Ganesh Chaturthi 2026 Sthapna Muhurat: गणेश चतुर्थी पर आज कब है स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त, दोपहर बाद शाम को कब बिठा सकते हैं गणपति

Ganesh Chaturthi 2026 Sthapna Muhurat Upay: 25 साल बाल एक ही दिन हरितालिका तीज 2026 (Haritalika Teej 2026) और गणेश चतुर्थी  (Ganesh Chaturthi 2026 ) के एक साथ आने का शुभ संयोग बना है। तीज का व्रत शुरू हो चुका है इसी के साथ घरों में गणपति को विराजनें की तैयारी भी शुरू हो गई है। अगर आप भी घर पर बप्पा को ला रहे हैं तो आपको बता दें ये गणेश दोपहरिया गणेश (Dopahriya Ganesh ) कहलाते हैं ऐसे में गणेश स्थापना (Ganesh Sthapna Muhurat) का सबसे शुभ मुहूर्त दोपहर को रहेगा। इसके अलावा जो लोग दोपहर में गणेशजी की स्थापना नहीं कर पाए हैं वे शाम को शुभ मुहूर्त में स्थापना करें। चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से। 

गणेश स्थापना के सबसे शुभ मुहूर्त कौन से हैं 

ज्योतिषाचार्य पं. रामगोविंद शास्त्री के अनुसार सोमवार 14 सितंबर को गणेश प्रतिमा स्थापना के लिए कई शुभ मुहूर्त रहेंगे। सुबह 7:30 से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा इसलिए इस दौरान शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।

इसके बाद सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त वं शुभ चौघड़िया में गणेश स्थापना की जा सकती है। दोपहर 3 से शाम 7:30 बजे तक चर, लाभ और अमृत चौघड़िया में स्थापना शुभ रहेगी।

इसके अलावा रात 10:30 से 12 बजे तक लाभ चौघड़िया का मुहूर्त रहेगा। श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार इन शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से बप्पा की स्थापना कर सकते हैं। इस साल द्वादश गणेश हैं, जिन्हें बेहद शुभकारी माना गया है।

अथर्वशीर्ष का पाठ का करें (Atharv Sheersh ka Path) 

गणेश चतुर्थी के दिन आपको भगवान गणेश का रोली-चंदन से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। साथ ही, आप इस दिन अथर्वशीर्ष का पाठ अवश्य करें।

धन लाभ के लिए करें ये उपाय (Ganesh Chaturthi Upay) 

आपको अगर नौकरी में धन लाभ नही हो रहा है तो आप इस समस्या को दूर करने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को गुड़ और शुद्ध घी का भोग लगाएं और इसके बाद इसे गाय को खिला दें।

गणेश चतुर्थी पूजन के दौरान संभव हो पाए तो आप मंदिर में जाकर गुड़ की 21 गोलियां बनाकर और दूर्वा घास बप्पा को चढ़ाएं। इसके आपकी मनोकामनाएं जल्द पूरी होगी।

मालपुए का भोग लगाएं (Malpuye Bhog) 

अगर किसी की शादी में बाधा आ रही है तो उन्हें गणेश पूजन के दौरान पूरी निष्ठा से व्रत करना चाहिए। साथ ही, इस दौरान बप्पा को मालपुए का भोग लगाए।

पीले मोदक का भोग लगाएं (Peele Modak Bhog) 

पीला रंग का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। भगवान गणेश को पीला रंग पंसद है। ऐसे में आप गणेश पूजन के दौरान गणेश जी को पीले रंग का मोदक का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।

साथ ही, आपके जीवन में शांति भी आएगी। भगवान गणेश को पीले रंग की मिठाई का भोग लागने से धन लाभ की भी प्राप्ति होती है।

हिंदू धर्म के अनुसार गणेश जी इस मंत्र का जाप करें। यह शीध्र ही आपके सारे बिगड़े काम बना देगा।

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा॥ एकदन्ताय विद्महे। वक्रतुण्डाय धीमहि । तन्नो दन्ती प्रचोदयात्॥ ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥

यह भी पढ़ें: