Hanuman Ansh Movie: MP में Tax Free हो सकती है ‘हनुमान अंश’, फिल्म देख क्या बोले CM Mohan Yadav
Hanuman Ansh Movie: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बाद अब मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भी नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म ‘Hanuman Ansh’ टैक्स फ्री होगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने भोपाल (Bhopal) के कोलार स्थित दृष्टि प्लाजा में फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। नीब करोरी बाबा के जीवन, आध्यात्मिक विचारों और उनके प्रसंगों पर आधारित इस फिल्म को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री (Tax-free) करने पर सरकार विचार कर रही है। फिल्म में प्रदेश के कई कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई है।
नीम करोली बाबा के जीवन दर्शन पर बनी फिल्म
फिल्म देखने से पहले सीएम मोहन यादव ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ के निर्माण में मध्यप्रदेश की प्रतिभाओं को भी अवसर मिला है। फिल्म के जरिए नीब करोरी बाबा के जीवन दर्शन के साथ धर्म और अध्यात्म से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आस्था के अनुसार नीब करोरी बाबा को हनुमान जी का अंश माना जाता है। फिल्म समाज में एक-दूसरे की सहायता करने और जरूरतमंदों के काम आने का संदेश भी देती है।
आज कार्यकर्ताओं के साथ बहुचर्चित ‘हनुमान अंश’ फिल्म को देखा।
नीम करोली बाबा के जीवन चरित्र पर केंद्रित यह फिल्म हमें एकात्म मानववाद, सेवा एवं सर्वहारा वर्ग के कल्याण की प्रेरणा देती है।
फिल्म की पूरी टीम को इस सार्थक एवं प्रेरणादायी प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई एवं… pic.twitter.com/uPDP8cUoFe
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 10, 2026
दिव्यांग गायक Sunil Lodhi ने गाया Bundeli Bhajan
फिल्म में सागर जिले के दिव्यांग गायक सुनील लोधी (singer Sunil Lodhi) की आवाज में बुंदेली भजन भी शामिल किया गया है। इससे पहले सुनील की प्रतिभा की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने निवास (CM House) पर बुलाकर सम्मानित किया था।
सीएम ने उन्हें एक लाख रुपए की सम्मान निधि प्रदान करने के साथ उपचार में मदद का भरोसा भी दिया था।
बाल कलाकार Satvik Sharma ने CM से की मुलाकात
फिल्म में अभिनय करने वाले 8 वर्षीय बाल कलाकार मास्टर सात्विक शर्मा (Satvik Sharma) ने भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मोहन यादव से सौजन्य मुलाकात की। ‘हनुमान अंश’ में आध्यात्मिक संदेश के साथ मध्यप्रदेश की स्थानीय प्रतिभाओं की भागीदारी भी देखने को मिलती है।
अब फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने को लेकर सरकार के फैसले का इंतजार है।
यह भी पढ़ें: Sagar Police Encounter: सागर शराब कांड में Ravi Lakhera का शॉर्ट एनकाउंटर, शराब बनाने का बताया था फॉर्मूला, 3 दिन से जंगल में छिपा था आरोपी
लेखक
![]()