Free Bus Service for Raksha Bandhan: करीब 9 लाख से ज्यादा बहनों ने किया बिना किराये का सफर.. रक्षाबंधन पर फ्री बस सेवा का उठाया फायदा,

रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए शुरू मुफ्त बस यात्रा का पहले दिन 9.26 लाख यात्रियों ने लाभ उठाया।

Free Bus Service for Raksha Bandhan: करीब 9 लाख से ज्यादा बहनों ने किया बिना किराये का सफर.. रक्षाबंधन पर फ्री बस सेवा का उठाया फायदा,

Free Bus Service for Raksha Bandhan | Imsge- ANI News File

Modified Date: August 28, 2026 / 05:00 pm IST

Published Date: August 28, 2026 4:40 pm IST

HIGHLIGHTS

  • 9.26 लाख यात्रियों ने मुफ्त सफर किया
  • मुरादाबाद में सबसे ज्यादा यात्रियों को लाभ
  • 9 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च का अनुमान

लखनऊ: रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को दी जा रही निशुल्क बस यात्रा का पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। 27 अगस्त को शुरू हुई इस सुविधा के तहत करीब 9.26 लाख यात्रियों ने बिना किराया दिए बसों में सफर किया। (Free Bus Service for Raksha Bandhan) इनमें 6.03 लाख से ज्यादा महिलाएं और उनके साथ यात्रा करने वाले 3.22 लाख से अधिक सहयात्री शामिल हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की थी। यह सुविधा 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की आधी रात तक उपलब्ध रहेगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बसों में महिला यात्री अपने साथ एक सहयात्री को भी निशुल्क ले जा सकती हैं।

पहले दिन 9 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च का अनुमान

परिवहन निगम के मुताबिक, इस योजना के तहत पहले दिन मुफ्त यात्रा कराने में 9.06 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई रूटों पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जा रही हैं। (Free Bus Service for Raksha Bandhan) यूपीएसआरटीसी के प्रधान महाप्रबंधक (संचालन) अनिल कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के दौरान महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारी और कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। बसों के संचालन और यात्रियों की संख्या पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Join Our Whatsapp Group

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

मुरादाबाद सबसे आगे, लाखों यात्रियों को राहत

मुफ्त यात्रा का लाभ देने के मामले में मुरादाबाद क्षेत्र सबसे आगे रहा। यहां 62,586 महिलाओं और 32,203 सहयात्रियों समेत कुल 94,789 लोगों ने निशुल्क सफर किया।इसके बाद हरदोई में 82,920, गोरखपुर में 68,152, लखनऊ में 64,590 और बरेली में 58,309 यात्रियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। इन पांच क्षेत्रों में ही करीब 3.69 लाख यात्रियों ने मुफ्त यात्रा की। यात्रियों का कहना है कि रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाते हैं। ऐसे में सरकार की मुफ्त बस यात्रा से परिवारों पर आने वाला आर्थिक बोझ कम हुआ है। सुविधा का सही लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण भी कर रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 95.39 पर

आईटी शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 331 अंक चढ़ा

गंभीर ने भारतीय टीम की मानसिक मजबूती की सराहना की, दिनुशा के जुझारूपन के हुए कायल

उम्मीद है इमरान खान के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा: पैट कमिंस

नेपाल के प्रधानमंत्री और मंत्री आपदा राहत कोष में एक महीने का वेतन दान करेंगे

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  Q1. यूपी में मुफ्त बस यात्रा कब तक है?

उत्तर:  यह सुविधा 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त आधी रात तक उपलब्ध है।

प्रश्न 2:  Q2. मुफ्त यात्रा का लाभ कितने यात्रियों ने लिया?

उत्तर:  पहले दिन करीब 9.26 लाख यात्रियों ने बिना किराया दिए बस यात्रा की।

प्रश्न 3:  Q3. मुफ्त यात्रा में सबसे आगे कौन सा क्षेत्र रहा?

उत्तर:  मुरादाबाद क्षेत्र सबसे आगे रहा, जहां 94,789 यात्रियों ने मुफ्त यात्रा की।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

Web Title: More than nine lakh women and co-passengers avail free bus service on first day of UP