Gold Rate Today: जुलाई में लगातार फिसल रहा सोना,गहने खरीदने वालों के लिए मौक,18K-22K गोल्ड के नए रेट जारी
Published: Tuesday, July 14, 2026, 10:57 [IST]
Gold Rate Today 14 July 2026: जुलाई का महीना सोना खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत लेकर आया है। अगर आप शादी, त्योहार या निवेश के लिए गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए सही हो सकता है। राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है। खास बात यह है कि सिर्फ दो दिनों में 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर ₹1,430 और 22 कैरेट सोना ₹1,310 तक सस्ता हो चुका है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार (14 जुलाई) को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम में ₹10 प्रति 10 ग्राम की हल्की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी तरफ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही सोने के वायदा भाव में तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट गोल्ड फ्यूचर 0.57 फीसदी यानी ₹793 चढ़कर ₹1,41,102 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव ₹1,40,309 प्रति 10 ग्राम था।
इंटरनेशनल मार्केट में क्या है गोल्ड का हाल?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत करीब 4,023.10 डॉलर प्रति औंस रही। वहीं बुलियन मार्केट में सोना करीब ₹1,41,740 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा अपडेट के मुताबिक मंगलवार सुबह तक सोने का औसत भाव ₹1,42,188 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
Gold Price in India: देश के बड़े शहरों में आज क्या है सोने का भाव
| शहर | 24K Gold | 22K Gold | 18K Gold |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,43,060 | ₹1,31,150 | ₹1,07,330 |
| मुंबई | ₹1,42,910 | ₹1,31,000 | ₹1,07,180 |
| कोलकाता | ₹1,42,910 | ₹1,31,000 | ₹1,07,180 |
| चेन्नई | ₹1,44,000 | ₹1,32,000 | ₹1,10,200 |
| पटना | ₹1,42,960 | ₹1,31,050 | ₹1,07,230 |
| लखनऊ | ₹1,43,060 | ₹1,31,150 | ₹1,07,330 |
| अयोध्या | ₹1,43,060 | ₹1,31,150 | ₹1,07,330 |
| मेरठ | ₹1,43,060 | ₹1,31,150 | ₹1,07,330 |
| गाजियाबाद | ₹1,43,060 | ₹1,31,150 | ₹1,07,330 |
| नोएडा | ₹1,43,060 | ₹1,31,150 | ₹1,07,330 |
| गुरुग्राम | ₹1,43,060 | ₹1,31,150 | ₹1,07,330 |
| चंडीगढ़ | ₹1,43,060 | ₹1,31,150 | ₹1,07,330 |
| जयपुर | ₹1,43,060 | ₹1,31,150 | ₹1,07,330 |
| लुधियाना | ₹1,43,060 | ₹1,31,150 | ₹1,07,330 |
| गुवाहाटी | ₹1,42,910 | ₹1,31,000 | ₹1,07,180 |
| जलगांव | ₹1,42,910 | ₹1,31,000 | ₹1,07,180 |
| इंदौर | ₹1,42,960 | ₹1,31,050 | ₹1,07,230 |
| कानपुर | ₹1,43,060 | ₹1,31,150 | ₹1,07,330 |
| अहमदाबाद | ₹1,42,960 | ₹1,31,050 | ₹1,07,230 |
| सूरत | ₹1,42,960 | ₹1,31,050 | ₹1,07,230 |
| वडोदरा | ₹1,42,960 | ₹1,31,050 | ₹1,07,230 |
| पुणे | ₹1,42,910 | ₹1,31,000 | ₹1,07,180 |
| नागपुर | ₹1,42,910 | ₹1,31,000 | ₹1,07,180 |
| नासिक | ₹1,42,940 | ₹1,31,030 | ₹1,07,230 |
| बैंगलोर | ₹1,42,910 | ₹1,31,000 | ₹1,07,180 |
| भुवनेश्वर | ₹1,42,910 | ₹1,31,000 | ₹1,07,180 |
| रायपुर | ₹1,42,910 | ₹1,31,000 | ₹1,07,180 |
| हैदराबाद | ₹1,42,910 | ₹1,31,000 | ₹1,07,180 |
Silver Price Today: चांदी भी हुई सस्ती
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली। दो दिनों तक स्थिर रहने के बाद दिल्ली में चांदी ₹100 प्रति किलो सस्ती होकर ₹2,34,900 पर पहुंच गई। मुंबई और कोलकाता में भी यही रेट है। जबकि चेन्नई में एक किलो चांदी ₹2,39,900 पर बिक रही है, जो बड़े शहरों में सबसे ज्यादा है।
हाल के दिनों में चांदी में भी तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इससे पहले 9 जुलाई को इसमें ₹10,000 की गिरावट आई थी, जबकि जून में भी कई बार ₹5,000 तक की तेजी और गिरावट दर्ज हुई थी।
Why Gold Price Changes: आखिर सोने की चाल क्यों बदल रही है?
सोने की कीमतों में रोजाना हो रहे उतार-चढ़ाव के पीछे कई वजहें हैं। सबसे बड़ा कारण अमेरिका और ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव माना जा रहा है। जब दुनिया में अनिश्चितता बढ़ती है तो निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति में निवेश करना पसंद करते हैं।
इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की कीमतों में बदलाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल भी भारतीय बाजार को सीधे प्रभावित करती है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए ग्लोबल मार्केट में हलचल का असर घरेलू कीमतों पर जल्दी दिखाई देता है।
डेटा स्रोत: इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA), मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX), बुलियन मार्केट अपडेट।
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range