Gmail Email ID Change: मिनटों में बदलें अपनी पसंद की ईमेल आईडी, जानें पूरा प्रोसेस

Image

पुरानी Gmail ID पर भी आएंगे ईमेल

Gmail Email ID Change Process: अगर आपने कई साल पहले ऐसी Gmail ID बना ली थी, जो अब आपको पसंद नहीं आती या प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए सही नहीं लगती, तो आपके लिए बड़ी खबर है। Google ने Gmail यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। कंपनी अब यूजर्स को अपनी Gmail ID में “@gmail.com” से पहले वाले हिस्से यानी Username को बदलने की सुविधा दे रही है। खास बात यह है कि Gmail ID बदलने के बाद भी आपके पुराने ईमेल और अकाउंट का डेटा सुरक्षित रहेगा।

20 साल बाद आया बड़ा बदलाव

Google के इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपनी पुरानी Gmail ID को अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकेंगे। Google की पैरेंट कंपनी Alphabet के CEO सुंदर पिचाई ने भी इस बदलाव की जानकारी साझा की है। उनका कहना है कि 2004 भले ही शानदार साल रहा हो, लेकिन जरूरी नहीं कि आपकी ईमेल ID भी उसी दौर में अटकी रहे। इस फीचर का मकसद उन यूजर्स को राहत देना है, जिन्होंने कई साल पहले कोई ऐसा Username चुन लिया था, जो अब उन्हें पसंद नहीं आता या उनकी मौजूदा पहचान और जरूरत के हिसाब से सही नहीं है।

Gmail ID बदलने के क्या हैं नियम?

Google ने Gmail Username बदलने के लिए कुछ सीमाएं भी तय की हैं। यूजर्स एक साल में केवल एक बार अपनी Gmail ID बदल सकेंगे। इसके अलावा पूरी जिंदगी में अधिकतम तीन बार ही Gmail Address बदलने की अनुमति होगी। अगर नई Gmail ID पसंद नहीं आती है, तो यूजर अपनी पुरानी ID पर वापस भी जा सकता है, हालांकि नया Username ऐसा होना चाहिए जो पहले कभी किसी दूसरे यूजर ने इस्तेमाल न किया हो। Google ने यह भी सलाह दी है कि Gmail ID बदलने से पहले जरूरी डेटा का बैकअप जरूर ले लें।

Gmail Username कैसे बदलें?

  • Gmail ID बदलने की प्रक्रिया काफी आसान है।
  • इसके लिए अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर Google Account Settings खोलें।
  • इसके बाद Personal info सेक्शन में जाएं।
  • अब Contact info में जाकर Email विकल्प चुनें।
  • यहां आपको Google Account email का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • अगर आपके अकाउंट में यह नया फीचर उपलब्ध हो चुका है, तो आपको Change Google Account email का विकल्प दिखाई देगा।

इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद अपनी पसंद का नया Gmail Username दर्ज करें। ध्यान रखें कि नया Username यूनिक होना चाहिए और पहले किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किया गया नहीं होना चाहिए। इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करके बदलाव को कन्फर्म करें। Google की सलाह के मुताबिक, प्रक्रिया पूरी करने से पहले अपने जरूरी डेटा का बैकअप रखना बेहतर है।

पुरानी Gmail ID पर भी आएंगे ईमेल

Gmail Username बदलने के बाद यूजर्स को अपने पुराने ईमेल खोने की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। अकाउंट का मौजूदा डेटा और ईमेल सुरक्षित रहेंगे। यूजर पुराने या नए दोनों एड्रेस से अपने अकाउंट में लॉगिन कर सकेगा और आने वाले ईमेल उसी अकाउंट में मिलते रहेंगे।

Pradeep Pandey

प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Tech-Gadgets

End of Article