अल्लू अर्जुन की 'राका' ने रिलीज से पहले ही कर दिया कमाल, बनाया Guinness World Record

Raaka WonGuinness World Records: अल्लू अर्जुन और एटली की मच अवेटेड फिल्म 'राका' ने रिलीज से पहले ही अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. इस फिल्म ने 37 performers को एक साथ real-time motion capture करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाया है.

Raaka WonGuinness World Records: अल्लू अर्जुन और एटली की मच अवेटेड फिल्म 'राका' ने रिलीज से पहले ही अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. इस फिल्म ने 37 performers को एक साथ real-time motion capture करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाया है.

author-image

New Update

Raaka

Raaka WonGuinness World Records: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और एटली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राका' (Raaka) ने रिलीज से पहले ही अपने नाम बड़ी अचीवमेंट कर ली है. फिल्म ने एक साथ 37 लोगों का रियल टाइम मोशन कैप्चर करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, 37 लोगों को एक साथ रियल टाइम में मोशन कैप्चर किया गया. इसके लिए अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने सर्टिफिकेट दिया. 

37 लोगों का रिकॉर्ड का क्या मतलब है?

मोशन कैप्चर का यूज फिल्मों में ऐसे किरदार और सीन्स को तैयार करने के लिए किया जाता है, जिन्हें नॉर्मल शूटिंग से तैयार करना मुश्किल होता है. कलाकारों के मोशन को डिजिटल तकनीक के जरिए रिकॉर्ड किया जाता है और उनका इस्तेमाल कंप्यूटर से तैयार किरदारों या विजुअल्स में किया जाता है. 'राका' की टीम ने एक साथ 37 performers को कैप्चर करके इस टेक्नॉलॉजी का बड़े लेवल पर इस्तेमाल किया है. बता दें कि इससे पहले इसी कैटेगरी में 19 लोगों को रियल टाइम मोशन कैप्चर करने का रिकॉर्ड था. जिसे 'राका' ने तोड़ दिया. 

'37' नंबर की मिस्ट्री का हुआ खुलासा

पिछले कुछ दिनों से 'राका' के मेकर्स सोशल मीडिया पर 37 नंबर को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा रहे थे. वहीं, फैंस इसके अलग-अलग मतलब निकाल रहे थे. अब रिकॉर्ड की अनाउंसमेंट के बाद साफ हो गया कि 37 का सीधा संबंध फिल्म की इस टेक्नॉलॉजी से था. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की अनाउंसमेंट एटली के जन्मदिन पर की गई, जिससे इस नंबर को लेकर चल रही चर्चा और दिलचस्प हो गई. 

कितना बड़ा है राका का स्केल?

'राका' को पहले AA22xA6 नाम दिया गया था. इसका डायरेक्शन एटली कर रहे हैं और इसे सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह साइंस-फिक्शन एक्शन ड्रामा है, इसकी कहानी तीन अलग-अलग टाइमलाइन्स, पुनर्जन्म और दो दुनिया से जुड़ी बताई गई है. फिल्म का बजट करीब 800 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है और इसमें बड़े स्तर के वीएफएक्स और टेक्नॉलॉजी का यूज किया गया है. 

अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगे कई बड़े सितारे

फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी. उनके अलावा रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर, मृणाल ठाकुर और राम्या कृष्णा जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. जिम सरभ विलेन की रोल में हैं. अल्लू यह भी बताया जा रहा है कि अर्जुन राका में चार अलग-अलग किरदारों में दिखाई दे सकते हैं, जिनमें दादा, पिता और दो बेटों की रोल शामिल हैं.

HISTORY MADE 🏆 A global triumph that takes Indian cinema to the world stage! 🌎#Raaka sets a Guinness World Record for the “Most People Motion-Captured in Real-Time”, with 37 performers captured simultaneously!
Mr. Allu Arjun and Mr. Atlee received the Guinness World Records… pic.twitter.com/BuozZNET6K

— Sun Pictures (@sunpictures) September 21, 2026

दो पार्ट में रिलीज होगी राका?

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'राका' को पार्ट में रिलीज किया जाएगा. इसकी कहानी प्राचीन वैदिक काल से लेकर आदिवासी इतिहास और आधुनिक टाइम के दौरान की है. इसमें इंसानी वजूद, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फ्यूचर के सोर्स को लेकर स्ट्रगल जैसे कई एंगल देखने के लिए मिलेंगे. इतना ही नहीं फिल्म में शाहरुख खान कैमियो करते नजर आ सकते हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

रिकॉर्ड ने बढ़ाई फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट

'राका' की ऑफिशियल रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है, जबकि रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह दिसंबर 2027 के आसपास सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. फिलहाल सबसे बड़ी खबर यह है कि इसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड जीता है. 37 लोगों को एक साथ रियल टाइम मोशन कैप्चर करने की अचीवमेंट ने फिल्म में यूज हुई टेक्नॉलॉजी को सामने लिया है. इसी के साथ अब नजर इस बात पर रहेगी कि फिल्म में यूज हुई हाई लेवल की टेक्नॉलॉजी पर्दे पर दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं. ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी RJ को आई अकल!, कैटरीना कैफ का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, अब सलामन से मांगी माफी