'विराट और बुमराह ने हमारा सपना तोड़ दिया...' सालों बाद छलका स्टार क्रिकेटर का दर्द, FINAL में मिली हार पर जानिए क्या कहा?
Aiden Markram on Virat Kohli and Jasprit Bumrah : साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ऐडन मार्करम ने 2024 वर्ल्ड कप में मिली हार पर अपना दर्ज बयां किया है.
Aiden Markram on Virat Kohli and Jasprit Bumrah : साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ऐडन मार्करम ने 2024 वर्ल्ड कप में मिली हार पर अपना दर्ज बयां किया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/14/virat-kohli-and-jasprit-bumrah-2026-07-14-16-02-54.jpg)
Virat Kohli and Jasprit Bumrah Photograph: (ani)
Aiden Markram on Virat Kohli and Jasprit Bumrah : साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को दुनिया की सबसे बदकिस्मत टीमों में से एक माना जा सकता है. अफ्रीका टीम बहुत बेहतरीन क्रिकेट खेलती है, शानदार क्रिकेट खेलने के बावजूद अफ्रीकाई टीम अब तक एक भी वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम अब तक कई बार टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंची है लेकिन वो अभी तक एक बार भी वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है.
साउथ अफ्रीका टीम के नाम एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं थी लेकिन उसने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी 2025 में जीत थी. साउथ अफ्रीका की पुरुष टीम तो दूर महिला क्रिकेट टीम ने भी कई कोई वर्ल्ड कप नहीं जीता है. अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम के हाथों मिली हार पर साउथ अफ्रीका के कप्तान और दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज ऐडन मार्कराम ने बड़ा बयान दिया है.
TEAM INDIA CREATED HISTORY AT BARBADOS "OTD" IN 2024..!!!! 🇮🇳
India Won the 2024 T20 World Cup under Rohit Sharma. The innings of Kohli & every player contributed in that T20 World Cup.
- ONE OF THE GREATEST MOMENTS IN INDIAN CRICKET. 🙇pic.twitter.com/zBAGEudaBD
— Yash. (@iam_yash10) June 28, 2026
ऐडन मार्कराम का छलका दर्द
अब सालों बाद ऐडन मार्कराम का दर्द छलका है. मार्कराम ने एक निजी पॉडकास्ट में बात करते हुए 2024 वर्ल्ड कप फाइनल में हार की वजह बताई है. उन्होंने उन भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी लिया है, जिन्होंने उनके वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी तोड़ दिया. उन्होंने इसके लिए विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह का नाम लिया है.
विराट और बुमराह ने तोड़ा हमारा सपना - ऐडन मार्कराम
ऐडन मार्कराम ने कहा कि, 'हमने इंडिया के खिलाफ उनके टॉप ऑर्डर को जल्दी आउट करके एक परफेक्ट शुरुआत की, लेकिन हम विराट कोहली को आउट नहीं कर पाए. जब इंडिया प्रेशर में थी, तो उसने उसे जिंदा रखा. विराट एक सच्चे बड़े मैच के प्लेयर हैं. भले ही उनका टूर्नामेंट बेस्ट नहीं रहा, लेकिन उन्होंने अपना बेस्ट हमारे खिलाफ फाइनल के लिए बचाकर रखा. फिर जसप्रीत बुमराह आए और अपने जबरदस्त स्पेल से गेम पूरी तरह बदल दिया. उनकी बॉलिंग ने मोमेंटम बदल दिया और इसीलिए हम वर्ल्ड कप फाइनल हार गए. वह हार मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा दिल टूटने वाला पल है'.
🚨 Aiden Markram: Virat Kohli & Jasprit Bumrah Broke Our World Cup Dream💔
🗣️ We got off to a perfect start against India by dismissing their top order early, but we just couldn't get Virat Kohli out. He kept India alive when they were under pressure. Virat is a true big-match… pic.twitter.com/BN35KdrE5X
— Central Cricket (@arshdeep3444) July 14, 2026
कैसा टूटा साउथ अफ्रीका का भारत के हाथों सपना
आपको बता दें कि, आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वेस्टइंडीजड के बारबाडोस स्थिति केंसिंग्टन ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था. इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा 9, ऋषभ पंत 0 और सूर्यकुमार यादव 3 के रूप में बड़े झटके लगे. इसके बाद क्रीज पर अक्षर पटेल आए, जिनके साथ मिलकर विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट टीम की पारी को संभाला और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. विराट कोहली ने 59 बॉल में 76 रनों की पारी खेली. वहीं अक्षर ने 31 बॉल में 47 रन बनाए.
Anchoring wins you World Cups. Blind slogging loses you series against minnows.
Cricket isn’t just about hitting sixes every ball. It’s about understanding the situation, building innings, and respecting the conditions.
Virat Kohli showed exactly why in the 2024 T20 World Cup… pic.twitter.com/FxgQLy2aFx
— BeyondTheCoverDrive (@The18Mindset) June 29, 2026
इसकी बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रनों का स्कोर बनाया. साउथ अफ्रीका को भारतीय गेंदबाजों ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रनों पर रोक दिया और 7 रनों से मुकाबला जीतकर वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया. इस मैच में ऐडन मार्कराम तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम के लिए क्विंटन डी कॉक ने 39, हेरनिक क्लासेन ने 52 रनों की पारी खेली. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए वहीं, हार्दिक पांड्या को 3 विकेट हासिल हुए.
ये भी पढ़ें :IND VS ENG: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, पहले गेंदबाजी करेगी टीम इंडिया, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11