Gen Z इवेंट में मोहन भागवत को बुलाने वाले ऋषभ शाह कौन हैं, क्या है IIMUN?

Gen Z इवेंट में मोहन भागवत को बुलाने वाले ऋषभ शाह कौन हैं, क्या है IIMUN?

आरएसएस चीफ मोहन भागवत से बात करते ऋषभ शाह.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने गुरुवार को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha से संवाद किया. इस कार्यक्रम में को लेकर काफी चर्चा हो रही है और यह ऐसे समय में हुआ है जब देशभर में Gen Z सुर्खियों में है. इस कार्यक्रम का आयोजन IIMUN (India’s International Movement to Unite Nations) ने किया. ऋषभ शाह IIMUN के संस्थापक और अध्यक्ष हैं.

बता दें कि ऋषभ शाह ने साल 2011 में इस युवा संगठन की स्थापना की थी. IIMUN का मकसद देश-विदेश के छात्रों और युवाओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों, कूटनीति, संवाद और वैश्विक मुद्दों के प्रति जागरूकता विकसित करना है.

ऋषभ शाह ने की IIMUN की शुरुआत

दरअसल मुंबई के रहने वाले ऋषभ शाह ने कम उम्र में IIMUN की शुरुआत की, जो आज भारत सहित कई देशों में सक्रिय एक बड़ा युवा मंच बन चुका है. संगठन का दावा है कि उसके कार्यक्रमों के माध्यम से लाखों छात्र-युवा जुड़ चुके हैं और देश-विदेश के अनेक शहरों में सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं.

ऋषभ शाह एक शिक्षाविद, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक और सामाजिक उद्यमी भी हैं. वे विभिन्न विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में अतिथि वक्ता के रूप में युवाओं को नेतृत्व, सार्वजनिक जीवन और नीति निर्माण से जुड़े विषयों पर संबोधित करते रहे हैं.

दुनियाभर की कई प्रमुख हस्तियां शामिल

IIMUN के मंच पर अब तक भारत और दुनिया की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हो चुकी हैं. इन्हीं कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुंबई में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए, जहां कार्यक्रम का संचालन और मेजबानी ऋषभ शाह ने की तथा युवाओं के सवालों पर खुली चर्चा कराई.

संवाद का वैध तरीका है विरोध प्रदर्शन: भागवत

इस कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का एक वैध तरीका है, लेकिन इसका मकसद विभाजन पैदा करने के बजाय आम सहमति बनाना होना चाहिए. लोकतंत्र में, विरोध प्रदर्शन आम सहमति बनाने का एक जरिया है. अलग-अलग विचार एक साथ आते हैं और चर्चा के बाद आम सहमति बनती है.

Gen Z की शिकायतें जायज

उन्होंने कहा कि अगर विभिन्न कारणों से बातचीत के जरिए चिंताओं पर ध्यान नहीं दिया जाता, तो लोग आंदोलन की ओर जा सकते हैं. लेकिन इन सबका मकसद आम सहमति बनाना है, न कि विभाजन पैदा करना. Gen Z की शिकायतें जायज हैं और मुझे उनकी ईमानदारी पर भरोसा है.

जेन-जी और जेन अल्फा तक पहुंचने की कोशिश

मोहन भागवत के इस संवाद को आरएसएस की ओर से जेन-जी और जेन अल्फा तक पहुंचने की सबसे अहम कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. यह कोशिश कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के उस विरोध-प्रदर्शन के बाद हो रही है, जो नीट पेपर लीक को लेकर हुआ था, जिसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button