Future Mobility: क्या है नया ADAPT प्लेटफॉर्म? जानें ईवी, हाइब्रिड और PHEV कारों के लिए क्यों है खास? - Haribhoomi

Future Mobility: भविष्य की मोबिलिटी के लिए जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने नया MG ADAPT न्यू एनर्जी व्हीकल (NEV) प्लेटफॉर्म पेश किया है। इसके जरिए अलग-अलग तकनीकों वाली कारें तैयार होंगी।

MG Technology

एमजी मोटर ने नया MG ADAPT न्यू एनर्जी व्हीकल प्लेटफॉर्म पेश किया

  • Published: 17 Jul 2026, 09:34 PM IST
  • Last Updated: 17 Jul 2026, 09:34 PM IST

Future Mobility: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने भविष्य की मोबिलिटी को ध्यान में रखते हुए अपना नया MG ADAPT (New Energy Vehicle) प्लेटफॉर्म आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म आने वाले समय में कई तरह की न्यू एनर्जी व्हीकल्स (NEVs) के विकास का आधार बनेगा और ग्राहकों को अलग-अलग पावरट्रेन विकल्प उपलब्ध कराएगा।

कई तरह के वाहनों का होगा आधार
MG का नया ADAPT प्लेटफॉर्म भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर कंपनी बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV), हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल (HEV) और रेंज-एक्सटेंडेड इलेक्ट्रिक व्हीकल (REEV) जैसी तकनीकों से लैस मॉडल तैयार कर सकेगी। इससे कंपनी को एक ही प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग पावरट्रेन वाली कारें विकसित करने में आसानी होगी।

एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस
MG ADAPT प्लेटफॉर्म में कॉम्पैक्ट 10-इन-1 इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट दी गई है, जो सिस्टम की जटिलता को कम करने के साथ-साथ बेहतर परफॉर्मेंस और अधिक दक्षता सुनिश्चित करती है। इसके अलावा, इसमें इलेक्ट्रोमैग्नेटिक डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन का इस्तेमाल किया गया है, जो बिना किसी झटके के स्मूद पावर डिलीवरी, तेज रिस्पॉन्स और बेहतर ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है।

कंपनी ने क्या कहा
JSW MG Motor India के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि कंपनी का मानना है कि मोबिलिटी का भविष्य ग्राहकों को उनकी जरूरत और लाइफस्टाइल के मुताबिक सही एनर्जी सॉल्यूशन चुनने की आजादी देने में है। उन्होंने कहा कि MG ADAPT प्लेटफॉर्म कंपनी की न्यू एनर्जी व्हीकल यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है और यह भारतीय ग्राहकों के लिए वैश्विक स्तर की अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, कंपनी का लक्ष्य बेहतर परफॉर्मेंस, उच्च दक्षता और बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव के साथ नई पीढ़ी के वाहन विकसित करना है।

(मंजू कुमारी)