Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज पर बन रहा है दुर्लभ संयोग! शिव-गौरी पूजा के लिए जान लें शुभ मुहूर्त| Navbharat Live

Updated On: Aug 06, 2026 | 10:35 PM IST

विज्ञापन

सार

Hariyali Teej Puja: हरियाली तीज पर इस बार दुर्लभ शुभ संयोग बन रहा है, जिससे इस पर्व का महत्व और बढ़ गया है। यदि आप शिव-गौरी की पूजा करने जा रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय जानें।

Hariyali Teej Shiv Gauri Worship

हरियाली तीज (सौ.सोशल मीडिया)

विस्तार

Hariyali Teej Shiv Gauri Worship:  हरियाली तीज का पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल हरियाली तीज 15 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी। सुहागिनों के लिए यह त्यौहार बड़ा महत्व रखता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला उपवास रखकर माता गौरी और भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करती हैं।

ज्योतिषयों के अनुसार, इस साल हरियाली तीज पर 3 योग का संयोग बन रहा है, जो कि धार्मिक दृष्टि से बहुत ही शुभ और फलदायी माना जा रहा है। तो आइए जानते है इस योग और पूजा मुहूर्त के बारे में।

हरियाली तीज कब है?

पंचाग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 14 अगस्त को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। तृतीया तिथि का समापन 15 अगस्त को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, हरियाली तीज 15 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

हरियाली तीज पर इस बार बन रहे हैं 3 योग

इस साल की हरियाली तीज पर 3 शुभ योग बन रहे हैं। उस दिन रवि योग, शिव योग और सिद्ध बन रहे हैं। बताया जा रहा है की रवि योग सुबह में 05 बजकर 50 मिनट से शुरू होगा और 16 अगस्त को 03 बजकर 25 ए एम तक रहेगा। रवि योग में सभी दोष खत्म हो जाते हैं, इसलिए यह बहुत ही शुभ योग हैं।

ये भी पढ़ें-बेलपत्र तोड़ने के ये गुप्त नियम नहीं जानते होंगे आप, एक गलती से लग सकता है दोष, नाराज़ हो सकते हैं भोलेनाथ

वहीं शिव योग प्रात:काल से लेकर सुबह 07 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। उसके बाद से सिद्ध योग बनेगा, जो 16 अगस्त को सुबह 05 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। शिव योग जप, तप, साधना के लिए और सिद्ध योग कार्यों में सफलता के लिए शुभ है। उस दिन ये तीनों योग शुभ फलदायी हैं।

हरियाली तीज पर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रात:काल से लेकर 16 अगस्त को 03 बजकर 25 सुबह तक रहेगा, उसके बाद से हस्त नक्षत्र होगा।

हरियाली तीज 2026 शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:50 बजे से 5:35 बजे तक
  • प्रातः संध्या: सुबह 5:12 बजे से 6:19 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:17 बजे से 1:08 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:51 बजे से 3:42 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:06 बजे से 7:29 बजे तक

Follow Navbharatlive whatsapp