Hanuman Ansh के आगे धुरंधर-पुष्पा-बाहुबली सब हुई फेल, 37वें दिन किया ऐसा कमाल जो इंडियन सिनेमा के इतिहास में कभी नहीं हुआ

Hanuman Ansh के आगे धुरंधर-पुष्पा-बाहुबली सब हुई फेल, 37वें दिन किया ऐसा कमाल जो इंडियन सिनेमा के इतिहास में कभी नहीं हुआ

हनुमान अंश ने कितने कमाए?

Hanuman Ansh Box Office Day 37: डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश का सिनेमाघरों में बोलबाला देखने को मिल रहा है. अब तो फिल्म विदेशों तक भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है. बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म ने धीमी शुरुआत के बाद जब रफ्तार पकड़ी तो चमत्कार ही कर दिया. इस फिल्म का कलेक्शन शानदार जा रहा है और इसकी कमाई लगातार बढ़ती जा रही है. फिल्म ने रिलीज के 37वें दिन 18 करोड़ रुपये की कमाई की है. ये अपने आप में अद्भुत है. भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी भी भाषा में कोई भी फिल्म ऐसी नहीं रही है जिसने रिलीज के 37वें दिन इतना कमाया हो.

कई फिल्मों का तो लाइफटाइम कलेक्शन ही इतना होता है जितना हनुमान अंश ने 37वें दिन कमा डाले हैं. जैसे हालात दिख रहे हैं उस हिसाब से तो रविवार के दिन ये फिल्म 20 करोड़ के आसपास भी कमाई कर सकती है. आइए जानते हैं कि फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन कितना हो चुका है.

हनुमान अंश ने कितने रुपये कमाए?

हनुमान अंश फिल्म ने रिलीज के 37वें दिन यानी 6वें शनिवार को 18.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म का ये कलेक्शन आश्चर्यचकित कर देने वाला है. वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का नेट कलेक्शन 192.13 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 227 करोड़ रुपये का हो चुका है.फिल्म ने विदेशों से भी बंपर कमाई करनी शुरू कर दी है. कुछ दिन पहले ही इस फिल्म को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया है और फिल्म ने विदेश से भी 9.50 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 236.50 करोड़ रुपये का हो चुका है. जैसी कमाई फिल्म की नजर आ रही है उस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म इतनी जल्दी थियेटर्स से हटने वाली नहीं है. ऐसे में अब ये सवाल पुख्ता तौर पर सामने आ रहा है कि क्या ये फिल्म 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी कर सकती है.

ये भी पढ़ें- Box Office:अक्षय कुमार-सैफ अली खान की जोड़ी में नहीं दिखा दम, हैवान का हाल बेहाल, बाजी मार गई कटप्पा की ये साउथ फिल्म

डिवोशनल फिल्मों का दौर

पिछले कुछ समय से कई सारी ऐसी डिवोशनल फिल्में रिलीज हुई हैं जिन्होंने अपने कलेक्शन से चौंका दिया है. एनिमेटेड 3डी फिल्म महावतार नरसिम्हा ने काफी अच्छा कलेक्शन किया था और बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर के दिखाई थी. इसके अलावा गुजराती फिल्म लालो कृष्ण सदा सहायते ने भी काफी शानदार परफॉर्मेंस कर के दिखाई थी. अब हनुमान अंश फिल्म का जलवा हर तरफ देखने को मिल रहा है. लोग फैमिली के साथ इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं. आस्था और भक्ति से इतर दूसरे धर्म के लोग भी इस फिल्म में रुचि दिखा रहे हैं.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

google button