Flax Seeds: क्या ये छोटा-सा बीज महिलाओं की कई बड़ी परेशानियों का समाधान है? डॉक्टर ने बताया सेवन का सही तरीका| Navbharat Live
Updated On: Jul 14, 2026 | 09:37 PM IST
विज्ञापन
सार
Flax Seeds For Skin Hair And Overall Health: क्या अलसी के बीज महिलाओं की कई स्वास्थ्य समस्याओं में मददगार हो सकते हैं? जानिए इनके संभावित फायदे और डॉक्टर द्वारा बताया गया सही सेवन का तरीका।

हलीम के बीज (सौ.सोशल मीडिया)
विस्तार
Flax Seeds For Hormonal Balance: हलीम के बीज, जिन्हें अंग्रेजी में गार्डन क्रेस सीड्स (Garden Cress Seeds) कहा जाता है, पोषक तत्वों से भरपूर माने जाते हैं। खासतौर पर महिलाओं की सेहत के लिए इन्हें बेहद लाभकारी माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये बीज शरीर में आयरन की कमी को दूर करने और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, 100 ग्राम हलीम के बीज में लगभग 90 से 100 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है, जो इसे पौधों से मिलने वाले आयरन के प्रमुख स्रोतों में शामिल करता है।
गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वात्स्य ने अपने यूट्यूब चैनल पर साझा की गई जानकारी में बताया है कि महिलाओं के लिए हलीम के बीज क्यों फायदेमंद माने जाते हैं और इन्हें किस तरह सेवन करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
-
इस छोटे से बीज में छिपा है पोषण का बड़ा खजाना
हलीम के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-बी, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं।
-
पहला बड़ा फायदा: महिलाओं में आयरन की कमी को दूर करने में मददगार
हलीम के बीज आयरन का बेहतरीन स्रोत माने जाते हैं। महिलाओं में पीरियड्स के दौरान अधिक रक्तस्राव, गर्भावस्था और अन्य कारणों से हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो सकता है, जिससे एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, महिलाओं में सामान्य हीमोग्लोबिन का स्तर लगभग 12 से 15 ग्राम प्रति डेसीलीटर होना चाहिए। ऐसे में संतुलित आहार के साथ हलीम के बीज का सेवन आयरन की पूर्ति में सहायक हो सकता है।
-
क्या बाल झड़ने की वजह आयरन की कमी है?
अगर शरीर में आयरन की कमी हो, तो इसका असर बालों की सेहत पर भी पड़ सकता है। डॉ. शुभम वात्स्य के अनुसार, हलीम के बीज का सेवन आयरन की कमी पूरी करने में मदद कर सकता है, जिससे बाल झड़ने की समस्या में भी कुछ हद तक लाभ मिल सकता है।
-
पेट की इस आम समस्या से भी दिला सकता है राहत
हलीम के बीज में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यही वजह है कि यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मददगार माना जाता है। नियमित और संतुलित मात्रा में सेवन करने से मल त्याग आसान हो सकता है।
-
हड्डियों की मजबूती का भी हो सकता है राज
हलीम के बीज में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे खनिज भी मौजूद होते हैं। ये पोषक तत्व हड्डियों की मजबूती बनाए रखने, बोन डेंसिटी को सपोर्ट करने और मांसपेशियों के सामान्य कार्य में मदद कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Calcium Rich Foods: दूध नहीं पीते? जानिए वो 8 चीजें जो चुपचाप पूरी कर सकती हैं शरीर में कैल्शियम की कमी
जानिए इसका सही सेवन करने का आसान तरीका
डॉ. शुभम वात्स्य के अनुसार, रात को सोने से पहले एक चम्मच हलीम के बीज एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह सबसे पहले उस पानी को पी लें और भीगे हुए बीजों का भी सेवन करें। इस तरह सेवन करने से शरीर को इसके पोषक तत्व बेहतर तरीके से मिल सकते हैं।
ये लोग बिना सलाह के बिल्कुल न करें सेवन
अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई बीमारी, थायरॉइड की समस्या है या आप गर्भवती हैं, तो हलीम के बीज का सेवन शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। किसी भी सुपरफूड का सेवन व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और जरूरत के अनुसार ही करना चाहिए।
