Gold Rate Today: जुलाई में लगातार गिर रहा सोने का भाव, अब 22 कैरेट गोल्ड का गहना इतना सस्ता, चेक करें नए रेट
Published: Friday, July 17, 2026, 10:56 [IST]
Gold Rate Today 17 July 2026: जुलाई में सोने की कीमतों में नरमी का दौर लगातार जारी है। 17 जुलाई 2026 को भी देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में जो लोग शादी, निवेश या त्योहारों के लिए सोना खरीदने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह राहत वाली खबर हो सकती है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,43,440 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड ₹1,31,500 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,43,290 और 22 कैरेट का रेट ₹1,31,350 प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में सोना बाकी शहरों के मुकाबले थोड़ा महंगा बना हुआ है, जहां 24 कैरेट का भाव ₹1,43,790 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
ग्लोबल मार्केट में क्या है गोल्ड रेट?
वैश्विक बाजार में भी सोने पर दबाव बना हुआ है। स्पॉट गोल्ड करीब 3,985.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं घरेलू वायदा बाजार MCX पर 24 कैरेट गोल्ड फ्यूचर में करीब 1.16% यानी ₹1,641 की गिरावट देखने को मिली और यह ₹1,40,209 प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया।
बुलियन मार्केट में भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कीमतों में अंतर दिख रहा है। Bullions के आंकड़ों के मुताबिक सोना ₹1,40,790 प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा। वहीं IBJA के शुक्रवार सुबह के आंकड़ों में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,41,679 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। Goodreturns पर 24 कैरेट गोल्ड ₹1,43,440 और अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों में यह ₹1,46,300 प्रति 10 ग्राम बताया गया।
Gold Price In India: भारत के बड़े शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,43,440 | ₹1,31,500 | ₹1,07,620 |
| मुंबई | ₹1,43,290 | ₹1,31,350 | ₹1,07,470 |
| कोलकाता | ₹1,43,290 | ₹1,31,350 | ₹1,07,470 |
| चेन्नई | ₹1,43,790 | ₹1,31,810 | ₹1,10,010 |
| पटना | ₹1,43,340 | ₹1,31,400 | ₹1,07,520 |
| लखनऊ | ₹1,43,440 | ₹1,31,500 | ₹1,07,620 |
| मेरठ | ₹1,43,440 | ₹1,31,500 | ₹1,07,620 |
| अयोध्या | ₹1,43,440 | ₹1,31,500 | ₹1,07,620 |
| कानपुर | ₹1,43,440 | ₹1,31,500 | ₹1,07,620 |
| गाजियाबाद | ₹1,43,440 | ₹1,31,500 | ₹1,07,620 |
| नोएडा | ₹1,43,440 | ₹1,31,500 | ₹1,07,620 |
| गुरुग्राम | ₹1,43,440 | ₹1,31,500 | ₹1,07,620 |
| चंडीगढ़ | ₹1,43,440 | ₹1,31,500 | ₹1,07,620 |
| जयपुर | ₹1,43,440 | ₹1,31,500 | ₹1,07,620 |
| लुधियाना | ₹1,43,440 | ₹1,31,500 | ₹1,07,620 |
| गुवाहाटी | ₹1,43,290 | ₹1,31,350 | ₹1,07,470 |
| इंदौर | ₹1,43,340 | ₹1,31,400 | ₹1,07,520 |
| अहमदाबाद | ₹1,43,340 | ₹1,31,400 | ₹1,07,520 |
| वडोदरा | ₹1,43,340 | ₹1,31,400 | ₹1,07,520 |
| सूरत | ₹1,43,340 | ₹1,31,400 | ₹1,07,520 |
| पुणे | ₹1,43,290 | ₹1,31,350 | ₹1,07,470 |
| नागपुर | ₹1,43,290 | ₹1,31,350 | ₹1,07,470 |
| नासिक | ₹1,43,320 | ₹1,31,380 | ₹1,07,500 |
| बेंगलुरु | ₹1,43,290 | ₹1,31,350 | ₹1,07,470 |
| भुवनेश्वर | ₹1,43,290 | ₹1,31,350 | ₹1,07,470 |
| रायपुर | ₹1,43,290 | ₹1,31,350 | ₹1,07,470 |
| हैदराबाद | ₹1,43,290 | ₹1,31,350 | ₹1,07,470 |
चांदी भी हुई सस्ती (Silver Rate Today)
सोने की तरह चांदी में भी कमजोरी बनी हुई है। 17 जुलाई की सुबह चांदी का भाव ₹2,34,900 प्रति किलोग्राम रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 56.79 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इंडस्ट्री और ज्वेलरी सेक्टर की कमजोर खरीदारी के साथ लगातार प्रॉफिट बुकिंग भी चांदी की कीमतों पर दबाव बना रही है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
पीटीआई से बात करते हुए रेनिशा चैनानी (Research Head, Augmont) का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और महंगाई को लेकर बढ़ी अनिश्चितता ने कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बढ़ा दिया है। तेल की ऊंची कीमतें अमेरिकी फेड की ब्याज दर नीति पर असर डाल सकती हैं, जिसका प्रभाव चांदी पर भी दिख रहा है।
प्रवीण सिंह (Head - Commodity & Currency, Mirae Asset Sharekhan) के मुताबिक विदेशी बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 4,033 डॉलर प्रति औंस तक फिसला क्योंकि अमेरिका-ईरान तनाव बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को लेकर दिए गए सख्त बयानों ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया है।
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range