गुमशुदा गृहमंत्री! संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- लापता गृहमंत्री अमित शाह की तलाश में दर्ज कराएंगे FIR| Navbharat Live
Updated On: Aug 05, 2026 | 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार
Sanjay Raut Slams Amit Shah Missing: राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संसद में न आने पर तंज कसा और उन्हें 'लापता' बताते हुए FIR दर्ज कराने की बात कही।

संजय राउत और गृहमंत्री अमित शाह (सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Sanjay Raut On Amit Shah Missing FIR: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर सीधा और तीखा हमला बोला है। संसद के मानसून सत्र के दौरान अमित शाह की सदन में अनुपस्थिति को लेकर राउत ने तंजिया लहजे में उन्हें ‘लापता’ घोषित कर दिया।
संजय राउत ने कहा कि विपक्ष अब दिल्ली पुलिस में देश के गृहमंत्री की ‘गुमशुदगी’ की एफआईआर (FIR) दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।
गृहमंत्री लापता हैं, हम ‘गुमशुदा की तलाश’ के पोस्टर लगाएंगे
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय राउत ने कहा कि देश के गृहमंत्री संसद परिसर में तो कभी-कभी नजर आते हैं, लेकिन सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही उन्हें ढूंढ रही हैं, लेकिन वे मिल नहीं रहे। अब हमने ‘गुमशुदा की तलाश’ के पोस्टर्स तैयार किए हैं। हम पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराएंगे कि देश के गृहमंत्री लापता हैं, कृपया उन्हें ढूंढकर सदन में लाएं।”
सम्बंधित ख़बरें
राउत ने गृहमंत्री पर डरने का आरोप लगाते हुए पूछा, “पिछले 12 वर्षों से आपने पूरे देश को डर के साये में रखा है, अब आप खुद सदन में आने से क्यों डर रहे हैं? आपके अधीन ED, CBI और इनकम टैक्स जैसी तमाम एजेंसियां काम कर रही हैं, फिर भी आपके मन में इतना भय क्यों है?”
ये भी पढ़ें- सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
‘अमित शाह गूंगा गुड्डा हैं, इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे’
संसद में छात्रों के प्रदर्शन, राम मंदिर के चंदे में कथित अनियमितताओं और परीक्षाओं में गड़बड़ी जैसे अहम मुद्दों पर विपक्ष द्वारा किए जा रहे हंगामे के बीच अमित शाह की अनुपस्थिति पर राउत ने कड़ा ऐतराज जताया।
राउत ने कहा, “ये लोग इंदिरा गांधी जी को ‘गूंगी गुड़िया‘ कहते थे, लेकिन असल में हमारे मौजूदा गृहमंत्री तो ‘गूंगा गुड्डा’ साबित हो रहे हैं। वे सदन में नहीं आते, देश के सामने अपनी बात नहीं रखते। इतनी बड़ी-बड़ी बातें करने वाले नेता अचानक चुप कैसे हो गए? पूरा विपक्ष एकजुट है और गृहमंत्री को देश के सम्मानित सदन में आकर जवाब देना ही पड़ेगा।”
‘बीजेपी नेता संत नहीं, हमने कभी संतों का अपमान नहीं किया’
वहीं, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में संतों के साथ चल रहे विवाद पर अपनी सफाई देते हुए संजय राउत ने स्पष्ट किया कि शिवसेना (UBT) ने कभी भी साधु-संतों पर घोटाले का आरोप नहीं लगाया।
राउत ने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, “हमने कब कहा कि राम मंदिर के कथित घोटाले में संत शामिल थे? हमारा आरोप स्पष्ट है कि बीजेपी के नेताओं ने घोटाला किया है। चंपत राय, अनिल मिश्रा या गोपाल राव संत नहीं, बल्कि बीजेपी के नेता हैं। संतों की तपस्या और उनके जीवन का स्तर बिल्कुल अलग होता है। हमने कभी संतों का अपमान नहीं किया है और न ही कभी करेंगे।”
