Explainer: Yash की फिल्म का नाम ‘Toxic’ ही क्यों रखा गया? कहानी से क्या है कनेक्शन?
Toxic Movie Story: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. वहीं, बार-बार पोस्टपोन होने के बाद आखिरकार ये फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में एक्शन और क्राइम के साथ परिवार, रिश्ते और लालच की कहानी भी देखने को मिलने वाली है. इस बीच अब एक सवाल लगातार लोगों के मन में है कि आखिर इसका नाम ‘Toxic’ ही क्यों रखा गया? क्या इसका सीधा कनेक्शन यश के रोल से है या फिर इसके पीछे पूरी कहानी छिपी है? चलिए जानते हैं.
क्या है ‘Toxic’ की कहानी?
‘Toxic’ एक गैंगस्टर और एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी गोवा में सेट है. फिल्म की कहानी 1940 के दशक से शुरू होकर 1970 के दशक तक की दिखाई गई है. उस समय गोवा पुर्तगालियों के शासन में था. फिल्म में इसी दौर के अपराध, गैंगस्टर्स और सत्ता की लड़ाई को दिखाया गया है. हालांकि कहानी सिर्फ मारधाड़ और गैंगवार तक सीमित नहीं है. इसके साथ एक परिवार और पिता-बेटे के रिश्ते की कहानी भी जुड़ी है. यश ने खुद बताया था कि फिल्म में बदले की कहानी भी देखने को मिलेगी, जो कहानी को और दिलचस्प बनाती है.
टॉक्सिक शब्द का मतलब
अब बता करते हैं कि आखिर टॉक्सिक का मतलब क्या है. आम भाषा में सबसे तो ये एक इंग्लिश शब्द है, जिसका मतलब ‘जहरीला’ होता है, या फिर कोई ऐसी चीज जिससे किसी को नुकसान हो. वहीं, आज के समय में इस शब्द का यूज लोगों के व्यवहार और रिश्तों पर भी किया जाता है. जब किसी रिश्ते, माहौल या इंसान को ‘टॉक्सिक’ कहा जाता है तो इसका मतलब होता है कि वहां इंसना निगेटिव है, लालच, कंट्रोल, गुस्सा या नुकसान पहुंचाने वाला है. ऐसे में फिल्म का टाइटल भी इसी सोच से जुड़ा है.
ये भी पढ़ें- Explainer: ‘Toxic’ में यश के साथ कौन-कौन? नयनतारा से कियारा तक सभी किरदारों के बारे में जानें
यश के रोल का टाइटल से कनेक्शन
फिल्म में यश का किरदार राया कहानी का सबसे अहम हिस्सा है. वो क्राइम की दुनिया में अपनी जगह बनाता है और उसके आसपास की दुनिया भी काफी खतरनाक है. राया में गुस्सा, आत्मविश्वास, चालाकी देखने को मिलती है. यही वजह है कि फिल्म के नाम को यश के किरदार से भी जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि ‘टॉक्सिक’ सिर्फ इस किरदार की पहचान नहीं है. बल्कि ये उस पूरी दुनिया की तरफ इशारा करती है, जिससे राया जुड़ा है.
फिल्म के ट्रेलर के मुताबिक, राया कई बार ऐसे फैसले लेता है, जिनका असर सिर्फ उस पर नहीं बल्कि उसके आसपास के लोगों पर भी पड़ता है. उसकी जिंदगी में पावर तो बढ़ती जाती है, लेकिन उसके साथ खतरे और दुश्मन भी बढ़ते जाते हैं. ऐसे में टॉक्सिक फिल्म में ये दिखाने की कोशिश की गई है कि जब इंसान पावर और लालच की दुनिया में बहुत अंदर तक चला जाता है तो वो खुद भी उसी ‘टॉक्सिक’ सिस्टम का हिस्सा बन जाता है.
‘Toxic’ नाम सिर्फ विलेन या हीरो के लिए नहीं
फिल्म का नाम सुनकर लग सकता है कि टॉक्सिक सिर्फ यश के किरदार को बताया गया है, लेकिन इसका मतलब इससे कहीं बड़ा है. फिल्म में टॉक्सिक उस पूरी दुनिया को दर्शाया गया है, जहां पावर, पैसा और लालच सबसे ज्यादा मायने रखते हैं. इस माहौल में लोग अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक जाने लगते हैं और रिश्तों में भरोसा भी कम हो जाता है. ऐसे में फिल्म का टॉक्सिक नाम सिर्फ किसी एक किरदार के लिए नहीं, बल्कि पूरे माहौल और उसकी सोच के लिए यूज किया गया है.
गोवा का माहौल क्यों है खास ?
‘Toxic’ की कहानी 1940 से 1970 के बीच के गोवा में दिखाई गई है. उस समय का गोवा आज के गोवा से काफी अलग था. फिल्म में उस दौर के क्राइम, पैसों और पावर की दुनिया को दिखाया गया है. पुराने बंदरगाह और उस समय का माहौल कहानी को और खास बनाते हैं. गोवा फिल्म में सिर्फ एक लोकेशन नहीं है, बल्कि कहानी का अहम हिस्सा है. इसी वजह से फिल्म का लुक भी आज की गैंगस्टर फिल्मों से काफी अलग और पुराना नजर आता है.
ये भी पढ़ें- Toxic Trailer Release: 'टॉक्सिक' का धांसू ट्रेलर रिलीज, Yash, कियारा से लेकर नयनतारा के अंदाज ने उड़ाए होश
टॉक्सिक की स्टारकास्ट
फिल्म में यश लीड रोल में नजर आएंगे. एक्टर एक तरफ राया तो दूसरी ओर टिकिट का रोल भी उन्होंने प्ले किया है. इनके अलावा फिल्म में नयनतारा-गंगा, कियारा आडवाणी-नादिया, हुमा कुरैशी-एलिजाबेथ, रुक्मिणी वसंत-मेलिसा और तारा सुतारिया-रेबेका का किरदार निभा रही हैं. इन एक्ट्रेसेस के अलावा अक्षय ओबेरॉय-टोनी और सुदेव नायर-करमाडी के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी में इन सभी किरदारों की अपनी अहम रोल है. बता दें, फिल्म की कास्ट काफी बड़ी है और इसमें कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं हालांकि बाकि बचे किरदारों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
कब रिलीज होगी ‘Toxic’?
फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की बात करे तो ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म हिंदी, कन्नड़ समेत कई भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचेगी. ‘KGF’ के बाद यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक बिल्कुल अलग और डार्क अवतार में नजर आने वाले हैं. ऐसे में फैंस इसे लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. अब देखना होगा कि 26 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंचने के बाद ‘Toxic’ की ये दुनिया दर्शकों को कितनी पसंद आती है.
FAQs
1. टॉक्सिक में यश का किरदार क्या है?
यश फिल्म में राया के रोल में नजर आएंगे.
2. फिल्म की कहानी किस दौर की दिखाई गई है.
फिल्म की कहानी 1940 से 1970 के दशक के गोवा में सेट है.
3. ‘Toxic’ नाम का क्या मतलब है?
टॉक्सिक का मतलब ‘जहरीला’ होता है, जो फिल्म की क्राइम और लालच से भरी दुनिया है.
4. कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
ये भी पढ़ें- 'लोगों की परवाह मत करो', Toxic के ट्रेलर लॉन्च पर Yash ने की Kiara Advani की तारीफ, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब