Gold Price Today: सर्राफा बाजार में जबरदस्त उछाल, सोना खरीदना हुआ महंगा; चांदी की कीमतों में 2600 रुपये की तेजी

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है. सोमवार के बाद मंगलवार को भी सर्राफा बाजार में उछाल देखा जा रहा है. सोना 900 रुपये तो चांदी 2600 रुपये से ज्यादा के उछाल के साथ कारोबार कर रही है.

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है. सोमवार के बाद मंगलवार को भी सर्राफा बाजार में उछाल देखा जा रहा है. सोना 900 रुपये तो चांदी 2600 रुपये से ज्यादा के उछाल के साथ कारोबार कर रही है.

author-image

New Update

Gold Price today 21 July

सर्राफा बाजार में जबरदस्त उछाल, सोना खरीदना हुआ महंगा; चांदी की कीमतों में 2600 रुपये की तेजी Photograph: (File)

Gold Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों में भारी गिरावट देखने को मिली. लेकिन इस सप्ताह सर्राफा बाजार में हर दिन उछाल देखने को मिल रहा है. सोमवार के बाद मंगलवार को भी बाजार की शुरुआत उछाल के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में ही सोना 900 रुपये से ज्यादा के उछाल के साथ कारोबार करता दिखा. जबकि चांदी का भाव 2600 रुपये चढ़ गया. बुलियंस डॉट को डॉट इन वेबसाइट से प्राप्त डेटा के मुताबिक, मंगलवार (21 जुलाई) सुबह 9.50 बजे सोना 950 रुपये और चांदी 2630 रुपये चढ़कर कारोबार करती दिखी.

आज क्या हैं सोने और चांदी के दाम?

मंगलवार को सर्राफा बाजार में आई तेजी के बाद 22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 131,065 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं. जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव 142,980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं चांदी का भाव 221,230 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है.

एमसीएक्स और विदेशी बाजार में कीमत

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 957 रुपये यानी 0.68 प्रतिशत के उछाल के साथ 142,345 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि चांदी का भाव यहां 2373 रुपये यानी 1.09 प्रतिशत चढ़कर 220,773 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया. वहीं विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोना 37.70 डॉलर यानी 0.94 प्रतिशत महंगा होकर 4053.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. जबकि चांदी का भाव यहां 1.06 डॉलर या 1.85 प्रतिशत तेजी के साथ 58.13 डॉलर प्रति औंस हो गया है.

देश के चार प्रमुख महानगरों में कितने बदली सोने-चांदी की कीमत?

वहीं देश के प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली में आज सोना 1580 रुपये और चांदी 4220 रुपये महंगी होकर कारोबार कर रही है. इसके बाद यहां 22 कैरेट सोना 131,184 तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 143,110 रुपपे प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं चांदी का भाव 222,050 रुपये प्रति किग्रा हो गया है.

  • मुंबई में सोना 1530 तो चांदी 4170 रुपये महंगी हुई है. अब यहां सोना (22 कैरेट) 131,358 और 24 कैरेट गोल्ड 143,300 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है.
  • जबकि कोलकाता में सोना 1520 रुपये बढ़कर कारोबार कर रहा है. यहां 22 कैरेट सोने का भाव 131,184 तो 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 143,110 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं चांदी 4160 रुपये चढ़कर 222,070 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई है.
  • उधर चेन्नई में सोना-चांदी क्रमशः 1530 और 4170 रुपये महंगा होकर कारोबार कर रही है. यहां 22 कैरेट गोल्ड का भाव 131,743 तो 24 कैरेट सोने की कीमत 143,720 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. जबकि चांदी का भाव 223,010 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया है.

अन्य शहरों में सोने-चांदी का भाव

शहर22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)चांदी (₹/किग्रा)
नोएडा131,441143,390222,500
गुरुग्राम131,368143,310222,400
गाजियाबाद131,395143,340222,430
मेरठ131,432143,380222,510
बरेली131,441143,390222,500
कानपुर131,432143,380222,510
लखनऊ131,432143,380222,510
वाराणसी131,432143,380222,510
प्रयागराज131,349143,290222,470
पटना131,248143,180222,290
भोपाल131,450143,400222,640
रांची131,349143,290222,470
जयपुर131,294143,230222,380
चंडीगढ़131,313143,250222,410
रायपुर131,267143,200222,320
अहमदाबाद131,487143,440222,700
पुणे131,313143,250222,410
हैदराबाद131,523143,480222,760
बेंगलुरू131,423143,370222,580

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय सर्राफा बाजार में हर दिन गिरावट देखने को मिली. जिसके चलते सोने की कीमतों 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से भी नीचे आ गईं. जबकि चांदी का भाव गिरावट के बाद 2.20 लाख रुपये प्रति किग्रा से काफी नीचे चला गया. लेकिन पिछले दो दिनों से जारी बढ़ती के बाद सोने 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.22 लाख रुपये प्रति किग्रा के ऊपर पहुंच गई हैं.

ये भी पढ़ें: Momentum Stocks: पीएनबी, Ashima, अभिषेक इंटीग्रेशन में 4% तक की तेजी, C2C एडवांस्ड सिस्टम 14% धड़ाम