हिसार की HAU और LUVAS के ऑफिस टाइम में बदलाव: ग्रीष्मकालीन शेड्यूल खत्म; अब सुबह 9 बजे से खुलेंगे कार्यालय - Hisar News
हिसार3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हिसार के दोनों प्रमुख विश्वविद्यालयों, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हकृवि) और लाला लाजपत राय पशु-चिकित्सा एवं पशु-विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) में कल 1 अगस्त से नई समय-सारिणी लागू हो जाएगी।
इसके साथ ही 1 मई से लागू ग्रीष्मकालीन कार्य व्यवस्था समाप्त हो जाएगी और कार्यालय फिर से सामान्य समय के अनुसार संचालित होंगे। नई व्यवस्था विश्वविद्यालयों के सभी शिक्षण, अनुसंधान और प्रशासनिक विभागों के अलावा प्रदेशभर में स्थित उनके क्षेत्रीय केंद्रों और संबद्ध संस्थानों में भी लागू रहेगी।
एचएयू में ये रहेगी टाइमिंग
हकृवि के कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय 1 अगस्त से सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुलेंगे। दोपहर 1 बजे से 1:40 बजे तक भोजनावकाश रहेगा। यह समय-सारिणी विश्वविद्यालय के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्रों, कृषि कॉलेज कौल (कैथल) और कृषि कॉलेज बावल (रेवाड़ी) में भी लागू होगी।

हिसार के राजगढ़ रोड स्थित एचएयू का 4 नंबर गेट।
ये रहेगा लुवास का समय
वहीं, लुवास प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय में 1 अगस्त से शरदकालीन समय-सारिणी प्रभावी होगी। इसके तहत कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक भोजनावकाश रहेगा। विश्वविद्यालय के सभी शिक्षण, अनुसंधान एवं प्रशासनिक विभागों के साथ-साथ अधीनस्थ पशु-विज्ञान केंद्रों और पशु रोग निदान प्रयोगशालाओं में भी यही समय-सारिणी लागू होगी।
ग्रीष्मकालीन व्यवस्था होगी समाप्त
दोनों विश्वविद्यालयों में पिछले तीन माह से ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी के तहत सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यालय संचालित किए जा रहे थे। 1 अगस्त से यह व्यवस्था समाप्त हो जाएगी और सभी प्रशासनिक एवं शैक्षणिक गतिविधियां नई समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगी।
लुवास प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार का अवकाश पहले की तरह जारी रहेगा।
.
खबरें और भी हैं...
हिसार पुलिस के 6 अधिकारी-कर्मचारी हुए रिटायर: डीएसपी अग्रोहा ने भेंट किए स्मृति चिन्ह; बोले- अनुभव हमेशा रहेगा प्रेरणास्रोत

- कॉपी लिंक
शेयर
10 साल पुराने एक्सीडेंट केस में हिसार कोर्ट का फैसला: ऑटो ड्राइवर दोषसिद्धि बरकरार; कहा-DL नहीं होने का मतलब दोषमुक्ति नहीं

- कॉपी लिंक
शेयर
बरवाला में हिसार पुलिस का नशा मुक्ति अभियान: 18 नशा पीड़ितों को उपचार, परामर्श उपलब्ध कराया, 320 छात्रों ने ली शपथ

- कॉपी लिंक
शेयर
हिसार में अवैध हथियारों के साथ चार युवक गिरफ्तार: 15 कारतूस और स्कॉर्पियो बरामद, हथियार तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

- कॉपी लिंक
शेयर