HAL में ITI ट्रेड अप्रेंटिस के 27 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा मिलेगा मौका; 24 जुलाई को वॉक-इन प्रक्रिया| Navbharat Live
Updated On: Jul 12, 2026 | 09:52 PM IST
विज्ञापन
सार
HAL Recruitment 2026 : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) बैरकपुर डिवीजन ने ITI ट्रेड अप्रेंटिस के 27 पदों पर भर्ती निकाली। वॉक-इन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 को आयोजित होगी।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)
विस्तार
HAL ITI Apprentice : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के बैरकपुर डिवीजन ने ITI ट्रेड अप्रेंटिस के 27 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए किसी ऑनलाइन आवेदन या लिखित परीक्षा की आवश्यकता नहीं है।
पात्र उम्मीदवारों को 24 जुलाई 2026 को HAL बैरकपुर के ट्रेनिंग ऑडिटोरियम में आयोजित वॉक-इन दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। भर्ती के तहत फिटर के 11, मशीनिस्ट के 7, इलेक्ट्रीशियन के 5, वेल्डर के 2 और टर्नर के 2 पद भरे जाएंगे।
HAL में ITI ट्रेड अप्रेंटिस के 27 पदों पर भर्ती
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCVT से मान्यता प्राप्त नियमित और पूर्णकालिक ITI (CTS) प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। ऐसे उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते जिन्होंने पहले किसी संस्थान में NAPS अप्रेंटिसशिप पूरी कर ली हो या वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे हों।
सम्बंधित ख़बरें
इसके अलावा एक वर्ष या उससे अधिक कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी भी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 18 से 26 वर्ष, ओबीसी (NCL) के लिए 18 से 29 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के लिए 18 से 31 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 24 जुलाई 2026 के आधार पर होगी।
ये खबर भी पढ़ें : Indian Army Agniveer CEE Result 2026 जारी, ARO-वाइज मेरिट लिस्ट से ऐसे चेक करें रिजल्ट
24 जुलाई को वॉक-इन प्रक्रिया में पहुंचें उम्मीदवार
वॉक-इन प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो), ITI NCVT प्रमाणपत्र, सभी सेमेस्टर की मार्कशीट, आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), तीन पासपोर्ट साइज फोटो और दस्तावेजों की फोटोकॉपी साथ लानी होगी। उम्मीदवारों को पहले NAPS 2.0 पोर्टल पर पंजीकरण कर रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करना भी जरूरी है।
दस्तावेज सत्यापन 24 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे HAL बैरकपुर के ट्रेनिंग ऑडिटोरियम में होगा। चयन पूरी तरह 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं होगा और अंतिम चयन सूची HAL की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
