रवि किशन ने पहली बार दिया अपने वायरल मीम्स पर रिएक्शन, बोले- ‘Gen Z ने मुझे अपना मान लिया’, बताया क्यों कह रहे ‘लॉर्ड रवि’ और ‘गॉड रवि’

Ravi Kishan Reacts To His Viral Memes: एक्टर और सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) इन दिनों फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उनके पुराने वीडियो, इंटरव्यू के क्लिप और बोलने के अंदाज को लेकर जमकर मीम्स बनाए जा रहे हैं. ‘जल्दी द लेट’, ‘मौन व्रत’ और ‘होम फ्रॉम वर्क’ जैसे उनके वीडियो सोशल मीडिया मीम मटेरियल बन चुके हैं. अब उन्होंने पहली बार इस पूरे मीम ट्रेंड पर खुलकर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने बताया कि वायरल होने पर उन्हें कैसे लगा रहा है और उन पर इतने मीम्स क्यों बन रहे हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है. 

रवि किशन बोले- 'ये सब अपने आप हो रहा है'

हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में रवि किशन ने अपने ऊपर बन रहे मीम्स को लेकर कहा कि खुद भी समझ नहीं आ रहा कि अचानक ये सब इतना बड़ा कैसे हो गया. उन्होंने इसे महादेव का आशीर्वाद बताया. एक्टर ने कहा, 'ये कुछ अलग ही खेल चल रहा है, ये पागलपन है! सावन का महीना चल रहा है और जब महादेव अपना आशीर्वाद देते हैं, तो ऐसा होता है. इस देश में किसी के साथ भी, चाहे वह एक्टर हो या नेता, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. पागलपन है! लोग मशहूर होने के लिए कुछ भी बोल देते हैं और मेरा मौन व्रत और भी ज्यादा मशहूर हो गया.'

रवि किशन का मानना है कि उनके वायरल होने के पीछे कोई प्लानिंग नहीं थी. उन्होंने जानबूझकर ऐसा कुछ नहीं किया, जिससे उनके वीडियो वायरल हो जाएं. इतना ही नहीं उन्हें सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की है कि कई बड़े सोशल मीडिया हैंडल भी उनके मीम्स बना रहे हैं.

पुलिस भी बना रही मीम्स

रवि किशन ने आगे कहा, 'सबसे अच्छी बात यह है कि ये सब अपने आप हो रहा है. यहां तक कि BJP के हैंडल, दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र सरकार ने भी मीम्स बनाए हैं. मैं खुद भी इन सबको देख रहा हूं और उन पर लाइक भी कर रहा हूं.' आपको बता दें कि रवि किशन के एक्सप्रेशंस, बोलने के अंदाज और जुबान फिसलने वाली बातों पर लोग मीम्स बना रहे हैं. ‘जल्दी द लेट’ से लेकर ‘होम फ्रॉम वर्क’ और ‘मौन व्रत’ तक, सोशल मीडिया पर उनके कई ऐसे मीम्स क्लिप्स वायरल हो रहे हैं.

And I had asked this question to him during #MaaBehen trailer launch event, hahaha 😝 first time he answered about him going viral and turning into a good meme content! @ravikishann money follows mah brothaaa!!! pic.twitter.com/nXN9KBfK55

— Samina Shaikh 🇮🇳 (@saminaUFshaikh) August 4, 2026

‘Gen Z ने मुझे अपना मान लिया’

रवि किशन का मानना है कि इस पूरे ट्रेंड ने उन्हें नई जनरेशन से जोड़ दिया है. उन्होंने कहा, 'इससे पहले किसी ने मुझे इस तरह नहीं खोजा था. अब वे मुझे और देखना और मेरे बारे में जानना चाहते हैं. Gen Z ने मुझे अपना मान लिया है. मैं उनका दिल से शुक्रिया करना चाहता हूं और और उनकी क्रिएटिविटी को सैल्यूट करता हूं.'

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लोग प्यार की वजह से लॉर्ड रवि, गॉड रवि, आज का ओशो और न जाने क्या-क्या कहते हैं! उन्हें रियल लोग पसंद हैं. वे मेरी कमियों से जुड़ पाते हैं, जिससे उन्हें लगता है कि मैं भी उन्हीं में से एक हूं. हर कोई गलतियां करता है, मैं भी करता हूं और मैं इसे मानता भी हूं. मैं दिल से बात करता हूं और मेरी सच्चाई लोगों को पसंद आ रही है.'

रवि किशन का परिवार भी हैरान

रवि किशन के मुताबिक,उनके फैमिली को भी उनकी इस सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी पर यकीन नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा, 'मेरी 85 साल की मां, फैमिली के लोग और मैं भी स्पीचलेस हैं. उनकी प्रार्थनाएं और महादेव में मेरा विश्वास मुझे शांत रहने की अंदर से शक्ति देता है. कहीं न कहीं मुझे लगता है कि इंस्टाग्राम एक बहुत पावरफुल प्लेटफॉर्म  बन गया है. लोग अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत अकेले हैं और जब सोशल मीडिया पर कोई चीज उनसे जुड़ती है या उनका एंटरटेन करती है, तो वे उससे जुड़ जाते हैं और उसे फैमिली की तरह स्वीकार कर लेते हैं.' वहीं, रवि किशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘मिर्जापुर द फिल्म’ में नजर आएंगे. फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें: टॉक्सिक में कियारा आडवाणी के काम को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पहली बार किया रिएक्ट, यश को लेकर भी कही बड़ी बात