तुकाराम मुंढे को मिला FSSAI चीफ का साथ, बोले- अगर चाह है तो रास्त निकल ही जाता है
Sep 02, 2026 06:38 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

तुकाराम की कार्रवाई की तारीफ करते हुए पुन्हानी ने कहा कि एनफोर्समेंट ड्राइव बिना मैनपावर बढ़ाए की गई थी। पुन्हानी के हवाले से कहा गया कि आप जानते हैं, उन्होंने यह उसी टीम के साथ किया है।

FSSAI चीफ ने महाराष्ट्र एफडीए के तुकाराम मुंढे को सपोर्ट किया है
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों चर्चा में हैं। वे लगातार राज्य में खाने की गड़बड़ियों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रहे हैं। अब FSSAI के CEO रजित पुन्हानी ने उनकी तारीफ की है। पुंहानी ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुंढे के कामों से पता चलता है कि अगर चाह है तो कोई रास्ता निकल ही आता है। हालांकि, उन्होंने इस सोच को खारिज कर दिया कि फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट में पोस्टिंग एक पनिशमेंट पोस्टिंग है। उन्होंने कहा कि फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट को पहले से वह अहमियत नहीं दी गई जिसके वे हकदार थे।
'फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट कोई पनिशमेंट पोस्टिंग नहीं है’
इंडिया टुडे से बात करते हुए, पुन्हानी ने कहा कि फूड रेगुलेटरी डिपार्टमेंट में पोस्टिंग को अक्सर पनिशमेंट पोस्टिंग के तौर पर देखा जाता था। उन्होंने कहा, "कई ऑफिसर फूड सेफ्टी कमिश्नर नहीं बनना चाहते थे, क्योंकि किसी ने ध्यान नहीं दिया। हम हेल्थ में रहना पसंद करेंगे। आप जानते हैं, हेल्थ में आपके डॉक्टर होते हैं, आपका प्राइमरी हेल्थ सेंटर होता है। आपके पास एक सिस्टम होता है, एक पुराना सिस्टम। यह शायद सौ साल पुराना सिस्टम है।"
'डेडिकेटेड फूड सेफ्टी कमिश्नर एक जरूरत'
पुन्हानी के अनुसार, हर राज्य में एक डेडिकेटेड फूड सेफ्टी कमिश्नर होना अब एक जरूरत मानी जानी चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या हर राज्य में एक अलग फूड सेफ्टी कमिश्नर होना चाहिए, तो उन्होंने कहा, "जो अब जरूरी है।" FSSAI के चीफ की यह बात ऐसे समय में आई है जब मुंढे के नेतृत्व में FDA ने पूरे महाराष्ट्र में फूड बिजनेस, होटल, रेस्टोरेंट और वेयरहाउस पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, फूड रेगुलेटरी बॉडी मई से अब तक 3,000 से ज्यादा स्पॉट चेक कर चुकी है।
'एनफोर्समेंट ड्राइव बिना मैनपावर बढ़ाए की गई'
तुकाराम की कार्रवाई की तारीफ करते हुए, पुन्हानी ने कहा कि एनफोर्समेंट ड्राइव बिना मैनपावर बढ़ाए की गई थी। पुन्हानी के हवाले से कहा गया, "आप जानते हैं, उन्होंने यह उसी टीम के साथ किया है। ऐसा नहीं है कि ज्यादा फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती किए गए हैं। इसलिए, अगर इच्छा हो, तो कोई भी उसी फूड सेफ्टी ऑफिसर, उसी संख्या के साथ यह कर सकता है।" उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट और राज्यों में फूड सेफ्टी कमिश्नरों की अहमियत के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ी है।
लेखक के बारे में
Madan Tiwari
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
Hindi NewsIndia Newsअगर चाह है तो रास्त निकल ही जाता है, तुकाराम मुंढे को मिला FSSAI चीफ का साथ
See Less