किन्नर का भेष बनाकर वसूली करने वालों पर सख्ती: कानपुर सेंट्रल पर GRP-RPF अलर्ट, ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर बढ़ाई निगरानी - Kanpur News
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Kanpur Central Station Security Alert | GRP RPF Action Against Fake Kinnar
कानपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कानपुर सेंट्रल स्टेशन और ट्रेनों में किन्नर का भेष बनाकर यात्रियों से जबरन पैसे मांगने और परेशान करने वालों पर अब GRP और RPF सख्त कार्रवाई करेगी। रविवार को यात्री की शिकायत पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन से 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके बाद स्टेशन और ट्रेनों में विशेष निगरानी के निर्देश जारी किए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर भी इस तरह की शिकायतें मिलने पर कार्रवाई की जाती है। लेकिन अब सतर्कता बढा दी गई है।
ट्रेनों में डियूटी के दौरान जवानों को किया गया अलर्ट
RPF इंस्पेक्टर एस.एन. पाटीदार ने बताया कि हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों पर पहले से कार्रवाई की जाती रही है। अब ट्रेनों में तैनात जवानों को भी विशेष रूप से अलर्ट किया गया है। यदि सफर के दौरान कोई व्यक्ति किन्नर का भेष बनाकर यात्रियों से पैसे मांगता या उन्हें परेशान करता मिला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किन्नर होने की संदिग्धता लगने पर तुंरत ऐसे व्यक्ति से पूछताछ की जाएगी।
प्लेटफॉर्म और आउटर पर भी रहेगी नजर
GRP इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने बताया कि रविवार की घटना के बाद कानपुर सेंट्रल पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जवानों और दरोगाओं को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे लोगों पर नजर रखें, जो भोर के समय आउटर से ट्रेनों में चढ़ने की कोशिश करते हैं या किन्नर का भेष बनाकर यात्रियों से वसूली करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म पर भी लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी यात्री को परेशान न किया जा सके।
कार्रवाई से मैसेज गया
GRP इंस्पेक्टर का कहना है कि रविवार को हुई कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन और यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में किन्नर का भेष बनाकर या किन्नर के नाम पर यात्रियों से जबरन पैसे मांगने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शिकायत मिलने पर तत्काल गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को कर्रवाई कर 9 को भेजा था जेल
सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से जबरन पैसे मांगने, विरोध करने पर गाली-गलौज करने और हंगामा करने वाले 9 किन्नरों को रविवार को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया था। प्लेटफॉर्म नंबर-10 पर यात्रियों की शिकायत के बाद दोनों बलों ने कार्रवाई की।
रेलवे पुलिस के मुताबिक, समझाने के बावजूद सभी विवाद करते रहे, जिससे स्टेशन पर शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी। इसके बाद सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया।
.