Gold Rate Today: रक्षाबंधन से पहले सोना हुआ सस्ता! 1.49 लाख रुपये पर आया गोल्ड रेट

Aug 25, 2026 04:57 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Gold Price Today: आज 25 अगस्त को सोने के भाव में गिरावट रही
  • कल की तेजी को आज बुलियन मार्केट में ब्रेक लग गया
  • सर्राफा बाजार में सोने में मामूली 52 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरावट रही
Gold Rate

Gold Rate: रक्षाबंधन से पहले सोना हुआ सस्ता और 1.49 लाख रुपये रहा रेट

Gold Price Today: आज 25 अगस्त को सोने के भाव में गिरावट रही। कल की तेजी को आज बुलियन मार्केट में ब्रेक लग गया। सर्राफा बाजार में सोने में मामूली 52 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरावट रही। 24 कैरेट सोने का भाव 1,62,910 रुपये पर है। देश में 22 कैरेट सोने का रेट 1,49,220 रुपये पर है। बीते एक हफ्ते में सोने का दाम 8000 रुपये चढ़ा है। कल सोने का भाव 1.63 लाख रुपये पर बंद हुआ था। अगर आप भी सोने के गहने खरीदने या निवेश का प्लान कर रहे हैं तो जानिये आज गोल्ड रेट क्या रहा।

दिल्ली में आज का सोने का रेट

देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,62,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,49,220 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

बिहार में आज का गोल्ड रेट

बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,63,030 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां दाम 40 रुपये कम हुआ है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,49,340 रुपये रहा।

मुंबई में आज का गोल्ड रेट

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने में 50 रुपये की गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड रेट यहां 1,49,390 रुपये रहा।

यूपी में आज का गोल्ड रेट

यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,64,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 50 रुपये कम हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,50,440 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

सोने में क्यों आई आज गिरावट?

सोने की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना है। डॉलर इंडेक्स लगातार तीसरे दिन बढ़ा है। चूंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत डॉलर में तय होती है, इसलिए डॉलर मजबूत होने पर दूसरे देशों की करेंसी में सोना महंगा पड़ता है। इससे सोने की मांग पर दबाव आता है।

दूसरी वजह अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी है। अमेरिका के 10 साल और 30 साल के बॉन्ड की यील्ड बढ़ने से निवेशकों के लिए बॉन्ड जैसे ब्याज देने वाले विकल्प ज्यादा आकर्षक हो जाते हैं। महंगाई और अमेरिका के बढ़ते कर्ज को लेकर चिंता के बीच निवेशकों ने लंबी अवधि के बॉन्ड में खरीद-बिक्री की, जिसका असर सोने की कीमतों पर भी पड़ा।

इसके अलावा ईरान-अमेरिका तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव भी बाजार की चाल को प्रभावित कर रहे हैं। अमेरिका की ओर से ईरान और उसके कारोबारी साझेदारों पर दबाव बढ़ाया गया है, जबकि ईरान ने नए प्रतिबंधों का विरोध किया है। इस बीच कच्चे तेल की कीमत करीब 1 फीसदी बढ़कर 93 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई। तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई को लेकर चिंता बढ़ सकती है, जिसका असर आगे चलकर ब्याज दरों और सोने की मांग पर पड़ सकता है।