Happy Teachers Day: टीचर्स डे पर बोलने के लिए 4 लाइन की सुंदर कविता
5 सितंबर को टीचर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस मौके पर हर कोई अपने जीवन के शिक्षकों को धन्यवाद बोलता है। नन्हें बच्चे अपने पहले स्कूल के टीचर को टीचर्स डे के मौके पर इन प्यारी कविताओं के जरिए थैंक्यू बोल सकते हैं, यहां से चुनें बेस्ट 4 लाइन की कविता।
टीचर का महत्व हर किसी के जीवन में होता है। स्कूल का पहला दिन जब टीचर बच्चे को लिखना-पढ़ना सिखाते हैं तो वो बच्चे के जीवन में ना भूलने वाला यादगार पल होता है। ऐसे टीचर को जब थैंक्स बोलने का दिन आता है तो हर बच्चा उत्साहित होता है। 5 सितंबर को टीचर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन बच्चे टीचरों के लिए कार्ड,गिफ्ट लाने के साथ ही अपनी तरफ से सुंदर शब्दों में थैंक्स भी बोलते हैं। इस दिन बच्चे को बोलने के लिए ये सुंदर कविताएं याद करवाएं। नन्हीं जुबान से इन सुंदर कविताओं को सुनकर टीचर के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल नजर आएगी।
Happy Teachers Day 2026 Poem in hindi
1- शिक्षक है शिक्षा का सागर,
शिक्षक बांटे ज्ञान बराबर
शिक्षक मंदिर जैसी पूजा
माता-पिता का नाम है दूजा।
2- शिक्षक हमको देते शिक्षा
फिर लेते है हमारी परीक्षा
गलती करें तो हमें समझाते
हम रोते तो हमें हंसाते।
हैप्पी टीचर्स डे
3- माता ने दिया है जीवनदान
आप बनाते हो हमें महान
ज्ञान का दीप आप जलाकर
हमारी चमक बढ़ाते हो।
4- शिक्षक हमको देते ज्ञान
दीपक की तरह जलते हैं
बताते हमको सही-गलत की पहचान
हैप्पी टीचर्स डे
5- रास्तों को सरल बनाते हैं आप
जीवन के अंधेरे में, रौशनी दिखाते हैं आप
6- जब तक रहती गुरु से दूरी
होती मन की प्यास ना पूरी
गुरु मन की पीड़ा हर लेते
दिव्य सरस जीवन कर देते।
7- अक्षर-अक्षर ज्ञान दिया,
हर मुश्किल को आसान किया।
हम बच्चों का मान बढ़ाया,
गुरुजी, आपने हमें आगे बढ़ाया।
8- आपने पढ़ना हमें सिखाया,
अच्छा इंसान बनना बताया।
आपके प्यार का करें सम्मान,
गुरुजी, आपको हमारा प्रणाम।
9- किताबों से दुनिया दिखाई,
हर बात प्यार से समझाई।
हमारे सपनों को पंख दिए,
गुरुजी, आपने जीवन रंगीन किए।
10- गलती पर भी प्यार से समझाया,
सही राह पर चलना सिखाया।
आपके बिना अधूरा ज्ञान,
गुरुजी, आपको शत-शत प्रणाम
हैप्पी टीचर्स डे
11- आपकी बातें मीठी प्यारी,
शिक्षा आपकी सबसे न्यारी।
हर दिन कुछ नया सिखाते हैं,
आप हमारे जीवन को सजाते हैं।
12- नन्हे कदमों को राह मिली,
आपसे सीखने की चाह मिली।
गुरुजी, आपका प्यार महान,
हम बच्चों की ओर से प्रणाम।
13- ज्ञान की रोशनी फैलाते हैं,
हमको अच्छे संस्कार सिखाते हैं।
दिल से करते हैं आपका धन्यवाद,
गुरुजी, आप हैं हम सबके खास।
14- गुरुजी, आपने हमें ज्ञान सिखाया,
जीवन का सही रास्ता दिखाया।
आपकी मेहनत को नमन हमारा,
धन्यवाद गुरुजी, साथ है आपका प्यारा।
15- नन्हे कदमों को उड़ना सिखाया,
हर सपने को सच करना सिखाया।
गुरुजी, आपके प्यार और ज्ञान के लिए,
हम बच्चों ने दिल से धन्यवाद गाया।