दिल्ली में 'मौत का गड्ढा': खेत में खेल रहे दो मासूमों की डूबने से मौत, FIR दर्ज

Delhi News: शुरुआती जांच में गड्ढे के आसपास सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई है. पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Written By : उज्ज्वल कुमार |  Updated at : 13 Jul 2026 02:19 PM (IST)

Preferred Sources

Two Children drown in rainwater filled pit in Delhi Mukhmelpur area FIR Filled दिल्ली में 'मौत का गड्ढा': खेत में खेल रहे दो मासूमों की डूबने से मौत, FIR दर्ज

दिल्ली: खेत में खेल रहे दो मासूमों की डूबने से मौत

दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र के मुखमेलपुर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की जान चली गई. हिरनकी रोड के पास खेत में बारिश का पानी जमा करने और निकासी के लिए बनाए गए गहरे गड्ढे में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई. शुरुआती जांच में गड्ढे के आसपास सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई है. पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 4 बजे तीन बच्चे गांव के पीछे स्थित खेतों में खेलने गए थे. इसी दौरान दो बच्चे पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गए और डूबने लगे. उनके साथ मौजूद तीसरा बच्चा दौड़कर गांव पहुंचा और लोगों को हादसे की जानकारी दी. सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब आठ लोगों ने मिलकर दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला.

दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस से कब मिलेगी राहत? बारिश को लेकर IMD का आया ये अपडेट

नहीं बची बच्चों की जान

घटना की सूचना पर दिल्ली फायर सर्विस और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. दोनों बच्चों को CATS एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक बच्चों की पहचान आयुष और नीतीश के रूप में हुई है. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि खेतों से अतिरिक्त बारिश का पानी निकालने और जमा करने के लिए यह गहरा गड्ढा बनाया गया था. आरोप है कि इसके आसपास न तो कोई घेराबंदी की गई थी और न ही किसी तरह का चेतावनी बोर्ड लगाया गया था. ऐसे में खेलते-खेलते दोनों मासूम गड्ढे में गिर गए और यह दर्दनाक हादसा हो गया.

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों ने पहले ही दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाल लिया था. इसके बाद उन्हें CATS एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है. मामले में गड्ढे की सुरक्षा और रखरखाव के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की लापरवाही की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें

उज्ज्वल कुमार, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट, एक दशक से खबरों की दुनिया में सक्रिय. राजनीति और सामाजिक मुद्दों को गहराई से समझकर देश तक सटीकता से पहुँचाने में माहिर. ABP न्यूज और डिजिटल के लिए निष्पक्ष, प्रभावशाली पत्रकारिता मेरा मकसद. खाली समय में अनछुई जगहों की सैर, संगीत का आनंद और परिवार के साथ यादगार पल बिताना पसंद.

Read More

Published at : 13 Jul 2026 02:19 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola