Google Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL भारत में लॉन्च, जानें हर एक मॉडल की पूरी डिटेल - google pixel 11 series officially launched in india check price and specs

Google ने बुधवार को अपनी फ्लैगशिप Pixel 11 सीरीज को आधिकारिक तौर पर भारत में पेश कर दिया है। इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL स् ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने आखिरकार बुधवार को अपनी नेक्स्ट-जनरेशन Pixel 11 लाइनअप को पेश कर दिया है। कंपनी ने Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL के लॉन्च का एलान किया है। ब्रांड के ये लेटेस्ट स्मार्टफोन्स ढेरों दिलचस्प फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ आते हैं। Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL में रियर पैनल पर एक नया HiLight फीचर है। सभी मॉडल्स लेटेस्ट Tensor G6 प्रोसेसर से पावर्ड हैं।

Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में Pixel 11 की कीमत बेस 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 89,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला टॉप-एंड ऑप्शन 1,04,999 रुपये में आता है। ये हैंडसेट Pistachio, Hibiscus, Frost और Obsidian कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

Pixel 11 Pro की कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए 1,19,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12GB + 512GB वाला टॉप-एंड वेरिएंट 1,34,999 रुपये में आता है। आखिर में, Pixel 11 Pro XL के बेस 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,34,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड मॉडल का प्राइस टैग 1,49,999 रुपये है। दोनों मॉडल्स Canyon, Fog, Olive और ऑल-मैट Obsidian कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध हैं।

तीनों स्मार्टफोन्स 20 अगस्त से Google Store, Flipkart और दूसरे रिटेल पार्टनर्स के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी ने नया Pixelsnap Case भी पेश किया है जिसकी कीमत 4,900 रुपये है। वहीं, Pixelsnap Charger की कीमत 4,500 रुपये है और Pixelsnap Ring Stand 2,979 रुपये में आता है।

कंपनी HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI परचेज पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर कर रही है। ये फोन्स 6 महीने के Google AI Pro सब्सक्रिप्शन के साथ भी आते हैं।

Pixel 11 के स्पेसिफिकेशन्स

Pixel 11 में एज-टू-एज ग्लास कैमरा बार मिलता है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि ये पिछली जनरेशन के मॉडल्स की तुलना में 40 परसेंट कम थिकनेस के साथ आता है।

Pixel 11 में 120Hz तक के स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ 6.3-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गई है। ये स्मार्टफोन Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस पैक करता है। ये स्मार्टफोन Titan M3 सिक्योरिटी चिपसेट के साथ लेटेस्ट Google Tensor G6 प्रोसेसर से पावर्ड है। मॉडल में 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो, Pixel 11 में रियर पर ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें f/1.7 अपर्चर, OIS और LDAF सपोर्ट के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसमें 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 10.8-मेगापिक्सल का 5x टेलीफोटो सेंसर भी दिया गया है। फ्रंट में f/2.2 अपर्चर वाला 10.5-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिलता है।

Pixel 11 लेटेस्ट Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। हैंडसेट में अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। डिवाइस में 30W वायर्ड और 25W Qi 2.2 Pixelsnap वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,985mAh की बैटरी पैक की गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi, GLONASS, Galileo, BeiDou, NavIC, NFC और USB Type-C 3.2 पोर्ट दिया गया है। फोन का डायमेंशन 152.8x72x8.6mm है और वजन 197 ग्राम है।

Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL के स्पेसिफिकेशन्स

Pixel 11 Pro सीरीज एक नए HiLight फीचर के साथ आती है, जो बेसिकली एक कॉन्टेक्स्टुअल अलर्ट सिस्टम है। इसमें रियर कैमरा फ्लैश के चारों तरफ LED लाइट्स दी गई हैं, जो फोन को उल्टा रखने पर कस्टमाइजेबल पैटर्न प्रोजेक्ट करती हैं। जब Gemini कोई क्वेरी सुन रहा होता है, प्रोसेस कर रहा होता है या रिस्पॉन्स दे रहा होता है, तो ये स्टेटस अपडेट भी दिखाता है। यूजर्स इनकमिंग कॉल्स के लिए की-कांटेक्ट्स पर कस्टम कलर कोड भी सेट कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, Pixel 11 Pro में 2856 x 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 6.3-इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Pixel 11 Pro XL में 1344x2992 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 6.8-इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। दोनों मॉडल्स 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन पैक करते हैं।

Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL लेटेस्ट Google Tensor G6 प्रोसेसर से पावर्ड हैं और बेहतर सिक्योरिटी के लिए इनमें Titan M3 सिक्योरिटी चिप भी दी गई है। फोन्स में 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज है। दोनों स्मार्टफोन्स Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं।

Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL में रियर पैनल पर ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में f/1.7 अपर्चर, OIS और LDAF सपोर्ट वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसमें 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 10.8-मेगापिक्सल का 5x टेलीफोटो सेंसर भी शामिल है। फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 42-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है।

Pixel 11 Pro में 4,840mAh की बैटरी है, जबकि Pixel 11 Pro XL में 5,115mAh की बैटरी पैक की गई है। दोनों मॉडल्स 30W वायर्ड और 25W Qi 2.2 PixelSnap वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। हैंडसेट्स में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 रेटिंग है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें 5G, Wi-Fi, GLONASS, Galileo, BeiDou, NavIC, NFC और USB Type-C 3.2 पोर्ट शामिल हैं।