Friendship Day 2026: ₹150 से कम में बेस्ट फ्रेंड के लिए 5 गिफ्ट, देखकर खिल उठेगा दोस्त का चेहरा
Friendship Day gifts under 150: फ्रेंडशिप डे 2026 पर बेस्ट फ्रेंड को ₹150 से कम में दें गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट, पर्ल हैंडबैग, कॉफी मग समेत ये 5 प्यारे और बजट फ्रेंडली गिफ्ट।
Friendship Day Gift Ideas: फ्रेंडशिप डे 2026 दो अगस्त को मनाया जाएगा। अगर आप भी बेस्टी के लिए तोहफे की तलाश कर रही हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा क्या चुनें और बजट भी 150 रु. से ज्यादा का नहीं है। तो परेशान होने की बजाय इस आर्टिकल को पढ़ें, जहां हम लेकर आए हैं हैडबैग से ब्रेसलेट तक, पॉकेट फ्रेंडली आइडियाज की लिस्ट, जो जेब पर फिट बैठने के साथ ही दोस्ती में प्यार बढ़ा देंगे।
गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट

बेस्टी के लिए तोहफा और फेंडशिप बैंड अलग से खरीदने की बजाय आप गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट खरीद सकती हैं। यह दिखने में स्टाइलिश और यूनिक लगता है साथ ही ये दोस्त को पसंद भी आएगा। इसे एडजस्टेबल पैटर्न पर बनाया गया है, जहां साइज की फिक्र भी नहीं करनी पड़ेगी। आप इसे मीशो से मात्र 116 रु. में खरीद सकती हैं।
कोरियन पर्ल हैंड बैग

हैंड बैग और पर्स ऐसी चीज है जो हर लड़की को पसंद आती है। अगर पर्ल वर्क पर इस तरह का कोरियन स्टाइल हैंडबैग खरीद सकती हैं। यह लाइटवेट होने के साथ स्टाइलिश लगता है। मीशो से इसे 43% डिस्काउंट पर 143 रु. में खरीदने का मौका मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- मैचिंग ब्लाउज से आगे बढ़ा फैशन ! ये 8 डिजाइन हर साड़ी पर देंगे स्टाइलिश लुक
शोपीस आइटम गिफ्ट

बेसिक चीजों से हटकर कुछ ऐसा तोहफे में देने का मन है, जिसे दोस्त सालों तक संभालकर रखे तो शोपीस आइटम चुना जा सकता है। इसे पूरी तरह से वुडन फ्रेम पर बनाया गया है। आप इसे स्टडी टेबल, कॉर्नर टेबल से बेडरूम में भी कहीं भी कर सकती हैं। यह मीशो पर 119 रु. में उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें- अनारकली को छोड़ दिखाएं फैशन, रक्षाबंधन के लिए शॉर्ट कुर्ती पटियाला सेट
बेस्टी कॉफी मग

सस्ता बट इंस्ट्रेटिंग गिफ्ट चाहिए तो इस तरह का बेस्टी कॉफी मग चुन सकती है। इसमें प्रिंटेड कॉफी डिजाइन के साथ बेस्ट फ्रेंड को एक-दूसरे को हग करते हुए दिखाया है। यह सिरेमिक मग है जो आपके बजट का ध्यान रखते हुए मात्र ₹143 में खरीदा जा सकता है।
टेबल डेकोर टेडीबियर

लड़कियों को क्यूट कार्टून करेक्टर बहुत पसंद आते हैं। आपकी बेस्ट फ्रेंड को टेडी बियर पसंद हैं तो इस तरह का डेबल डेकोर शोपीस तोहफे में दे सकती हैं। यह प्रोडक्ट मीशो पर मात्र 100 रु. में उपलब्ध है।
डिस्क्लेमर- इस आर्टिकल में दी गई सभी जानकारी मीशो की ऑफिशियल साइट से ली गई है। एशियानेट हिंदी ऐसा कोई भी दावा नहीं करता है। कोई गिफ्ट-प्रोडक्ट खरीदने से पहले साइट पर दाम चेक कर लें।