Flipkart Big Billion Days 2026 सेल की घोषणा, 10% तक बैंक डिस्काउंट और मिलेंगे ये ऑफर्स

Flipkart Big Billion Days 2026
फ्लिपकार्ट ने अपनी सबसे बड़ी फेस्टिवल सेल बिग बिलियन डेज 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है. कंपनी की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट के मुताबिक, सेल की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी. वहीं फ्लिपकार्ट प्लस, फ्लिपकार्ट ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड यूजर्स को एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा. सेल में बैंक डिस्काउंट के साथ कई खास डील्स और ऑफर्स दिए जाएंगे. एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से 10 फीसदी तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.
9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी. कंपनी ने सेल के लिए एक खास माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट की जानकारी दी गई है. फ्लिपकार्ट प्लस, फ्लिपकार्ट ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड मेंबर्स को 8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा. सेल के दौरान एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से भुगतान करने पर 10 फीसदी तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से 10 फीसदी की बचत का भी मौका मिलेगा.
कैशबैक और कई खास डील्स
सेल के दौरान फ्लिपकार्ट का सुपर मनी पहले ट्रांजैक्शन पर 10 फीसदी कैशबैक देगा. ग्राहक UPI और दूसरे पेमेंट गेटवे के जरिए भी भुगतान कर सकेंगे. इस बार सेल में प्राइस क्रैश, बीबीडी स्पेशल्स, टिक टॉक डील्स, ब्रांड ऑवर्स, डबल डिस्काउंट और रश ऑवर्स जैसे कई इवेंट होंगे. हालांकि, इन सभी डील्स की पूरी जानकारी कंपनी ने अभी साझा नहीं की है. सेल की तारीख नजदीक आने के साथ कंपनी की ओर से और जानकारी सामने आने की उम्मीद है.
इन प्रोडक्ट्स पर मिल सकती है बड़ी छूट
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2026 में अलग-अलग कैटेगरी के इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर कम कीमत में डील्स मिलने की उम्मीद है. इनमें स्मार्टफोन, पीसी, लैपटॉप, ट्रू वायरलेस स्टीरियो यानी टीडब्ल्यूएस, वॉशिंग मशीन, स्मार्ट होम अप्लायंसेज, फ्रिज और स्मार्टवॉच शामिल हैं. कंपनी ने अभी इन प्रोडक्ट्स की कीमत या खास डील्स का खुलासा नहीं किया है. यह सेल अमेजन की आने वाली सेल को टक्कर देगी.
ये भी पढ़ें: iOS 18 की दिक्कतों पर एपल की बढ़ी मुश्किलें, CCPA ने शुरू की विस्तृत जांच

विशाल मैथिल
भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्सप्लेनर, डाटा स्टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.
Read More