Greater Noida Car Accident: ग्रेटर नोएडा में कॉलेज के बाहर बेकाबू कार ने 5 स्टूडेंट्स को मारी टक्कर, VIDEO वायरल - Haribhoomi
Greater Noida Car Accident: ग्रेटर नोएडा में आज 5 स्टूडेंट्स को एक कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा में कार दुर्घटना।
- Published: 19 Sep 2026, 05:30 PM IST
- Last Updated: 19 Sep 2026, 05:30 PM IST
Greater Noida Car Accident: ग्रेटर नोएडा में आज 19 सितंबर शनिवार को नॉलेज पार्क स्थित GNIOT कॉलेज के सामने एक कार वाले ने 5 स्टूडेंट्स को टक्कर मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने घटना के वीडियो के आधार पर आरोपी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में सामन आया है कि कुछ स्टूडेंट्स रास्ते से गुजर रहे थे। तभी सड़क किनारे चल रहे छात्रों की तरफ एक हाई स्पीड कार बेकाबू होकर बच्चों की तरफ आई और जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद कुछ छात्र बोनट पर लटक गए और कुछ सड़क पर गिर गए।
लेकिन आरोपी कार चालक ने रुकने के बजाय कुछ ही सेकेंड में गाड़ी वापस मोड़ी और तेजी से वहां से फरार हो गया। इस हादसे में 5 छात्र घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने छात्रों की मदद की। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की और हादसे की जगह पर पहुंचकर CCTV खंगाल रही है और साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।
ग्रेटर नोएडा में एक और हिट एंड रन का मामला,
— Gen-Z of India (@GenZ_of_India_) September 19, 2026
छात्रों को आई चोटे। pic.twitter.com/2ifHJdcs7u
5 सितंबर को भी हुआ था हादसा
बता दें कि यह पहला ऐसा मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह के हादसे सामने आए हैं। दरअसल 5 सितंबर को भी ऐसा ही हादसा हुआ, जहां एक बेकाबू कार ने एक शख्स को टक्कर मारी दी थी। पीड़ित हिमांशु राय ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ‘एक मूर्ति चौक’ के पास सड़क पार कर रहे थे।
तभी तेज रफ्तार सफेद रंग की टाटा पंच कार ने उन्हें टक्कर मारी, और वह टक्कर वाली जगह से कुछ मीटर दूर जाकर गिरे। इस हादसे में हिमांशु की कई हड्डियां टूट गईं. उनके पैर, हाथ और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है, और वो ICU में है। पुलिस ने उनकी पत्नी की शिकायत पर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।