शरिब हाशमी (Sharib Hashmi), गोवर्धन असरानी (Asrani), राजेश शर्मा (Rajesh Sharma) और मनोज जोशी (Manoj Joshi ) जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल भी खास भूमिका में दिखाई दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें- 'जेल में रहकर...', महाराष्ट्र के मंत्री ने संजय दत्त से की मराठी बोलने की अपील, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब
18 साल बाद फिर साथ आए अक्षय-सैफ
‘हैवान’ अक्षय कुमार और सैफ अली खान के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों की जोड़ी करीब 18 साल बाद फिर से फैंस को देखने को मिलेगा. इससे पहले दोनों ‘टशन’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आए थे. है। पहले जहां दोनों एक्शन और मनोरंजन के अंदाज में साथ नजर आए थे, वहीं ‘हैवान’ में एक तरफ अक्षय खतरनाक विलेन हैं और दूसरी तरफ सैफ उनके खिलाफ लड़ते नजर आने वाले हैं.
कितना है हैवान का बजट?
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' के बजट की बात करे तो ये लगभग 100 से 115 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है. हालांकि मेकर्स की ओर से इसे लेकर कुछ कंफर्म खबर सामने नहीं आई है. वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपने नॉन-थिएट्रिकल राइट्स (सैटेलाइट, डिजिटल और संगीत) सोनी नेटवर्क को 80 करोड़ रुपये में बेचकर करीब 70% लागत वसूल भी कर ली है. ऐसे में अब देखना होगा कि रिलीज से बाद ये क्या कमाल दिखाती है.
कब रिलीज होगी 'हैवान'?
प्रियदर्शन के निर्देश में बनी ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. प्रियदर्शन करीब एक दशक पुरानी फिल्म ‘Oppam’ की कहानी को हिंदी दर्शकों के लिए नए अंदाज में लेकर आ रहे हैं. ऐसे में फिल्म में पुराने आइडिया के साथ क्या नया देखने को मिलेगा और अक्षय-सैफ की टक्कर कितनी दमदार होगी, इसका जवाब भी फिल्म रिलीज के बाद ही देखने को मिलेगा.
FAQs
1. ‘हैवान’ में अक्षय कुमार कौन सा रोल निभा रहे हैं?
अक्षय कुमार फिल्म में एक खतरनाक साइकोपैथ विलेन का किरदार निभा रहे हैं.
2. ‘हैवान’ में सैफ अली खान का रोल क्या है?
सैफ अली खान एक नेत्रहीन मार्शल आर्टिस्ट के किरदार में नजर आएंगे.
3. क्या ‘हैवान’ किसी साउथ फिल्म का रीमेक है?
‘हैवान’ प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म ‘Oppam’ से प्रेरित हिंदी फिल्म है.
4. ‘हैवान’ कब रिलीज होगी?
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: माही विज ने आते ही घर वालों से लिए पंगे, तो कनिका मान ने मिली पावर का उठाया फायदा