Happy Janmashtami 2026 Wishes: नंद के आनंद भयो...25+ शायरियां भेजकर अपनों को दें जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!
Happy Janmashtami 2026 Wishes: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अपनों को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो यहां दी गई चुनिंदा शायरियों के जरिए भेज सकते हैं। कृष्ण भक्ति के डूबी एक एक लाइन सीधा दिल को छू जाएगी और मन से सिर्फ एक ही आवाज आएगी- 'जय श्री कृष्णा'।
जन्माष्टमी हिंदू धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने मथुरा की जेल में श्रीकृष्ण के रूप में अपना आठवां अवतार लिया था। बस तभी से ठीक उसी दिन जन्माष्टमी का त्योहार देशभर में धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। भक्त अपने कान्हा का जन्मदिन बड़े खास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। इसी के साथ शुरू होता है एक दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भेजने का सिलसिला। भक्त अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और अन्य संबंधियों को जन्माष्टमी की ढेरों विशेज भेजते हैं। चूंकि आजकल डिजिटल जमाना है तो ये विशेज फोन के जरिए भेज दी जाती हैं। आप भी अपनों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो यहां से संदेश चुन सकते हैं।
अपनों को भेजें जन्माष्टमी की विशेष शुभकामनाएं
1) मिश्री से मीठे हैं कृष्ण कन्हैया,
गोपियों के दिल के हैं वो खिवैया।
आओ मिलकर मनाएं उनका जन्मदिन,
सब मिलकर गाएं 'जय हो कृष्ण कन्हैया'।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
2) गोकुल में जो करे निवास,
गोपियों के संग जो रचाए रास,
देवकी-यशोदा जिनकी मैया,
ऐसे हैं हमारे किशन कन्हैया।
जय श्री कृष्ण!
हैप्पी जन्माष्टमी 2026!
3) राधा की चाहत हैं कृष्णा,
उनके दिल की विरासत हैं कृष्णा,
चाहे कितना भी रास रचा लें कृष्णा,
दुनिया तो यही कहती है 'राधे-कृष्णा'।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
4) यशोदा के नंदलाल,
हमारे बाल गोपाल,
आप सभी के जीवन से दूर करें सभी दुख-दर्द।
जय श्री कृष्णा!
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
5) जब-जब जग में पाप बढ़ा,
तब-तब मेरे कान्हा ने जन्म लिया।
अधर्म का खत्म करने,
धर्म का मान बढ़ाने अवतार लिया।
जय श्री कृष्णा
हैप्पी जन्माष्टमी 2026!
6) नंद के घर आनंद भयो,
जय कन्हैया लाल की
हाथी घोड़ा पालकी,
जय कन्हैया लाल की
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 2026!
7) मिश्री से मीठे नंद लाल के बोल
इनकी बातें हैं सबसे प्यारी
जन्माष्टमी की पावन अवसर पर
दिल खोल कर बोलो जय कन्हैया लाल की!
हैप्पी जन्माष्टमी 2026!
8) मिट्टी की खुशबू
बारिश की फुहार
राधा की उम्मीद
कन्हैया का प्यार
मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्योहार!
हैप्पी जन्माष्टमी 2026!
9) माखन चुराकर जिसने खाया
बंसी बजाकर जिसने नचाया
आओ खुशी मनाओ जन्म उत्सव की
जिसने दुनिया को प्रेम को सिखाया
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!
10) कान्हा की महिमा, कान्हा का प्यार,
कान्हा में श्रद्धा, कान्हा से संसार।
मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्योहार।।
जय श्री कृष्णा!
हैप्पी जन्माष्टमी 2026!
11) बंसी बजाकर दिल चुराने आया,
माखन खा कर उंगलियां चाटने आया,
यशोदा का दुलारा, हम सबका प्यारा,
मदद करने हमारी कन्हैया है आया।
जन्माष्टमी की बहुत-बहुत बधाई!
12) मोर मुकुट सिर पर सजे,
हाथों में मुरली प्यारी,
कान्हा की कृपा से खुशियों से भर जाए दुनिया सारी।
हैप्पी जन्माष्टमी 2026!
13) कान्हा की मुरली की धुन मन को भाए,
उनकी कृपा से हर दुख दूर हो जाए।
इस जन्माष्टमी बस यही दुआ है हमारी,
आपके जीवन में खुशियां आएं सारी।
हैप्पी जन्माष्टमी 2026!
14) कान्हा की मुरली की मीठी तान,
हर ले मन का सारा गुमान।
उनकी कृपा से जीवन महके,
हर दिन बने खुशियों की पहचान।
श्रीकृष जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
15) मुरली की तान सुनाई दे,
मन में प्रेम जगा दे।
कान्हा का आशीर्वाद मिले,
हर मुश्किल आसान बना दे!
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
16) मोर मुकुट पीताम्बर सोहे
गले बैजयंती माला
दुनिया के हर दुख हरता है
मेरा प्यारा नंदलाला!
हैप्पी जन्माष्टमी 2026!
17) मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है!
श्रीकृष्ण की कृपा आप और आपके परिवार पर बनी रहे!
हैप्पी जन्माष्टमी 2026!
18) कान्हा की बंसी जब बजती है,
हर धड़कन उनकी हो जाती है।
भक्ति में जो मन रम जाए,
जिंदगी खुशहाल हो जाती है।
हैप्पी जन्माष्टमी!
19) कृष्णा के चरणों में मिले ठिकाना,
उनका नाम बने जीवन का सहारा।
हर मुश्किल में साथ निभाएं,
मेरे प्यारे गिरधर गोपाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
20) नटखट कान्हा की छवि प्यारी,
मन मोह ले उनकी हर अदा निराली
कृपा उनकी बनी रहे सदा,
खुशहाल रहे जिंदगी आपकी!
हैप्पी जन्माष्टमी 2026!
21) माखन चोर, नटखट शोर,
प्यारा-प्यार चितचोर,
दिल चुराने आया मेरा किशन माखन चोर।
हैप्पी जन्माष्टमी!
आप सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
22) गोकुल धाम बृज का वासी
कान्हा नंदकिशोर
कोई कहे चितचोर तो कोई कहता माखन चोर!
कान्हा के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं!
23) माखन चोर नन्द किशोर,
बांधी जिसने प्रीति की डोर।
हरे कृष्ण हरे मुरारी,
पूजती जिन्हें दुनिया सारी।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
24) जिसके सिर पर मोर मुकुट सुहाए,
जिसकी बंसी मन को हरषाए,
वो कान्हा आपके जीवन में प्रेम बरसाए
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
25) मुरली वाले की मुरली बजती रहे,
आपके आंगन में खुशियां सजती रहें
कान्हा का आशीर्वाद बना रहे,
हैप्पी जन्माष्टमी!
26) मुरली की धुन से सजे हर पल,
कान्हा की कृपा से खिले आपका जीवन।
दूर हों सारे दुख और खुशियां आएं अपार,
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
27) कृष्ण की भक्ति में रंग जाओ,
प्रेम की गंगा में संग बह जाओ।
छोड़कर दुनिया की सारी चिंता,
बस कान्हा की भक्ति में रम जाओ।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
28) आओ कान्हा, आओ कान्हा,
फिर से मुरली बजाओ कान्हा।
मन के सारे दुख हर लो,
प्रेम का दीप जलाओ कान्हा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
(Images Credit- Pinterest)