Gangster Goldy Brar: दिल्ली की महिला से 'गैंगस्टर गोल्डी बराड़' के नाम पर मांगी 200 करोड़ की रंगदारी, अब तक की सबसे बड़ी एक्सटॉर्शन डिमांड - Haribhoomi

Gangster Goldy Brar: दिल्ली में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर एक महिला से 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Gangster Goldy Brar

दिल्ली में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर महिला से मांगी रंगदारी।

  • Published: 15 Sep 2026, 05:53 PM IST
  • Last Updated: 15 Sep 2026, 06:01 PM IST

Gangster Goldy Brar: विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर दिल्ली में एक महिला से 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप लगाया गया है कि महिला को विदेशी नंबर से कॉल करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया, और उससे 200 करोड़ रुपये की एक्सटॉर्शन मनी मांगी। पीड़िता ने तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला की उम्र 50 साल है, और वह दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में रहती है। पुलिस का कहना है कि दिल्ली में रंगदारी के मामले में अब तक मांगी गई यह सबसे बड़ी रकम है। पुलिस ने नॉर्थ दिल्ली के सिविल लाइंस थाने में FIR दर्ज  कर ली है।

महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसे विदेशी नंबर से एक्सटॉर्शन के लिए कॉल आया था। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया और करोड़ों रुपये की मांग की है। महिला का आरोप है कि पैसे नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। 

A Delhi-based woman allegedly received threatening WhatsApp calls from a foreign number in the name of gangster Goldy Brar, with the caller demanding Rs 200 crore in extortion and threatening to kill her and her husband. The woman, aged around 50, resides in the Civil Lines area…

— ANI (@ANI) September 15, 2026

महिला के घर में पारिवारिक विवाद

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता के परिवार में ससुर की मौत के बाद से पारिवारिक विवाद चल रहा है। पुलिस अब इस पारिवारिक विवाद और रंगदारी की धमकी के बीच किसी संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी और 200 करोड़ रुपये की मांग के पीछे वास्तव में किसी गैंग का हाथ है या फिर किसी ने गैंगस्टर के नाम का इस्तेमाल करके महिला को डराने और पैसे ऐंठने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस फिलहाल विदेशी नंबर से आई कॉल, कॉल करने वाले की पहचान,गोल्डी बराड़ के नाम के इस्तेमाल और मांगी गई रकम समेत तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है। स्पेशल सेल के जांच में शामिल होने के बाद अब इस एंगल की भी जांच की जा रही है कि  कहीं इस कॉल का कनेक्शन पंजाब के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नेटवर्क या विदेश में बैठे किसी गैंग से तो नहीं है।