Gym Trainer Murder:

Gym Trainer Murder Case: दिल्ली के आया नगर में सोमवार को जिम ट्रेनर विजय लोहिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। अब इस हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने ली है। फिलहाल पुलिस इस दावे की जांच में जुटी है।

Gym Trainer Murder Case

दिल्ली में जिम ट्रेनर विजय लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने ली।

  • Published: 15 Sep 2026, 05:24 PM IST
  • Last Updated: 15 Sep 2026, 05:24 PM IST

Gym Trainer Murder Case: दिल्ली के आया नगर में बीते दिन सोमवार को सुबह जिम ट्रेनर विजय लोहिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार हमलावरों ने उन पर करीब 12 से 15 राउंड फायरिंग कर दी थी, जिसकी वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।

अब इस बीच विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से हत्या की जिम्मेदारी ली है। दिल्ली पुलिस द्वारा इस दावे को लेकर जांच कर रही है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पोस्ट में क्या कहा गया ? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के नाम से किए गए सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह दावा हत्या से जुड़ा है। हिमांशु भाऊ के नाम से किए गए एक पोस्ट में गैंगस्टर ने हिंदी में धमकी दी कि मैं किसी को भागने नहीं दूंगा। भागने से काम नहीं चलेगा मैदान में आओ। पोस्ट में 'भाऊ गैंग' और 'सिंस-2020' का जिक्र था।

पुलिस ने जताया आपसी रंजिश का संदेह

फतेहपुर बेरी के रहने वाले विजय लोहिया की सोमवार को सुबह करीब 10 बजे आया नगर में हंसा चौक के पास बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को शक है कि यह हमला दो परिवारों के बीच पुरानी दुश्मनी से जुड़ा हो सकता है। आपसी रंजिश में पहले भी दो लोगों की जान जा चुकी है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बात करने के बहाने बाहर बुलाया

DCP अनंत मित्तल के मुताबिक, जांच में पता लगा है कि  जिम ट्रेनर विजय लोहिया को बहाने से जिम के बाहर बुलाया गया था। उससे कहा गया कि कोई बाहर आया है और उससे बात करना चाहता है। बाहर निकलते ही उस पर हमला कर दिया गया।

हमलावरों ने विजय पर कथित तौर पर 12 से 15 राउंड फायरिंग की थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने लोहिया हत्याकांड में गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया के शामिल होने का भी संदेह जताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।