Explainer: Spider-Man: Brand New Day की क्या है कहानी ? No Way Home के बाद कैसे बदल गई पीटर पार्कर की लाइफ?
Spider-Man: Brand New Day Explainer: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक स्पाइडर मैन एक बार फिर नए अवतार के साथ लौट रही है. इस बार स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे के साथ ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, तब से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही खत्म होने वाला है. फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. ऐसे में फैंस जानना चाह रहे है कि इस फिल्म में क्या होने वाला है.
मालूम हो कि Spider-Man: No Way Home के बाद फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल था कि आखिर पीटर पार्कर की जिंदगी अब कैसी होगी? दुनिया उसे भूल चुकी है, उसके सबसे करीबी दोस्त भी उसे नहीं पहचानते और अब उसे एक नई शुरुआत करनी है. इसी नई शुरुआत की कहानी Spider-Man: Brand New Day में देखने को मिलेगी. तो आइए जानते हैं फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट, रिलीज, और अब तक सामने आई हर बड़ी जानकारी.
No Way Home के आखिर में क्या हुआ था?
'स्पाइडर मैन: नो वे होम' के क्लाइमैक्स में एक्टर टॉम होलेंड (Tom Holland) यानि पीटर पार्कर एक बेहद मुश्किल फैसला लेते हैं. इसके लिए मल्टीवर्स में आई तबाही को रोकने के लिए डॉक्टर स्ट्रेंज ऐसा जादू करते हैं जिससे पूरी दुनिया पीटर पार्कर को भूल जाती है. ऐसे में अब कोई नहीं जानता कि पीटर पार्कर कौन है. एमजे (Zendaya) और नेड (Jacob Batalon) भी उसे भूल जाते हैं. वहीं, एवेंजर्स के लिए स्पाइडर मैन नहीं है. इसके अलाना पीटर की आंटी की भी मौत हो चुकी है और उसका कोई परिवार भी नहीं है.
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे की कहानी
फिल्म नो वे होम के आखिरी सीन में पीटर एक छोटे से अपार्टमेंट में अकेले रहने लगता है. वोखुद अपने हाथों से नया क्लासिक Spider-Man सूट तैयार करता है और एक नए सफर पर निकल पड़ता है. ऐसे में इस बार दर्शकों को एक ऐसा Spider-Man देखने को मिल सकता है जो पहले से ज्यादा अकेला और ज्यादा जिम्मेदार होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब फिल्म में पीटर अपनी नई पहचान के साथ न्यूयॉर्क में रह रहा है और वो कॉलेज की पढ़ाई और स्पाइडर मैन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अब उसके पास आइरन मैन की हाईटेक सुविधाएं नहीं है और वो छोटे-छोटे अपराधों के लिए लड़ रहा है.
ये भी पढ़ें- कौन हैं Sreelekha Mitra? जिन्होंने प्रदर्शन में किया प्रधानमंत्री का 'अपमान', अब दर्ज हुई FIR
मार्बल कॉमिक से ली गई स्टोरी
मालूम हो कि मार्बल स्टूडियोज की अधिकतर फिल्मों की कहानी मार्बल कॉमिक्स से ली गई है. ऐसे में स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे की कहानी भी Marvel Comics की मशहूर स्टोरी लाइन से ली गई है. कॉमिक्स में भी एक ऐसी घटना होती है जिसमें दुनिया स्पाइडर मैन अपनी असली पहचान भूल जाता है. इसके बाद पीटर पार्कर अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू करता है. हालांकि MCU फिल्म पूरी तरह कॉमिक्स की कॉपी नहीं होगी, लेकिन उसकी थीम उसी से प्रेरित बताई जा रही है.
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे की स्टारकास्ट
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे में पहले की तरह एक्टर टॉम होलेंड (Tom Holland) पीटर पारकर यानि स्पाइडर मैन के रोल में नजर आएंगे. उनके अलावा जेनडेया (Zendaya) एमजे का किरदार, जेकब बैटालोन (Jacob Batalon)-नेड लीड्स और जॉन फेव्रो (Jon Favreau)- हैप्पी होगन का रोल प्ले करते दिखेंगे. इसके अलावा फिल्म में इस बार स्ट्रेंजर थिंग्स फेम एक्ट्रेस सैडी सिंक (Sadie Sink) की एंट्री होने वाली है. हालांकि एक्ट्रेस के किरदार के बारे में अभी तक कुछ खिलासा नहीं हुआ है. माना जा रहा है कि एक्ट्रेस Jean Grey, Mayday Parker के रोल में दिख सकती है. वहीं, लिजा कोलोन-जायस (Liza Colon-Zayas) भी फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं.
कौन होगा फिल्म का विलेन?
फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन (Destin Daniel Cretton) कर रहे हैं, जिन्होंने MCU की फिल्म Shang-Chi and the Legend of the Ten Rings को डायरेक्ट किया था. वहीं फिल्म को मार्बल स्टूडियोज और सोनी पिंचर्स मिलकर बना रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट की बात करे तो ये 31 जुलाई को दुनियाभर के सिनामघरों में रिलीज हो जाएगी.
ये भी पढ़ें- सलमान खान को फिल्म काला हिरण मामले में मिली बड़ी राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया से मूवी के लिंक हटाने के दिए निर्देश
मार्बल के लिए अहम मानी जा रही फिल्म
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के लिए स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे को बेहद अहम माना जा रहा है. दरअसल, पिछले कुछ सालों में MCU की कई फिल्में मल्टीवर्स पर बेस्ड रही हैं, लेकिन अब स्टूडियो एक बार फिर ग्राउंडेड सुपरहीरो स्टोरी की ओर लौटता नजर आ रहा है. इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में Spider-Man के नए सफर की नींव रखी जाएगी, जो आगे चलकर Avengers: Doomsday और Avengers: Secret Wars जैसी फिल्मों से भी जुड़ सकती है. ऐसे में ये फिल्म सिर्फ एक स्टैंडअलोन सुपरहीरो मूवी नहीं, बल्कि MCU की अगली बड़ी कहानी की शुरुआत भी मानी जा रही है.
फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड
बता दें, फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिली हैं. फैंस खासतौर पर टॉम हॉलैंड के नए क्लासिक स्पाइर मैन लुक, न्यूयॉर्क की स्ट्रीट-लेवल एक्शन और फिल्म के रहस्यमयी विलेन को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. इसके अलावा सैडी सिंक की एंट्री ने भी लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. हालांकि उनके किरदार का खुलासा अभी नहीं किया गया है. वहीं, कई लोगों का मानना है कि ये फिल्म Spider-Man फ्रेंचाइजी की सबसे इमोशनल फिल्मों में से एक साबित हो सकती है.
कब रिलीज होगी स्पाइडर मैन
फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन (Destin Daniel Cretton) कर रहे हैं, जिन्होंने MCU की फिल्म Shang-Chi and the Legend of the Ten Rings को डायरेक्ट किया था.वहीं फिल्म को मार्बल स्टूडियोज और सोनी पिंचर्स मिलकर बना रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट की बात करे तो ये 31 जुलाई को दुनियाभर के सिनामघरों में रिलीज हो जाएगी.
ये भी पढ़ें- Explainer: ओटीटी पर छाई 'आदर्श बाल विद्यालय', जानिए क्या है Kay kay Menon की सीरीज की कहानी और बाकी डिटेल