GTA 6 को लेकर बढ़ी बेकरारी, कब तक लॉन्च होगा गेम? जानिए पूरी डिटेल

Grand Theft Auto VI: GTA 6 को लेकर बेकरारी बढ़ती जा रही है क्योंकि नई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Rockstar Games अगस्त 2026 में गेम का तीसरा ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर सकता है. ये गेम PlayStation 5 और Xbox Series X|S के लिए 19 नवंबर को लॉन्च होने वाला है.

कैसे फैली ये खबर?

ये अटकलें तब तेज हुईं जब जाने-माने गेमिंग इनसाइडर NateTheHate ने X पर एक सवाल-जवाब सेशन के दौरान इशारा किया कि फैंस को अगस्त में “GTA 6 के बारे में काफी कुछ” देखने को मिल सकता है. गेम की रिलीज में कुछ ही महीने बचे हैं, इसलिए कई लोगों का मानना ​​है कि Rockstar गर्मियों के दौरान अपने मार्केटिंग कैंपेन को तेज करने की तैयारी कर रहा है, जिससे अगस्त में ट्रेलर रिलीज होने की संभावना बढ़ जाती है.

I don't see August coming & going without a GTA6 update and Trailer 3 drop.

The true wonder is: When in August?

— NateTheHate2 (@NateTheHate2) July 27, 2026

वेबसाइट पर दिखे अपडेट्स

एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, कंटेंट क्रिएटर iGrandTheftAuto ने दावा किया कि उन्होंने ऑफिशियल GTA 6 वेबसाइट पर कई बैकएंड अपडेट देखे हैं. क्रिएटर के मुताबिक, एक ही दिन में 3 छोटे बदलाव देखे गए, जो एक असामान्य पैटर्न है और इससे किसी आने वाली घोषणा के बारे में अटकलें शुरू हो गई हैं. बताया जा रहा है कि ये अपडेट टेक्निकल सुधारों पर केंद्रित थे, जिसमें Rockstar के कस्टम वेब फॉन्ट को प्रीलोड करना शामिल है, जिससे संकेत मिलता है कि नए प्रमोशनल कंटेंट की तैयारी चल रही हो सकती है.

फैंस रख रहे हैं नजर

क्रिएटर ने ये भी बताया कि Rockstar द्वारा GTA 6 का कवर आर्ट दिखाने और प्री-ऑर्डर शुरू करने से पहले भी वेबसाइट में इसी तरह के बदलाव देखे गए थे. हालांकि, इससे किसी और ऐलान की गारंटी नहीं मिलती, लेकिन फैंस का मानना ​​है कि इस एक्टिविटी पर बारीकी से नजर रखना जरूरी है.

इंवेस्टर अर्निंग्स कॉल पर नजर

लोगों का ध्यान Take-Two Interactive की इंवेस्टर अर्निंग्स कॉल पर भी है, जो 7 अगस्त, 2026 को होने वाली है. कई लोगों को उम्मीद है कि Rockstar इस इवेंट से ठीक पहले या बाद में ट्रेलर 3 या नया गेमप्ले फुटेज दिखा सकता है. इस इवेंट में GTA 6 की कमर्शियल प्लानिंग, जिसमें संभावित प्री-ऑर्डर के आंकड़े भी शामिल हो सकते हैं, के बारे में अपडेट मिलने की भी उम्मीद है.

गेमिंग फ्रीक की बढ़ी उम्मीदें

Rockstar Games और Take-Two ने ट्रेलर रिलीज की तारीख की ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है. हालांकि, इनसाइडर के दावों, वेबसाइट की एक्टिविटीज और आने वाली इंवेस्टर मीटिंग ने उम्मीदें बढ़ा दी हैं, जिससे फैंस GTA 6 की अगली बड़ा ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.