Gaurav Khanna: तलाक के बीच 'गौरव खन्ना' के नाम से चिड़ी Akanksha Chamola, Instagram से मांगी मदद - Haribhoomi
अंकाक्षा चमोला तलाक के बीच Instagram Username से गौरव खन्ना का नाम हटाना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने Meta India से मदद मांगी है। जानें पूरा मामला।
Gaurav Khanna: तलाक के बीच 'गौरव खन्ना' के नाम से चिड़ी Akanksha Chamola, Instagram से मांगी मदद।
- Published: 07 Aug 2026, 05:29 PM IST
- Last Updated: 07 Aug 2026, 05:29 PM IST
Gaurav Khanna-Akanksha Chamola Divorce: टीवी एक्ट्रेस अंकाक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रियलिटी शो Lock Upp Season 2 के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि वह अपने पति और टीवी एक्टर गौरव खन्ना से अलग हो चुकी हैं और उनका तलाक प्रोससे में हैं। इस बीच आकांक्षा ने अपने पति के सरनेम से छुड़कारा पाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।
एक्ट्रेस ने Meta India से अपने इंस्टाग्राम यूजरनेम से पति का नाम हटाने के लिए गुहार लगाई है। उनका कहना है कि कई बार कोशिश करने के बावजूद वेरिफिकेशन से जुड़ी पाबंदियों के कारण वह अपना यूजरनेम बदल नहीं पा रही हैं, जिसमें अभी भी गौरव खन्ना के नाम का हिस्सा जुड़ा हुआ है।
आकांक्षा ने Meta से मांगी हेल्प
एक्ट्रेस ने अपना इंस्टाग्राम यूजरनेम बदलने के लिए अपनी स्टोरी पर मेटा इंडिया और इंस्टाग्राम को टैग करते हुए लिखा कि, “@meta @metaindia @instagram, यूजरनेम बदलने के लिए अर्जेंट मदद मांग रही हूं। मौजूदा वेरिफिकेशन से जुड़ी पाबंदियों के कारण, कई कोशिशों के बावजूद मैं यूजरनेम नहीं बदल पा रही हूं। अगर आपकी टीम इस मामले को रिव्यू कर सके और कोई संभावित सॉल्यूशन बता सके तो मुझे अच्छा लगेगा।”

बता दें, अभी आकांक्षा चमोला का इंस्टाग्राम यूजरनेम ‘akankshagkhanna’ है। और एक्ट्रेस अब इसे बदलना चाहती है।
पिछले 1 साल से अलग है कपल
हाल ही में खत्म हुए रियलिटी शो लॉक अप सच या सज़ा में आकांक्षा चामोला ने धूम मचा दी। जहाँ उन्होंने बताया कि वह और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं। लॉक अप सीक्रेट्स में उन्होंने अपनी शादी के सच का खुलासा करते हुए बताया था कि वे और गौरव तलाक ले रहे हैं। और वह पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और यह बात पब्लिक में नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा, “उनके और गौरव के बीच चीजें नॉर्मल हैं। वह अभी भी एक-दूसरे से बात करते हैं। उनका कहना है कि वे दोनों पार्टनर के तौर पर कम्पैटिबल हैं क्योंकि उन दोनों का फ्यूचर काफी अलग है। लेकिन, बदकिस्मती से, यह एक-दूसरे के साथ नहीं है।”
बच्चा बना शादी टूटने की वजह?
लॉक-अप शो के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि वह बच्चा नहीं चाहतीं। क्योंकि उनमें मैटरनल इंस्टिंक्ट नहीं है। जबकि गौरव खन्ना को बच्चे काफी पसंद है और उन्होंने बिग बॉस शो के दौरान भी कहा थी कि वह चाहते है कि उनके बच्चे हूं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि वह अपनी पत्नि को बेहद प्यार करते है और उनके फैसले की इज्जत करते हैं।