Green Bangles with Kangan: दुल्हन से लेकर ऑफिस लुक तक, हरी चूड़ियों के साथ ये कंगन लगेंगे परफेक्ट
Latest Kangan Designs: सावन में हरी चूड़ियों का लुक और भी खास बनाना चाहती हैं, तो उनके साथ सिल्वर, कुंदन, पर्ल, मीनाकारी, टेंपल और फ्लोरल स्टोन वाले लेटेस्ट कंगन ट्राई करें। ये डिजाइन आपके एथनिक आउटफिट को रॉयल और ट्रेंडी लुक देंगे।
Green Bangles with Kangan: सावन का महीना हरी चूड़ियों और पारंपरिक श्रृंगार के बिना अधूरा माना जाता है। अगर आप अपने एथनिक लुक को और भी आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो सिर्फ ग्रीन बैंगल्स ही नहीं बल्कि उनके साथ स्टाइलिश कंगन भी पहनें। सिल्वर, कुंदन, पर्ल और ऑक्सीडाइज्ड डिजाइनों वाले कंगन आपके लुक को रॉयल टच देते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 6 लेटेस्ट कंगन डिजाइन, जो हरी चूड़ियों के साथ बेहद खूबसूरत लगेंगे।
सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड कंगन देंगे क्लासिक लुक
अगर आप सिंपल लेकिन आकर्षक स्टाइल चाहती हैं, तो ग्रीन बैंगल्स के साथ ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर कंगन चुनें। इनकी नक्काशीदार डिजाइन सूट, साड़ी और लहंगे तीनों के साथ शानदार लगती है। मेहंदी लगे हाथों पर यह कॉम्बिनेशन और भी ज्यादा निखरकर सामने आता है।

कुंदन वर्क कंगन से मिलेगा रॉयल टच
ग्रीन चूड़ियों के बीच कुंदन वर्क वाले कंगन पहनने से पूरा लुक शाही नजर आता है। गोल्डन फिनिश और रंग-बिरंगे स्टोन वाले ये कंगन शादी, तीज, हरियाली तीज और सावन के खास आयोजनों के लिए बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं।
पर्ल कंगन से पाएं सॉफ्ट और एलिगेंट लुक
अगर आपको हल्का और ग्रेसफुल लुक पसंद है, तो मोतियों से सजे पर्ल कंगन ग्रीन बैंगल्स के साथ ट्राई करें। यह कॉम्बिनेशन पेस्टल रंग की साड़ी, अनारकली सूट और सिल्क आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।

ये भी पढ़ें-रजवाड़ी अंदाज की दीवानियों के लिए बेस्ट हैं जोधा सिल्वर रिंग की ये डिजाइन
मीनाकारी कंगन बढ़ाएंगे ट्रेडिशनल चार्म
रंगीन मीनाकारी वर्क वाले कंगन सावन के पारंपरिक लुक में चार चांद लगा देते हैं। इनमें बने फ्लोरल और राजस्थानी डिजाइन हरी चूड़ियों के साथ बेहद आकर्षक लगते हैं। त्योहारों और पूजा के अवसर पर यह स्टाइल हमेशा ट्रेंड में रहता है।
टेंपल ज्वेलरी कंगन बनेंगे खास आकर्षण
टेंपल ज्वेलरी स्टाइल कंगन इन दिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं। देवी-देवताओं से प्रेरित बारीक नक्काशी और एंटीक फिनिश इन्हें खास बनाती है। ग्रीन बैंगल्स के साथ इनका कॉम्बिनेशन आपको रॉयल और पारंपरिक दोनों तरह का लुक देता है।

ये भी पढ़ें- महादेव की भक्ति को दें स्टाइलिश ट्विस्ट, त्रिशूल इयररिंग्स बना देंगे सावन 2026 खास
फ्लोरल स्टोन कंगन देंगे मॉडर्न एथनिक स्टाइल
अगर आप ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा मॉडर्न टच चाहती हैं, तो फ्लोरल स्टोन डिजाइन वाले कंगन बेहतरीन विकल्प हैं। हरे, सफेद या गोल्डन स्टोन से सजे ये कंगन ग्रीन बैंगल्स के साथ बेहद स्टाइलिश लगते हैं और सावन के हर एथनिक आउटफिट की खूबसूरती बढ़ा देते हैं।