FTII से 'नीम करौली बाबा' बनने तक, प्रेरणादायक है एक्टर शोभिनव सत्या की कहानी
Sep 11, 2026 01:20 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

बता दें कि अपने दमदार एक्टिंग और कहानी की वजह से फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। एक्टर शोभनव की बात करें, तो यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। चलिए जानते हैं कि क्या है एक्टर शोभिनव सत्या की सक्सेस स्टोरी और इन्होंने कहां से पढ़ाई-लिखाई की है।

शोभिनव सत्य ने कहां तक की पढ़ाई
हर सफल इंसान की कहानी अलग-अलग होती है, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो दूसरों का जीवन बदल देती है। ऐसी ही एक कहानी एक्टर शोभिनव सत्या की है। शायद आपने इनका नाम सुना ही होगा या इन्हें देख भी लिया होगा। अगर आप नहीं जानते हैं, तो मैं आपको बता दूं शोभिनव सत्या वहीं एक्टर हैं, जिन्होंने फिल्म हनुमान अंश के में आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा (महाराज जी) का मुख्य किरदार निभाया है। उनकी फिल्म हिट हो गई है और उनके किरदार की खूब सराहना हो रही है। बता दें कि अपने दमदार एक्टिंग और कहानी की वजह से फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। एक्टर शोभनव की बात करें, तो यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। चलिए जानते हैं कि क्या है एक्टर शोभिनव सत्या की सक्सेस स्टोरी और इन्होंने कहां से पढ़ाई-लिखाई की है।
कौन हैं शोभिनव सत्या
फिल्म हनुमान अंश से बड़ी पहचान मिल चुकी शोभिनव सत्या उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं। वो टीवी के पॉपुलर शो CID के लिए भी काम कर चुके हैं। एक्टर के साथ-साथ वो एक फिल्ममेकर और टीचर भी हैं। वो बच्चों को एक्टिंग के गुर सीखाते हैं।
पढ़ाई के बाद बनें टीचर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोभिनव सत्या ने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से एक्टिंग की पढ़ाई की है। यहां एडमिशन पाना आसान नहीं होता है। अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर उन्होंने यहां दाखिला लिया और मेथड एक्टिंग, कैरेक्टर बिल्डिंग और सिनेमा की तकनीकी बारीकियों को गहराई से समझा।
एक्टिंग की गहरी समझ हासिल करने के बाद उन्होंने'ओपुलेंट स्कूल ऑफ एक्टिंग एंड फिल्म्स' में बतौर एक्टिंग टीचर हैं, जहां वो युवाओं को अभिनय की ट्रेनिंग दी है। फिल्मों में आना आसान नहीं था। उन्हें सफल होने में करीब 10 साल तक का समय लग गया। इन 10 सालों में वो सिनेमा और टेलीवीजन की दुनिया में कुछ ना कुछ काम करते रहें।
कैसे मिला नीम करौली बाबा का किरदार
शोभिनव सत्या को यूं ही हनुमान अंश फिल्म नहीं मिल गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो फिल्म के मुख्य किरदार महाराज जी के रोल के लिए पहले जिस एक्टर को चुना गया था, वो बीमार पड़ गया था। दूसरी तरफ प्रोडक्शन का काम चालू था और एक्टर की तलाश थी। फिर फिल्म के डायरेक्टर विशाल ने अचानक सत्या का ऑडिशन लिया। बताया जाताता है किसत्या का ऑडिशन तकरीबन 5 घंटे तक चला। आखिरकार उनकी एक्टिंग के गुर की मेहनत रंग लाई और वो महाराज जी के अभिनय निभाने के किदार के रूप में चुना गया।
शोभिनव सत्या की खूबी
फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी के मुताबिक शोभिनव सत्या में भी वे तीनों खूबियां थीं, जिन्हें वे नीम करौली बाबा का किरदार निभाने वाले किसी भी अभिनेता में जरूरी मानते थे। जैसे कि वे शाकाहारी हैं, शराब नहीं पीते और साथ ही किसी भी प्रकार का नशा नहीं करते। फिल्ममेकर ने पूरे शूटिंग सेट पर भी केवल शाकाहारी भोजन रखा था।