Gold Silver Price Today: एक ही दिन में गोल्ड-सिल्वर के भाव में तूफानी तेजी! सोना 1,580 रुपये उछला, चांदी 5,000 रुपये महंगी, अब 1 तोले के लिए देने होंगे इतने रुपये

नई दिल्ली: Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच 18 सितंबर को घरेलू बाजार में सोने के भाव (Gold Price Today) में जोरदार तेजी देखने को मिली है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना एक दिन में 1,580 रुपये महंगा होकर 1,54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव 1,450 रुपये बढ़कर 1,41,700 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,140 रुपये उछलकर 1,15,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। सोने की इस तेजी से खरीदारी करने वालों की जेब पर भारी असर पड़ने वाला है।

बड़े शहरों में क्या रहा सोने का भाव

देश के अलग-अलग शहरों में भी सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में तेजी दर्ज हुई। मुंबई और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,54,420 रुपये और 22 कैरेट 1,41,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट का भाव 1,54,470 रुपये, जबकि 22 कैरेट 1,41,600 रुपये रहा। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,52,830 रुपये और 22 कैरेट 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,570 रुपये और 22 कैरेट 1,41,700 रुपये रहा।

प्रमुख शहरों में सोने के आज के भाव प्रति 10 ग्राम (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 18 कैरेट 22 कैरेट 24 कैरेट
Delhi Gold Price Today ₹1,15,970 ₹1,41,700 ₹1,54,570
Mumbai Gold Price Today ₹1,15,820 ₹1,41,550 ₹1,54,420
Ahmedabad Gold Price Today ₹1,15,870 ₹1,41,600 ₹1,54,470
Chennai Gold Price Today ₹1,17,790 ₹1,40,090 ₹1,52,830
Kolkata Gold Price Today ₹1,15,820 ₹1,41,550 ₹1,54,420
Hyderabad Gold Price Today ₹1,15,820 ₹1,41,550 ₹1,54,420
Raipur Gold Price Today ₹1,15,820 ₹1,41,550 ₹1,54,420
Bhopal Gold Price Today ₹1,15,870 ₹1,41,600 ₹1,54,470
Lucknow Gold Price Today ₹1,15,970 ₹1,41,700 ₹1,54,570
Chandigarh Gold Price Today ₹1,15,970 ₹1,41,700 ₹1,54,570

चांदी भी हुई 5,000 रुपये महंगी

सोने के साथ चांदी की कीमत (Silver Price Today) में भी तेज उछाल आया। 18 सितंबर की सुबह चांदी का भाव एक दिन में 5,000 रुपये बढ़कर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस हिसाब से 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,500 रुपये पहुंच गई। लगातार बढ़ते भाव के कारण चांदी के आभूषण और अन्य उत्पाद खरीदने वालों को भी पहले की तुलना में ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेगी।

कीमतों पर ग्लोबल और घरेलू कारकों का प्रभाव

सोने और चांदी के घरेलू भाव (Gold Silver Price Today) कई कारणों से प्रभावित होते हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें, डॉलर की चाल, मांग, आयात लागत और घरेलू बाजार की स्थिति जैसे कारक शामिल हैं। इसलिए वैश्विक स्तर पर किसी कमोडिटी की कीमत में बदलाव का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ सकता है। 18 सितंबर को सोने और चांदी दोनों में तेजी ने आम जनता की चिंता को और बढ़ा दी है।

Join Our Whatsapp Group

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम 1 ग्राम (गुडरिटर्न के अनुसार)

दिनांक 24 कैरेट भाव बदलाव 22 कैरेट भाव बदलाव
18 सितंबर 2026 ₹15,457 +₹158 ₹14,170 +₹145
17 सितंबर 2026 ₹15,299 -₹60 ₹14,025 -₹55
16 सितंबर 2026 ₹15,359 +₹27 ₹14,080 +₹25
15 सितंबर 2026 ₹15,332 -₹92 ₹14,055 -₹85
14 सितंबर 2026 ₹15,424 -₹49 ₹14,140 -₹45
13 सितंबर 2026 ₹15,473 ₹0 ₹14,185 ₹0
12 सितंबर 2026 ₹15,473 +₹16 ₹14,185 +₹15
11 सितंबर 2026 ₹15,457 -₹109 ₹14,170 -₹100
10 सितंबर 2026 ₹15,566 +₹120 ₹14,270 +₹110
9 सितंबर 2026 ₹15,446 -₹104 ₹14,160 -₹95

इन्हें भी पढ़ें:

  • iPhone 18 Pro Max Sale: एक फोन के लिए ऐसी दीवानगी कि भूल गए रात-दिन! iPhone 18 लेने रातभर Apple Store के बाहर खड़े रहे ग्राहक, जानें क्या है पूरा मामला? 
  • Bilaspur Road Accident: फिर खून से लाल हुई छत्तीसगढ़ की सड़क….बिलासपुर में 4 लोगों की मौत 
  • Mathura News Today: पलक झपकते ही मची अफरातफरी, कुछ सेकंड में बदल गया पूरा मंजर, तीन मजदूरों की मौत से मचा हड़कंप