Guru Purnima 2026: अन्न, पीले कपड़े, हल्दी और... गुरु पूर्णिमा पर इन चीजों का दान करना होता है बहुत शुभ

Guru Purnima donations: सनातन धर्म में हर माह की पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है. आषाढ़ माह की पूर्णिमा अति विशेष मानी जाती है, क्योंकि इस दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मानया जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व 29 जुलाई को मनाया जाएगा. ये दिन शिष्य की अपने गुरु के प्रति श्रद्धा को दर्शाता है. गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है और इसको वेदव्यास जी की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था.

गुरु पूर्णिमा का दिन अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करके उनसे आशीर्वाद पाने का होता है. इस दिन पावन नदियों में स्नान करके गुरु की पूजा की जाती है. इस दिन भगवान विष्णु की उपासना भी की जाती है. इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है. इस दिन किए गए दान से बहुत अधिक पुण्य प्राप्त होता है, तो आइए जानते हैं कि गुरु पूर्णिमा पर किन चीजों का दान करना बहुत शुभ होता है?

गुरु पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान

अन्न: शास्त्रों में अन्न के दान को महादान माना गया है. गुरु पूर्णिमा के दिन अन्न का दान करें. इस दिन पूजा-पाठ करने के बाद जरूरतमंदों को भोजन करवाएं या फिर अन्न का दान करें. फल का दान करें. इन चीजों का दान करने से विष्णु जी और गुरु की कृपा जीवन में बनी रहती है.

गुरु दक्षिणा और सेवा: गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु, शिक्षक या मार्गदर्शक को श्रद्धा पूर्वक दक्षिणा दें. गुरुजनों की सेवा करें. ऐसा करने से सफलता के रास्ते खुलते हैं. शुभ फल प्राप्त होते हैं.

पीले कपड़े: गुरु पूर्णिमा के दिन पीले कपड़ों का दान करना अति शुभ होता है. पीले रंग का गहरा संबंध भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति से है. इस दिन पीले कपड़े और पीला अंगोछे का दान जरूरतमंदों को करें. ऐसा करने से भाग्य का साथ मिलता है.

हल्दी, चने की दाल और पीली मिठाई: गुरु पूर्णिमा के दिन हल्दी, चने की दाल से लेकर बेसन के लड्डू या पीली मिठाइयों का दान करें. ऐसा करने से गुरु ग्रह की स्थिति कुंडली में अच्छी होती है.

धार्मिक किताबें और पढ़ाई की चीजें: गुरु पूर्णिमा को गुरुजनों के सम्मान और ज्ञान का पर्व माना जाता है. ऐसे में इस दिन धार्मिक ग्रंथ, पुस्तकें, कॉपी से लेकर पेन और अन्य शैक्षणिक सामग्रियों का दान करें. इन चीजों का दान बहुत शुभ माना गया है.

ये भी पढ़ें: Silver Moon for Kids: चांदी का चंद्रमा बच्चों के लिए क्यों माना जाता है शुभ? जानिए सदियों पुरानी परंपरा

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

वरुण कुमार

वरुण कुमार

वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत का हिस्सा हैं. साल 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर एबीपी न्यूज का हिस्सा बने. अब TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ काम कर रहे हैं.

Read More

google button