'Govinda जिसके साथ रहे, खुश रहे', कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर सुनीता आहूजा का बयान, क्या कहेंगे एक्टर?
Updated: Tuesday, September 29, 2026, 9:39 [IST]
Govinda Wife Sunita Ahuja: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच गोविंदा का नाम उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है और हाल ही में गोविंदा और कोमल रानी लालबागचा राजा के दर्शन करने भी पहुंचे थे।
क्या गोविंदा का सच में चल रहा अफेयर?
अब सुनीता आहूजा ने गोविंदा और कोमल रानी को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि वह अब इन विवादों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहतीं और उनका फोकस अपनी जिंदगी और काम पर है।
गोविंदा के अफेयर की खबरों पर क्या बोलीं सुनीता आहूजा?
-सरीश मीडिया के साथ बातचीत में सुनीता आहूजा से गोविंदा और उनकी को-स्टार को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि वह न तो गोविंदा के बारे में और न ही उनकी को-स्टार के बारे में कुछ कहना चाहती हैं। सुनीता आहूजा ने कहा कि वह गोविंदा को खुश देखना चाहती हैं और भगवान से उनके लिए प्रार्थना करती हैं। उनके मुताबिक गोविंदा अपनी जिंदगी जिस तरह जीना चाहते हैं, उन्हें उसी तरह जीना चाहिए।
-सुनीता आहूजा ने कहा- मैं देख पा रही हूं कि वो खुश हैं। भगवान उस पर आशीर्वाद बनाए रखे। जैसी उसको जिंदगी जीनी है वो जीए। उन्होंने आगे कहा कि वह इस बात पर ध्यान नहीं देना चाहतीं कि गोविंदा किसके साथ हैं। सुनीता के मुताबिक उनकी बस यही इच्छा है कि गोविंदा जहां भी रहें और जिसके साथ भी रहें, खुश रहें।
सुनीता आहूजा ने कहा- मेरा फोकस मेरा काम है
सुनीता आहूजा ने ये भी स्पष्ट किया कि वह बार-बार विवादों में नहीं पड़ना चाहतीं। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका ध्यान अपने काम पर है और वह अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाना चाहती हैं। उनका ये बयान ऐसे समय में आया है, जब गोविंदा और कोमल रानी की साथ में तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
कोमल रानी ने भी सुनीता आहूजा पर लगाए थे गंभीर आरोप
-गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चा के बीच कोमल रानी स्वर्णकार ने भी सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने सुनीता आहूजा पर कई गंभीर आरोप लगाए और उनके बयानों पर सवाल खड़े किए।
-कोमल रानी ने अपने पोस्ट में दावा किया था कि सुनीता आहूजा लंबे समय से अपने पति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने ये भी सवाल उठाया था कि क्या सुनीता वास्तव में अपनी तकलीफ सार्वजनिक कर रही हैं या इसके पीछे कोई सोची-समझी रणनीति है।
-कोमल रानी ने अपने पोस्ट में लिखा था कि जो महिला अपने पति को कथित तौर पर सालों से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हो, उसकी बद्दुआओं का कोई असर नहीं होता। उन्होंने ये भी कहा कि पहले से टूटे हुए घर को कोई दूसरा व्यक्ति नहीं तोड़ सकता। कोमल ने सुनीता आहूजा के सार्वजनिक बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश के लोग सब समझते हैं और ये भी संभव है कि उनके दर्द को सार्वजनिक करने के पीछे कोई और वजह हो।
अफेयर की खबरों के बीच बढ़ी चर्चा
-दरअसल पिछले कुछ समय से गोविंदा की पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। सुनीता आहूजा ने अलग-अलग मौकों पर अपने पति और शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई बातें कही हैं, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हुई। वहीं गोविंदा का नाम कोमल रानी के साथ जोड़े जाने के बाद ये मामला और सुर्खियों में आ गया। हालांकि दोनों के रिश्ते को लेकर सामने आ रही अफेयर की खबरों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
-फिलहाल सुनीता आहूजा के ताजा बयान से इतना जरूर साफ है कि वह इस पूरे विवाद से दूरी बनाना चाहती हैं। उन्होंने गोविंदा और उनकी को-स्टार को लेकर कोई सीधा आरोप लगाने के बजाय दोनों के लिए खुश रहने की बात कही है और अपने काम पर ध्यान देने की बात कही है।