Gold Price Today: सोना हुआ 4118 रुपये सस्ता, चांदी का रेट भी गिरा; आगे कैसी रहेगी चाल?
Aug 29, 2026 08:34 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- Gold Price Today: सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों के अंदर 4000 रुपये से अधिक की गिरावट देखने को मिली है
- चांदी के दाम भी कम हुए हैं

Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट
Gold Price Today: सोने की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। गोल्ड का रेट 28 अगस्त को 1 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। अमेरिका फेडरल रिजर्व के प्रमुख केविन वार्श की स्पीच के बाद यह गिरावट दर्ज किया गया है। उन्होंने ने अपनी स्पीच में आने वाले समय में ब्याज दरों को बढ़ाने का संकेत दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार गोल्ड का रेट 4563.05 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर पहुंच गया। बता दें, यह गिरावट ऐसे समय में देखने को मिली जब अभी 25 अगस्त को सोने का दाम 4696.18 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर था। यह तीन महीने का सबसे उच्चतम स्तर है।
बुलियंस मार्केट में 10 ग्राम गोल्ड का रेट 156780 रुपये था। जोकि 2830 रुपये या फिर 1.770 प्रतिशत सस्ता हो चुका है। Kitco की रिपोर्ट के अनुसार गोल्ड की कीमतों पर अमेरिका के ताजा रोजगार से जुड़े आंकड़ों का भी असर दिख रहा है। पिछले साल की तुलना में इसमें इस बार गिरावट देखने को मिला है।
घरेलू बाजार में क्या है सोने का रेट (Gold Rates)
25 अगस्त से 28 अगस्त के बीच सोने का रेट 4118 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट शनिवार को 158226 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इससे पहले 25 अगस्त को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 162344 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बता दें, आज शनिवार होने की वजह इंडियन बुलियंस जैवलर्स एसोसिएशन की तरफ से नई कीमतों का ऐलान नहीं होगा।
चांदी का रेट भी हुआ कम (Silver price today)
25 अगस्त को 1 किलोग्राम चांदी का रेट 243446 रुपये था। शुक्रवार को यह घटकर 240382 रुपये के स्तर पर आ गया। यानी दाम में 3064 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।
23 से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है दाम (Gold Rates today in market)
कल शुक्रवार को 23 कैरेट गोल्ड का रेट 157592 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 144395 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 118670 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 92562 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बाधित होने की वजह से गोल्ड पर भी असर दिख रहा है। अधिक कच्चे तेल की कीमतों ने गोल्ड के सेंटीमेंट पर बुरा असर डाला है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी और गिरावट के पीछे कई कारणह होते हैं। यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर लाइव हिन्दुस्तान गोल्ड और सिल्वर में इनवेस्टमेंट की सलाह नहीं देता है।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
See Less