क्यों FLOP हुई 150 करोड़ के बजट में बनी 'बंटवारा 1947'? अब प्रीति जिंटा का बयान आया, बोलीं- कर्म करो और...

प्रीति जिंटा और सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947
Preity Zinta On Batwara 1947: मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने 8 सालों के बाद आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के जरिए बॉलीवुड में कमबैक किया. सनी देओल इसमें उनके साथ लीड रोल में नजर आए. रिलीज से पहले इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई और फ्लॉप हो गई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट भी वसूल नहीं कर पाई. अब प्रीति जिंटा ने इस फिल्म पर बात की है. उन्होंने कहा कि वो अपना 100 प्रतिशत देती हैं. हालांकि, फिल्म का क्या होगा ये कंट्रोल करना अपने हाथ में नहीं होता.
प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाइब’ के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं. इस फिल्म में वो कुणाल खेमू के साथ नजर आने वाली हैं. इसी फिल्म की चर्चा के बीच प्रीति ने ‘बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर रिएक्ट किया है. मिड डे के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, “मुझे फिल्म पर काफी गर्व है. उसमें मेरा काम करने का एक्सपीरियंस भी शानदार रहा. एक एक्ट्रेस के तौर पर मैं हमेशा उम्मीदों को मैनेज करने की कोशिश करती हूं.”
प्रीति जिंटा ने और क्या कहा?
प्रीति ने आगे कहा, “जब मैं काम करती हूं, तो अपना 100 प्रतिशत देती हूं. मैंने पहले भी कहा है कि मैं कर्म में विश्वास रखती हूं. आप अपना कर्म करिए और बाकी भगवान पर छोड़ दीजिए. क्या होगा, उसपर आपका कंट्रोल नहीं होता. इसलिए हर फिल्म में जितनी हो सके, आप उतनी मेहनत करते हैं. मैं अपना 1000 प्रतिशत देती हूं, उसके बाद भगवान पर छोड़ देती हूं.”
‘बंटवारा 1947’ बजट और कलेक्शन
सैकनिल्क की मानें तो ‘बंटवारा 1947’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 54.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. रिपोर्ट की मानें तो इस पिक्चर का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये था. सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ इसमें शबाना आजमी, करण देओल, अभिमन्यु सिंह और अली फजल भी दिखे.
ये भी पढ़ें-
बिग बॉस 20 में पहले ही हफ्ते इन 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी तलवार! कौन होगा बेघर?
2005 में जीता फेम गुरुकुल, फिर कहां गायब हो गए थे काजी तौकीर, अब बिग बॉस में हुई एंट्री
कब रिलीज होगी प्रीति जिंटा की ‘वाइब’?
अब प्रीति जिंटा ‘वाइब’ में नजर आने वाली हैं. ये एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जो 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. कुणाल खेमू ने इसे डायरेक्ट किया है और लीड रोल में भी हैं. स्पर्श श्रीवास्तव, यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव जैसे स्टार्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More