सातवें रविवार को Hanuman Ansh पर जमकर हुई धनवर्षा, ग्लोबल Box Office पर छाई नीम करोली बाबा की कहानी - hanuman ansh box office collection day 45 devotional film crosses 347 crore worldwide on sunday
7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हनुमान अंश (Hanuman Ansh) भारत के साथ-साथ दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर रही है।
-1789959336967_m.webp)
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 45
HighLights
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 45
वीकेंड पर फिल्म ने की शानदार कमाई
7 अगस्त को रिलीज हुई थी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म को थिएटर्स में 50 दिन पूरे होने को आए हैं और इसकी कमाई की रफ्तार अभी भी तेज है।
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने पहले दिन 10 लाख रुपये के साथ खाता खोला था। दो हफ्तों तक धीमी कमाई करने के बाद फिल्म ने तीसरे हफ्ते से कमाई की रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है।
यह भी पढ़ें- नहीं खत्म हो रहा Mirzapur The Movie का 'भौकाल', 16वें दिन कमाई में हनुमान अंश को दी टक्कर
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 45
सैकनिल्क के मुताबिक, शनिवार को लगभग 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के बाद रविवार को फिल्म ने बढ़त दर्ज करते हुए 13.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। 45वें दिन फिल्म की इतनी कमाई काफी मायने रखती है, खासकर जब सिनेमाघरों में पहले से ही अन्य फिल्में लगी हुई हैं। हनुमान अंश के साथ मिर्जापुर ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई जारी रखी है।

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 45 दिनों में दुनियाभर में 347.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जिसमें 26 करोड़ रुपये की ओवरसीज कमाई शामिल है। इसमें रविवार का ओवरसीज कलेक्शन 1.50 करोड़ रुपये है।
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 45- 13.75 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन- 271.88 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 321.05 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 347.05 करोड़ रुपये
हनुमान अंश, 2026 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। इतना ही नहीं यह इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म भी बन गई है। फिलहाल डिवोशनल फिल्म की कमाई जारी है और देखना दिलचस्प होगा कि हनुमान अंश आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ और छापने वाली है।
-1789959552247.webp)
हनुमान अंश के बारे में
हनुमान अंश एक बायोग्राफिकल फिल्म है, जो नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित उनकी किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ' पर बनी है। इसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में शोभिनव सत्या ने लीड रोल निभाया है। वहीं चंदन आनंद, अनिल रस्तोगी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल, नेहा परांजपे, पूर्णिमा तिवारी और अन्य कलाकार भी शामिल हैं।