हिमाचल में हॉरमनी ऑफ द पाइन प्रभारी पर FIR: विदेश यात्रा मामले में घिरे विजय कुमार, स्पांसरशिप मांगने का आरोप - Shimla News

हिमाचल प्रदेश में ‘हॉरमनी ऑफ द पाइन’ पुलिस ऑरकेस्ट्रा प्रभारी एवं इंस्पेक्टर विजय कुमार पर शिमला के ढली पुलिस थाना में FIR की गई है। सस्पेंड चल रहे विजय के खिलाफ जुन्गा बटालियन में तैनात हेड क्लर्क रमेश कुमार ने शिकायत दी है। आरोप है कि विजय कुमार ने

.

शिकायत के मुताबिक अप्रैल 2025 में विजय कुमार लंदन गए थे। तब यह स्पांसरशिप मांगी गई। उस दौरान विजय कुमार जुन्गा बटालियन में पुलिस ऑर्केस्ट्रा के इंचार्ज के रूप में तैनात थे। इस मामले में संलिप्त दूसरे लोगों की भूमिका को भी जांचा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार विजय कुमार ने स्पांसरशिप जरूर मांगी थी, लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 1.57 लाख रुपए उनके निजी खाते से खर्च हुए है और खर्च प्राइवेट यूनिवर्सिटी ने नहीं उठाया है। जिस व्यवस्था से खर्च की बात की गई थी, वास्तवित खर्च उसके अनुरूप नहीं किया गया। अब इसी पत्र के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इसके विभिन्न पहलुओं पर जांच में जुट गई है।

हॉरमनी ऑफ द पाइन ऑरकेस्ट्रा के प्रभारी एवं DSP विजय कुमार।

हॉरमनी ऑफ द पाइन ऑरकेस्ट्रा के प्रभारी एवं DSP विजय कुमार।

कौन है विजय कुमार और क्या है पूरा विवाद?

विजय कुमार को किया गया सस्पेंड

विजय कुमार 'हॉरमनी ऑफ द पाइन' पुलिस बैंड के प्रभारी है। देश विदेश में हिमाचल पुलिस का नाम रोशन करने वाले विजय को विभाग ने महकमे ने दो महीने पहले सस्पेंड किया है। सस्पेंशन के बाद उनके खिलाफ विभागीय जांच बिठा दी गई है। उन पर फेसबुक से कमाई के आरोप लगे हैं।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, विजय कुमार के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अकाउंट हैं। इनसे वह अर्निंग कर रहे हैं। इसी आधार पर उनके खिलाफ सेंट्रल सिविल सर्विसेज (क्लासिफिकेशन, कंट्रोल एंड अपील) रूल्स, 1965 के तहत कार्रवाई की गई है।

हिमाचल पुलिस बैंड हॉरमनी ऑफ द पाइंन प्रस्तुति देते हुए। -फाइल फोटो।

हिमाचल पुलिस बैंड हॉरमनी ऑफ द पाइंन प्रस्तुति देते हुए। -फाइल फोटो।

हॉरमनी देशभर में दिलाई थी पहचान

हिमाचल पुलिस का यह बैंड 2022 में उस समय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया था, जब निजी टीवी चैनल के 'हुनरबाज' टैलेंट शो में ‘हॉरमनी ऑफ द पाइन’- हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा' ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद बैंड की पूरे देश में सराहना हुई और इसे हिमाचल पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि माना गया।

विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बैंड।

विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बैंड।

विदेशों में भी दी प्रस्तुतियां

हिमाचल पुलिस बैंड ने फ्रांस, इटली, कनाडा, सिंगापुर और दुबई समेत कई देशों में भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी हैं। इसके अलावा भी कई बड़े मंचों पर हिमाचल का यह पुलिस बैंड प्रस्तुतियां दे चुका है। प्रदेश के लगभग हर बड़े सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रम में भी यह बैंड आकर्षण का केंद्र रहा है।

पूर्व डीजीपी ने किया था विशेष प्रोत्साहन

पूर्व डीजीपी संजय कुंडू के कार्यकाल में 'हॉरमनी ऑफ द पाइन' को विशेष रूप से बढ़ावा दिया गया था। उनके नेतृत्व में बैंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शन के अवसर मिले। ऐसे में अब इसी बैंड के प्रभारी के खिलाफ निलंबन और विभागीय जांच की कार्रवाई ने पुलिस महकमे में चर्चा तेज कर दी है