Gaurav Khanna Divorce: 'बस तलाक पेपर पर साइन बाकी हैं' आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से खत्म किया रिश्ता! - Haribhoomi
'लॉक अप 2' के आखिरी पड़ाव पास आते ही आकांक्षा चमोला शो से एलिमिनेट हो गईं। उन्होंने बाहर आते ही गौरव खन्ना से तलाक पर बड़ा बयान दिया। अभिनेत्री ने कहा कि डिवोर्स का खुलासा शो को TRP देने के लिए नहीं था।
आकांक्षा चमोला ने पति गौरव खन्ना से तलाक को लेकर बड़ा बयान दिया
- Published: 05 Aug 2026, 05:42 PM IST
- Last Updated: 05 Aug 2026, 05:42 PM IST
Gaurav Khanna Divorce: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। इसी बीच शो से अभिनेत्री आकांक्षा चमोला एलिमिनेट हो गईं। गौरव खन्ना के साथ तलाक लेने का खुलासा करने के बाद से ही आकांक्षा सुर्खियों में हैं। अब शो से बाहर आते ही उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और तलाक पर बड़ा बयान दिया है।
'कोई भी महिला TRP के लिए तलाक जैसी बात नहीं करेगी'
मीडिया से बातचीत के दौरान आकांक्षा चमोला से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने तलाक की बात सिर्फ शो की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए कही थी। इस पर अभिनेत्री ने कहा- "मुझे नहीं लगता कोई भी लड़की इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर जा के टीआरपी के लिए बोलेगी कि मैं अपने पति से तलाक ले रही हूं।"
'तलाक पेर पर साइन होने बाकी हैं'
आकांक्षा ने बताया कि उनके और गौरव खन्ना के बीच तलाक की कानूनी प्रक्रिया काफी समय से चल रही है। पैपराजी पेज वरिंदर चावला द्वारा साझा किए गए वीडियो में आकांक्षा ने कहा, "कृपया मेरे घर पे आइए, मेरी कानूनी टीम से बात कीजिए।" उन्होंने खुलासा किया कि तलाक की कानूनी प्रक्रिया काफी समय से चल रही है. उन्होंने कहा, "लॉक अप में जाने से पहले भी हमारी लीगल टीमें बात पे बात कर रही थीं। और बाहर निकलने के बाद भी... बात बस इतनी है, आप जानते हैं, हमें सिर्फ कागजात पर साइन करने हैं।"
2016 में हुई थी शादी
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने कई वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 24 नवंबर 2016 को शादी की थी। दोनों टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में गिने जाते थे।
शादी के बाद कई इंटरव्यू में दोनों से परिवार बढ़ाने को लेकर सवाल पूछे गए थे। उस दौरान आकांक्षा ने बताया था कि जहां गौरव पिता बनना चाहते थे, वहीं वह उस समय मां बनने के लिए तैयार नहीं थीं।
'लॉक अप 2' में किया था अलगाव का खुलासा
आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप 2' में पहली बार सार्वजनिक रूप से बताया था कि वह और गौरव खन्ना अलग हो चुके हैं और तलाक की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि उन्होंने अब तक अपने रिश्ते में आई दरार की वजह का खुलासा नहीं किया है।